Skip to content
17 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • वृहद रोजगार मेले में 550 में से 323 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, प्राथमिक शिक्षक संघ का सदस्यता अभियान 30 दिसंबर तक
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • पंचायत न्यूज़
  • बलिया शहर

वृहद रोजगार मेले में 550 में से 323 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, प्राथमिक शिक्षक संघ का सदस्यता अभियान 30 दिसंबर तक

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन प्राथमिक विद्यालय महलीपुर शिक्षा क्षेत्र मनियर में किया गया.
Central Desk 23 December, 2021 1 minute read
rojgar mela

बलिया. राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कैम्पस में बुधवार को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला आई0टी0आई0 एवं सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया.

इस रोजगार मेले में कुल 550 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया. जिसमें से 323 युवाओं को रोजगार दिया गया. वृहद रोजगार मेले का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू जी द्वारा किया गया. मेले में कुल 09 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया. युवाओं को उनके शैक्षिणक योग्यता के आधार पर रिक्त पदों पर चयनित किया गया. कम्पनियों की ओर से न्यूनतम वेतनमान 09 हजार से लेकर अधिकतम 15 हजार प्रतिमाह मानदेय के रूप में रोजगार प्रदान किया गया.

सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी श्री आशुतोष प्रसाद ने कहा कि रोजगार मेले के द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे युवा अपने सुनहरे भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. रोजगार मेले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र पटेल, प्लेसमेन्ट अधिकारी श्री अरविन्द गुप्ता, एम0आई0एस0 मैनेजर श्री विनोद पाण्डेय, श्री अरुण यादव व सेवायोजन एवं आई0टी0आई0 के कर्मचारियों आदि के सहयोग से रोजगार मेला सफलता पूर्वक सम्पन हुई.

प्राथमिक शिक्षक संघ का सदस्यता अभियान 30 तक- अजीत पांडे

दुबहर.  स्थानीय विकासखंड अंतर्गत उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता अभियान का अंतिम तारीख 30 दिसम्बर 2021तक है.

उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजीत कुमार पांडे ने दी. उन्होंने बताया कि दुबहर ब्लाक अंतर्गत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं दुबहर बीआरसी पर उपस्थित हो कर अंतिम तिथि से पहले सदस्यता ग्रहण करने का कष्ट करें, जिससे कि संगठन मजबूत हो सके। सभी शिक्षक हित के लिए सदैव संघर्षशील उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ में सदस्यता लेकर संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें.

 

मतदाता जागरूकता अभियान में स्कूल के बच्चों ने किया प्रतिभाग

बलिया.स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन प्राथमिक विद्यालय महलीपुर शिक्षा क्षेत्र मनियर में किया गया.

इस जागरूकता अभियान में स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चों ने प्रधानाचार्य और अध्यापकों के साथ मिलकर लोगों को जागरूक किया.

बैनर और पोस्टर के माध्यम से बच्चों ने आसपास के इलाकों में रैली निकाली और लोगों को वोट के मूल्य के बारे में बताया. मतदाता जागरूकता अभियान का उद्देश्य यह बताना है कि जिनकी भी उम्र 18 वर्ष से ऊपर हो चुकी है वह सभी लोग मतदान करने अवश्य जाएं साथ ही एक वोट के मूल्य को समझें और उसे बेकार न जाने दें तथा किसी के बहकावे में आकर अपने बहुमूल्य मत को बेचे नहीं. साथ ही यह भी बताने का प्रयास किया गया कि आपका मतदान लोकतंत्र की जान है लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए मतदान के दिन अपने सारे काम छोड़कर मतदान करने अवश्य जाएं इससे देश की दशा और दिशा दोनों बदलने में सहायता मिलेगी. मतदान का दिन हम सभी मतदाताओं के लिए चुनावी पर्व का दिन होता है. इस दिन को सभी लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं और साथ में सभी भाई बहनों को इस पर्व में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करते रहें.

 

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

 

Tags: मतदाता जागरूकता अभियान शिक्षा क्षेत्र मनियर स्वीप कार्यक्रम

Post navigation

Previous: ब्राह्मण समाज के लोगों ने अभद्र शब्दों का प्रयोग किये जाने के विरोध में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला फूंका
Next: अवैध अड्डों से खरीदी गई शराब में मिला हो सकता है मिथाइल अल्कोहल, इसके सेवन से आंखों और जान को है खतरा – डीएम

ये भी पढ़ें

DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026

Recent Posts

  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

You may have missed

DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026
Anshika Rajbhar Kabaddi
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी

General Desk 16 October, 2026
Sikandarpur Ganja
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • सिकंदरपुर

सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.