Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • जिलाधिकारी ने बिंदी उद्योग का किया निरीक्षण
  • बलिया शहर

जिलाधिकारी ने बिंदी उद्योग का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसी न किसी उत्पाद को बढ़ावा देकर लोगों को रोजगार दिया जाएगा चूंकि बिंदी उद्योग बलिया का एक महत्वपूर्ण उद्योग है.
Central Desk 12 May, 2022
District Magistrate inspected the bindi industry

बलिया.  उत्तर प्रदेश सरकार के एक जनपद एक उत्पाद की योजना के अंतर्गत जिला अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने जनपद के मनियर में बिंदी उद्योग का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि यह उद्योग जनपद में काफी फैला हुआ है लेकिन ट्रेनिंग और मार्केटिंग कौशल की कमी होने के कारण यह उद्योग बड़े पैमाने पर नहीं हो पा रहा है. इस संबंध में उन्होंने बिंदी उद्योग का काम कर रहे कारीगरों से इस उद्योग को और अधिक विकसित करने के लिए उनकी राय ली. साथ ही उन्होंने बिंदी बनाने, उसकी पैकेजिंग और मार्केटिंग की जानकारी हासिल की.

जिलाधिकारी ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसी न किसी उत्पाद को बढ़ावा देकर लोगों को रोजगार दिया जाएगा चूंकि बिंदी उद्योग बलिया का एक महत्वपूर्ण उद्योग है. साथ ही महिलाओं का एक बड़ा वर्ग बिंदी का उपयोग हर दिन करता है इससे पता चलता है की बिंदी का एक बड़ा उपभोक्ता वर्ग है. इसे और भी बड़े पैमाने पर किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इस गृह उद्योग को और बड़े स्तर पर लाने की आवश्यकता है. इसके लिए सरकार कारीगरों को सरकारी सहायता देगी जिससे उनका कौशल विकास हो सके और यह उद्योग प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक फैल सके.

जानकारी के दौरान उन्होंने पाया कि बलिया के बिंदी उद्योगपति अपना माल बनारस, पटना ,कोलकाता जैसे बड़े शहरों में बेचते हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि बिंदी उद्योग को विकसित करके बलिया में ही उसका बड़ा मार्केट विकसित किया जाए जिससे और लोगों को भी रोजगार मिल सके. उन्होंने कहा कि इस रोजगार में अधिकतर महिलाएं लगी होती हैं. अतः इस उद्योग के विकसित होने से महिलाओं के भी जीवन स्तर में बड़ा बदलाव आएगा. उन्होंने जिला उद्योग अधिकारी एस0के0 सिंह से इस संबंध में जानकारी हासिल की कि इस तरह के कितने उद्योग जनपद में चल रहे हैं और उसके विकास के लिए जिला उद्योग विभाग द्वारा कितना प्रयास किया जा रहा है?

बेल्थरा रोड के पूर्व प्रधान राजू यादव ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि वह अपनी जमीन इस उद्योग को स्थापित करने के लिए देंगे. पूर्व प्रधान ने कहा कि अगर जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें सहयोग मिले तो वह इस उद्योग को एक समूह के रूप में शुरू करेंगे.

जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि प्रशासन की तरफ से उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी.
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी दीपशिखा सिंह ,जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र के अतिरिक्त गांव के अन्य लोग भी उपस्थित थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Tags: बिंदी उद्योग

Post navigation

Previous: डीएम ने जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय का किया निरीक्षण, चिकित्साधिकारी को लगाई कड़ी फटकार
Next: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत 25 लाख तक ले सकते हैं ऋण

ये भी पढ़ें

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.