Skip to content
31 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत 25 लाख तक ले सकते हैं ऋण
  • बलिया शहर

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत 25 लाख तक ले सकते हैं ऋण

जनपद के इच्छुक लाभार्थी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत ऋण आवेदन पत्र आनलाईन www.kviconline.gov.in Agency KVIB के माध्यम से भर सकते है, आवेदन हेतु आपेक्षित दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोजेक्ट रिपोट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, कार्यस्थल ग्राम सभा का जनसंख्या प्रमाण पत्र प्रधान द्वारा प्रमाणित आदि की आवश्कता होगी.
Central Desk 13 May, 2022 1 minute read
pmegp

बलिया. जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आर एस प्रजापति ने बताया है कि जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृण करने एवं बेरोजगारो का स्वरोजगार की तलाश में शहरों के तरफ पलायन को कम करने की दृष्टि से जनपद के बेरोजगारो को अपने ही गाँव में स्वरोजगार की स्थापना किये जाने हेतु स्थानीय बैंको के सहयोग से भारत सरकार द्वारा उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम संचालित है.

 

इस कार्यक्रम में शिक्षित बेरोजगार तथा परम्परागत कारीगारो को जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो विभिन्न उद्योग स्थापना हेतु बैंको के माध्यम से विनिर्माण (उत्पादन) क्षेत्र में अधिकतम 25 लाख एवं सेवा के क्षेत्र में अधिकतम 10 लाख तक ऋण उपलब्ध कराये जाने का प्राविधान है. रोजगार सृजन के इस सुनहरे कार्यक्रम में सामान्य जाति के पुरूष लाभार्थियों को 25 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग. अल्पसंख्यक, भूतपूर्व सैनिक, महिला एंव दिव्यांग) को 35 प्रतिशत प्रोजेक्ट कास्ट पर अनुदान मार्जिन मनी अनुमन्य है.
कुल परियोजना लागत में सामान्य वर्ग के पुरूष लाभार्थी को अपना स्वयं का अंशदान 10 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यागों एंव महिला) को स्वयं का अंशदान मात्र 5 प्रतिशत वहन करना होगा. बैकों से वित्तपोषण एवं इकाई की स्थापना तथा उसके सफलतापूर्वक क्रियाशील रहने की दशा में मार्जिन मनी एवं स्वयं का अशंदान घटाते हुए अवशेष ऋण पर 03 वर्षों तक अधिकतम 13 प्रतिशत ब्याज भी उद्यमी के पक्ष में पं0 दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत
ऋणदाता बैंक को उपलब्ध कराया जायेगा.

 

जनपद के इच्छुक लाभार्थी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत ऋण आवेदन पत्र आनलाईन www.kviconline.gov.in Agency KVIB के माध्यम से भर सकते है, आवेदन हेतु आपेक्षित दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोजेक्ट रिपोट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, कार्यस्थल ग्राम सभा का जनसंख्या प्रमाण पत्र प्रधान द्वारा प्रमाणित आदि की आवश्कता होगी.

 

आवदेन पत्र आनलाईन करने के उपरान्त आवेदन पत्र की हार्ड कापी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा. विशेष जानकारी
जिला ग्रामोद्योग कार्यालय रामपुर उदयभान से सम्पर्क सूत्र 7408410763 पर किया जा सकता है.

 

 

समस्त पांचों सामग्रियां उपलब्ध होते ही तत्काल वितरण होगा

बलिया. जनपद के समस्त कार्डधारकों को सूचित करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया है कि ई-पास मशीन के माध्यम से वर्तमान वितरण चक्र में अनुमन्य समस्त पांचो वस्तुओं की उपलब्धता होने पर ही वितरण किए जाने का प्रावधान है, जबकि विपणन गोदामों पर नेफेड द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले साबुत चना एवं खाद्य तेल अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाया है. इस कारण वितरण प्रारंभ नहीं हो सका है, माह अप्रैल के द्वितीय वितरण चक्र के बैकलॉग खाद्यान्न एवं माह अप्रैल के नमक, चना व खाद्य तेल का वितरण 29 अप्रैल से 12 मई के मध्य होना सुनिश्चित था, परंतु अब तक किसी भी विपणन केंद्र पर साबुत चना एवं खाद्य तेल की उपलब्धता न हो पाने तथा वितरण न हो पाने के कारण नेफेड से चना व खाद्य तेल को शीघ्र उपलब्ध कराने तथा आयुक्त खाद्य महोदय से वितरण की तिथि बढ़ाने हेतु अनुरोध किया गया है. समस्त पांचों सामग्रियां उपलब्ध होते ही तत्काल उठान/वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा.

 

साक्षात्कार 18 से 20 मई को

बलिया. एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण टूलकिट् योजनान्तर्गत जनपद में एक जनपद एक उत्पाद (बिन्दी)में ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों का चयन हेतु साक्षात्कार 18 से 20 मई तक कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा. आवेदन करने वाले लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि निर्धारित तिथि एवं समय को अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ कार्यालय में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले.

 

 

चार माह निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 31 मई तक करें, ऑनलाइन आवेदन

बलिया. प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी अन्य पिछड़ा वर्ग जाति के युवक-युवतियों के सामूहिक प्रशिक्षण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में चार माह प्रशिक्षण हेतु इच्छुक युवक/युवतियों के आवेदन पत्र ऑनलाइन वेबसाइट-www.diupmsme.upsdc.gov.in पर 31 मई तक आमंत्रित किए जा रहे हैं. आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए. चयनोपरांत लाभार्थी को चार माह नि:शुल्क प्रशिक्षण तथा मानदेय प्रदान किया जाएगा। विशेष जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उधमिता विकास केंद्र में संपर्क कर सकते हैं.

 

 

पात्र गृहस्थी/अन्त्योदय राशन कार्ड 31 मई तक समर्पित कर निरस्त करा लें, जांच में अपात्र/अनर्ह पाए जाने पर होगी कार्यवाही

बलिया. जिले के समस्त राशन कार्ड धारकों को सूचित करते हुए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया है राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पात्र व्यक्तियों के चयन हेतु मार्गदर्शी सिद्धांतों का निर्धारण किया गया है. जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे परिवार जिस के किसी भी सदस्य के स्वामित्व में चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर अथवा हार्वेस्टर वातानुकूलन यंत्र (एयर कंडीशनर) या पांच केवीए या उससे अधिक क्षमता का जनरेटर में से कोई भी सामान हो, ऐसे परिवार जिसके किसी सदस्य के पास अकेले या अन्य सदस्य के स्वामित्व में पांच एकड़ से अधिक सिंचित भूमि हो, ऐसे परिवार जिनकी समस्त सदस्यों की आय रुपया दो लाख प्रति वर्ष से अधिक हो, समस्त आयकर दाता एवं एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस हो. साथ ही नगरीय क्षेत्र में ऐसे परिवार जिसके किसी भी सदस्य के पास चार पहिया वाहन, बड़ा वातानुकूलन यंत्र (एयर कंडीशनर) या पांच केवीए या उससे अधिक क्षमता का जनरेटर हो में से कोई भी सामान हो, ऐसे परिवार जिसके किसी सदस्य के स्वामित्व में अकेले या अन्य सदस्य के साथ 100 वर्ग मीटर या उससे अधिक का आवासीय प्लाट, खाली या मकान के साथ अथवा 100 वर्ग मीटर या उससे अधिक कॉर्पोट एरिया का आवासीय फ्लैट हो, ऐसे परिवार जिसके किसी सदस्य के स्वामित्व में अकेले या अन्य सदस्य के साथ 80 वर्ग मीटर या उससे अधिक कारपेट एरिया का व्यवसायिक स्थान हो, ऐसे परिवार जिनकी समस्त सदस्यों की आय रुपया तीन लाख प्रति वर्ष से अधिक हो, समस्त आयकर दाता एवं एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस हो.

 

यदि किसी के परिवार में उपभोक्तानुसार अपात्रता की कोई भी अर्हता हो तो 31 मई तक अपने पात्र गृहस्थी/अन्त्योदय राशन कार्ड अपने तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय अथवा जिला पूर्ति कार्यालय में जाकर स्वयं समर्पित कर निरस्त करा लें.अन्यथा की स्थिति में जांच में अपात्र/ अनर्ह पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध यथोचित कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाएगी.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Tags: बलिया समाचार रोजगार सृजन

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने बिंदी उद्योग का किया निरीक्षण
Next: कलेक्ट्रेट सभागार में यू-डायस की बैठक

ये भी पढ़ें

omprakash rajbhar aug 2025
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी

General Desk 29 October, 2026
Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026

Recent Posts

  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

You may have missed

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
Bansdih Ashiyana 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

General Desk 30 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.