Skip to content
31 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • सामाजिक परिवर्तन यात्रा रथ लेकर बलिया पहुंचे शिवपाल यादव, बांसडीह में विशाल जन सभा को किया संबोधित
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

सामाजिक परिवर्तन यात्रा रथ लेकर बलिया पहुंचे शिवपाल यादव, बांसडीह में विशाल जन सभा को किया संबोधित

बांसडीह. साल 2022 विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही माह शेष बचे हैं. वहीं प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों की चुनावी कसरत भी शुरू हो गई है. उसी परिप्रेक्ष्य में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यह अपनी सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा को शुक्रवार को बिल्थरारोड , बांसडीह होते हुए देर रात सहतवार पहुंचे.
Central Desk 13 November, 2021 1 minute read
shivrajsing yadav

सहतवार. बद्री सिंह चौराहे पर सामाजिक परिवर्तन यात्रा रथ लेकर पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने चैनराम बाबा को नमन करते हुए विशाल जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बागी बलिया की पावन सरजमीं से मेरा पुराना नाता है. मैं हमेशा इस मिट्टी को नमन करने आता हूं. कहा कि सन् 1942 में ही बलिया आजाद हो गया था. बागी बलिया में जो शक्ति है,वह अतुलनीय है. कहा कि सत्ता परिवर्तन बहुत जरूरी है.भाजपा के कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी है. कहा कि इस यात्रा का समापन 30 नवंबर को अयोध्या में रामलला के दर्शन कर करेंगे. प्रसपा प्रमुख ने कहा कि महंगाई चरम पर है तथा कानून व्यवस्था ध्वस्त है. कहा कि किसान परेशान हैं. युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं. सरकार से जुड़े कुछ उद्योग घराने ही पनप रहे है. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का श्रेय भाजपा ले रही है, लेकिन पहले की सरकार के समय में ही 60 फीसद जमीन इसके निर्माण के लिए ले ली गई थी. कोरोना में जहां बेड व आक्सीजन नहीं थे, वहीं अब डेंगू से भी सरकार लड़ नहीं पा रही. उन्होंने सरकार में आने पर हर परिवार में एक बेटे व बेटी को सरकारी नौकरी देने की बात कही. बोले, जिस परिवार को नौकरी न दे सके तो उसे पांच लाख रुपये बजट से दिए जाए. कहा कि इस यात्रा का समापन 30 नवंबर को अयोध्या में रामलला के दर्शन कर करेंगे. पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने कहा कि प्रसपा प्रमुख के पास ही सत्ता की चाभी है. प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव वीरपाल सिंह यादव,आदित्य यादव,दीपक मिश्रा नेे सभा को संबोधित किया।नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह नेे आगन्तुुुकों के प्रति आभार व्यक्त किया.

वजन के बराबर सिक्के से तौल किया

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव को बांसडीह विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके वजन के बराबर सिक्के से तौल किया गया. अपने स्वागत से अभिभूत प्रसपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है. आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव आपके ही दम पर लड़ा जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सत्ता की चाभी आपके प्रसपा के हाथ में है.

 

सिकंदरपुर. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दिग्गज पार्टियों के साथ-साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी पूरे रौ में नजर आ रही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े छः बजे शाम को सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया. जहां मनियर मार्ग पर स्थित स्वर्गीय भुनेश्वरी राय पब्लिक स्कूल में आयोजित एक स्वागत समारोह कार्यक्रम में पहले से मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया. यात्रा के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा समेत अन्य पार्टियों के खिलाफ तंज कसते हुए प्रसपा की सरकार बनाने की अपील की. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की परिवर्तन यात्रा करीब तीन घंटे देरी से पहुंचने पर यात्रा का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया. यात्रा के अगुवा शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान में महंगाई से हर व्यक्ति की कमर टूट चुकी है. वर्तमान सरकार में पेट्रो पदार्थों के दाम आसमान छू रहे है जो प्रदेश सरकार की नाकामी को बयां कर रहे हैं.

 

सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा बेल्थरारोड, बांसडीह होते हुए देर रात सहतवार पहुंची

बांसडीह. साल 2022 विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही माह शेष बचे हैं. वहीं प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों की चुनावी कसरत भी शुरू हो गई है. उसी परिप्रेक्ष्य में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यह अपनी सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा को शुक्रवार को बिल्थरारोड , बांसडीह होते हुए देर रात सहतवार पहुंचे. रात्रि विश्राम के बाद बांसडीह चौराह पर आकर रथ पर सवार हो कर शिवपाल ने जनसभा किया. सभा के दौरान कहा कि गठबंधन किसी से हो बांसडीह के प्रत्याशी नीरज सिंह ( गुड्डू ) ही होंगे. प्रदेश में सियासत पारा दिनों दिन चढ़ता ही जा रहा है. कभी समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की प्रचार में लगे हैं. शिवपाल सिंह यादव ने एक बड़ा बयान देते हुए शनिवार को सहतवार में कहा कि वैसे तो हमारे जिले लगभग पूरे हो गए हैं।कुछ जिले बचे हैं. व्यस्तता के चलते सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा दिसंबर के महीने में पोसपोंड की है. दिसंबर में ही फिर से पूरा करेंगे.और दिसंबर में 75 जिला पूरा करते हुए अयोध्या में भगवान राम दर्शन करके यात्रा पूरी होगी. ऐसे में कहीं न कहीं सपा के रथ यात्रा पर शामिल होने का संकेत कहा जा सकता है. हालांकि गठबंधन पर उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन हमारी प्राथमिकता है. बीजेपी को रोकने के लिए पूरा त्याग करने को तैयार हैं. टिकट को लेकर अखिलेश से बातचीत को लेकर कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिताऊ प्रत्याशी को टिकट मिलना चाहिए. उनका सम्मान होना चाहिए.

उनकी सरकार बनी तो हर घर के एक बेटा तथा एक बेटी यानि दो की नौकरी होनी चाहिए. सरकार बनी तो सस्ती बिजली,24 घंटे बिजली,और 300 यूनिट बिजली फ्री होगी. शिवपाल सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश में शराब और नशाखोरी बैन होनी चाहिए. इतना ही नही शिवपाल ने कहा यदि नौकरी देने के बाद बेरोजगार बचेंगे तो पूंजीपतियों से पैसा वसूली कर पांच लाख प्रति बेरोजगार को दिया जायेगा ताकि वो अपना रोजगार कर सके.

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव नीरज सिंह ( गुड्डू ) के सहतवार स्थित आवास पर शनिवार को सहतवार नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को पार्टी फंड के लिए एक लाख ग्यारह हजार का चेक थमाया गया. जहां शिवपाल यादव ने थैंक यू सरिता सिंह कहा.

(सहतवार से पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’, सिकंदरपुर से संतोष शर्मा और बांसडीह से रवि शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट)

Tags: बेल्थरारोड राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव शिवपाल यादव सहतवार सामाजिक परिवर्तन यात्रा रथ

Post navigation

Previous: Front Page: 12 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग
Next: गुम बालक की गुमशुदगी लिखाने थाने पहुंची मां को थाने में बैठा मिला बालक

ये भी पढ़ें

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026

Recent Posts

  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

You may have missed

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
Bansdih Ashiyana 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

General Desk 30 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.