Skip to content
17 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बलिया में संभावित बाढ़ क्षेत्रों के लिए बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
  • बलिया शहर

बलिया में संभावित बाढ़ क्षेत्रों के लिए बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

Central Desk 19 May, 2022 1 minute read
Several points were discussed in the meeting for possible flood areas in Ballia

बलिया. सम्भावित बाढ़ 2022 की पूर्व तैयारी के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई.

इस समीक्षा बैठक में बाढ़ से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई. चर्चा के मुख्य बिन्दु बाढ़ से प्रभावित होने वाले ग्रामों में बैठक कर जनजागरण अभियान चला कर लोगों को जागरूक करना एवं ग्राम स्तर पर बाढ़ सुरक्षा समिति का गठन करना था.

 

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ चौकियों का सत्यापन पहले से ही कर लिया जाए जिससे बाढ़ के समय में लोगों को परेशानी ना होने पाए. बाढ़ शरणालयो/ राहत शिविरों का सत्यापन करने का निर्देश उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि नावों की स्थिति की जांच पहले से कर लिया जाए ताकि बाढ़ के समय उनका उपयोग किया जा सके. मल्लाहों एवं गोताखोरों से अभी से संपर्क कर उन्हें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी दे दी जाए ताकि बाढ़ के समय जान माल की कम से कम हानि होने पाए.

 

जिलाधिकारी ने बाढ़ में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जानकारी अधिकारियों से ली और उन्हें निर्देश दिया कि यहां के पानी में आर्सेनिक की अधिकता अधिक है अतः पहले से ही स्वच्छ पानी की व्यवस्था और उसकी आपूर्ति सुनिश्चित कर ली जाए.

 

जिलाधिकारी ने औषधियों / विसंक्रमको के उपलब्धता के अन्तर्गत जीवन रक्षक औषधियो, ओ०आर०एस०, एन्टी स्नेक वेनम, ब्लीचिंग पाउडर आदि की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जिससे कि बाढ़ के समय लोगों को संक्रामक रोगों से बचाया जा सके. मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के साथ मिलकर डेंगू और मलेरिया जैसे बीमारियों के उपचार के लिए पहले से ही व्यवस्था कर ली जाए . नगर पालिका को निर्देश दिया गया कि बाढ़ के दौरान शौचालय की व्यवस्था कर ली जाए.

 

जिलाधिकारी ने पशुओं का टीकाकरण एवं स्वास्थ्य कैम्पों के आयोजन की स्थिति का जायजा लिया और निर्देश दिया कि मुंहपका, खुरपका जैसी बीमारियां बारिश के समय पशुओं में आमतौर पर होती हैं . उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया की समय रहते ही इस पर अमल कर लिया जाए साथ ही पशुओं की चारे की व्यवस्था करने के निर्देश उन्होंने दिया.

 

जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि राहत सामग्री व आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था तथा आपूर्ति बाढ़ पूर्व ही कर ली जाए इसमें दो टाइम का भोजन ,पानी, फल आज की व्यवस्था की जाए.

तटबन्ध पर चूहों द्वारा बनाये गये रैटहोल को भरे जाने व तटबन्ध पर क्षतिग्रस्त सड़को की मरम्मत का कार्य एवं नदियों की तलहटी की जमा बालू को हटाया जाना पर भी चर्चा जिलाधिकारी ने की.  उन्होंने निर्देश दिया तटबन्ध के संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए. मिट्टी / बालू से बोरियों को भरे जाने का कार्य पहले ही कर लिया जाए ताकि बाढ़ के समय तक तटबन्धों पर बोरियों को लगाकर जल प्रवाह को रोका जा सके ।तटबन्ध की सुरक्षा हेतु पूर्व से बोल्डरों तथा तार के केन्टों के प्रबन्ध की स्थिति ठीक कर ली जाए.

बाढ़ के समय बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में स्कूलों के संचालन के संबंध में उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से जानकारी हासिल की. बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बाढ़ के समय स्कूलों का स्थान स्थानांतरित कर दिया जाता है. बाढ़ के समय विद्युत व्यवस्था / संचार व्यस्था का संचालन के संबंध में उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि कटे-फटे तारों को हटा दिया जाए साथ ही जहां पर बाढ़ के समय जनसंख्या को स्थानांतरित किया जाता है वहां पर विद्युत प्रकाश की व्यवस्था कर ली जाए. राहत वो  बचाव कार्य में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की उपलब्धता की स्थिति का भी जायजा लिया. साथ ही तहसील स्तर एवं जनपद स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना के निर्देश उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिए.आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता का सत्यापन (लाइफ जैकेट, लाइफ ब्याय रिंग. टार्च, रस्सी आदि) की व्यवस्था पहले ही करने के निर्देश उन्होंने दिए.

इस बैठक में जिलाधिकारी के अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, डीएफओ श्रद्धा यादव, एडिशनल एसपी विजय त्रिपाठी, सभी उप जिलाधिकारी तथा बाढ़ और सिंचाई विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Tags: बाढ़ बैठक

Post navigation

Previous: बांसडीह: अवैध बालू लदी ट्रैक्टर और ट्रक सहित 22 वाहनों पर हुई कार्रवाई
Next: बैरिया: स्कार्पियो की पिकअप से टक्कर, 6 लोग घायल

ये भी पढ़ें

DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026

Recent Posts

  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

You may have missed

DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026
Anshika Rajbhar Kabaddi
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी

General Desk 16 October, 2026
Sikandarpur Ganja
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • सिकंदरपुर

सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.