Skip to content
27 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Front Page
  • Front Page: 1 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग
  • Front Page

Front Page: 1 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

बलिया लाइव Front Page में पेश है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरें.
Central Desk 1 November, 2021 1 minute read
breaking news update

नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले https://ballialive.in विजिट करें.

 

 

– बलिया. जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अदिति सिंह ने मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया.
जिलाधिकारी ने बताया कि पंजीकरण विभागीय वेबसाइट-www.nvsp.in पर किया जा सकता है.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

– दुबहर. स्थानीय थाना पर सोमवार की शाम पीस कमेटी की बैठक थानाध्यक्ष आरके सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई. जन सेवा केंद्र, व्यापारियों, समाजसेवियों, सर्राफा व्यवसायियों ,व्यापारियों व उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा को सुचिता पुर्वक संपन्न कराना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

 

–  नगरा. धनतेरस,लक्ष्मी पूजा व छठ पूजा को लेकर थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. साथ ही कानून की हद से बाहर जाने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी.

रिपोर्ट- संतोष द्विवेदी

 

 

–   गड़वार.जनपद बलिया जिसको बागी बलिया के नाम से जाना जाता है जिसकी पहचान धर्म की स्थापना एवं क्रांति के रूप में होती रही है जिस बलिया की स्थापना महा राजा राजा बलि के नाम पर हुआ है तथा वर्तमान समय में 1 नवंबर 1879 कि इसकी स्थापना हुई इसके लिए हमारे पूर्वज ने कितने बलिदान दिए ऐसे महान दिन के बलिया जनपद स्थापना दिवस की आप सभी को बधाई यह बातें ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कही.
(रिपोर्ट- ओम प्रकाश पाण्डेय)

 

 

–  बलिया. अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा,बलिया के पूर्व प्राचार्य एवं सम्प्रति जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के निदेशक(शैक्षणिक) पर्यावरणविद् डा० गणेश कुमार पाठक ने एक भेंटवार्ता में बताया कि ग्रीन पटाखें ऐसे पटाखें होते हैं,जिनका प्रयोग करने से न केवल वायु प्रदूषण कम होता है,बल्कि ध्वनि भी कम उत्पन्न होता है,जिससे ध्वनि प्रदूषण भी कम होता है.

(रिपोर्ट- वीरेंद्र मिश्र)

 

 

– रेवती. स्थानीय बस स्टैण्ड के समीप स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम चरित मानस नवाह परायण महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारम्भ सोमवार को हो गया.
(रिपोर्ट- पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’)

 

 

– रेवती. स्थानीय थाना क़े समीप तीनमोहनी पर आम आदमी पार्टी बांसडीह विधानसभा प्रभारी बलवन्त सिंह के नेतृत्व में सोमवार के दिन केजरीवाल मुफ्त बिजली गारंटी योजना का पंजीकरण अभियान कैम्प लगाया गया. कैम्प में क्षेत्र क़े सैकड़ो लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया.

(रिपोर्ट- पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’)

 

 

–  सिकंदरपुर,बलिया. थाना क्षेत्र के बघुड़ी गांव में छः दिन पूर्व खाना बनाते समय रसोई गैस के रिसाव से हुई आगलगी की घटना में बुरी तरह से झुलसे 23 वर्षीय नितिन राजभर व अखिलेश्वरी देवी (50) की रविवार को गोरखपुर के मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई. उन की मौत से जहां परिवार वालों में कोहराम मच गया है वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. उनकी मौत की सूचना से गांव में तनाव की स्थिति होने की तेज चर्चा है.
(रिपोर्ट- संतोष शर्मा)

 

 

–   रेवती. आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 93 यू पी एन सी सी बटालियन की सब यूनिट पी डी इन्टर कालेज गायघाट के कैडेटों ने बटालियन कमांडर कर्नल महेन्द्रकर हनु राव के निर्देशन में रैैली निकाल कर जीवन दायिनी मां गंगा के महात्म्य को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया.

(पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’)

 

 

–  बेल्थरारोड.ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने आज सोमवार को आयोजित एक सादे समारोह में जी एम ए एम इंटर कॉलेज बेल्थरारोड में छात्राओं के लिए एक आर ओ प्लांट, सामुदायिक शौचालय एवं इंटरलॉकिंग कार्य कराने के लिए भरोसा ही नहीं दिया बल्कि उसका सांकेतिक शिलान्यास भी कर कालेज परिवार का दिल जीत दिया.
(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

 

 

–  बेल्थरारोड. भ्रष्टाचार मिटाओ सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल करने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा. जिसे तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय ने स्वीकार कर प्रधानमंत्री को भेजने का भरोसा दिया.
(रिपोर्ट – उमेश गुप्ता)

 

 

–  बलिया. फेफना विधानसभा के सपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के कपूरी आवास पर संपन्न हुई जिसमें 2022 के लिए अभी से जुट जाने के लिए आह्वान किया गया. फेफना विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर चौधरी के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि दी गई.
(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

 

– नगरा. श्री नरहेजी पीजी कालेज नरही में रविवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत पाठ्यक्रम संदर्भित विविध आयाम एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य वक्ता जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के शिक्षा संकाय अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र सिंह ने डॉ अच्युतानंद चतुर्वेदी द्वारा मंगलाचरण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

 

 

(रिपोर्ट- संतोष द्विवेदी)

–   हल्दी. श्री हरेराम बाबा प्राइज मनी जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोनवानी के पंचायत भवन के पास स्थित श्री हरेराम बाबा के मैदान में रविवार की शाम द्वाबा एकादश व बाँसडीह के बीच मैच खेला गया।मैच के मुख्य अतिथि नागेन्द्र बहादुर सिंह व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी कन्हैया तिवारी रहे.

रिपार्ट -आरके

 

 

–   हल्दी. बलिया बैरिया मार्ग पर स्थानीय थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चट्टी पर सोमवार की सुबह मोटरसाइकिल व कमांडर की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमे एक कि जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी. तो वही एक कि स्थिति गम्भीर बनी हुई है. स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.

 

 

रिपार्ट -आरके

 

 

–  हल्दी. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पी.एन तिवारी की नौवीं पूण्यतिथि पर आयोजित श्रधांजलि सभा सोमवार को उसके पैतृक आवास उत्तीमापुर में मनाई गई. इस दौरान विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने कहा तिवारी जी हमेशा सिखाने का काम करते थे,अधिकारी उनकी बात गंभीरता से लेते थे.

(रिपार्ट-आरके)

 

 

–  बलिया.आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में दिपावली त्यौहार के दृष्टीगत सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग बलिया ने अभिहित अधिकारी बलिया महेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में बलिया नगर के प्रतिष्ठित मिष्ठान विक्रय प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्यवाही कर नमूना संग्रहित किया.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

 

–  सिकंदरपुर. बाल विकास परियोजना के तहत सोमवार को जूनियर हाई स्कूल सिकंदरपुर के सभागार में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम के मुख्यअतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने नवानगर विकासखंड के दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयो व सहायिकाओ को स्मार्ट फोन देकर कार्यक्रम की शुरुआत की.
(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

 

–बलिया. ददरी मेला वर्ष 2021 के प्रबंधन एवं व्यवस्था तथा मेला क्षेत्र व स्थान घाट के संबंध में जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिका हैरियों के साथ बैठक की.
उन्होंने मेले की व्यवस्था से संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी.
(रिपोर्ट – कृष्णकांत पाठक)

 

 

– बांसडीह. जनपद के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में एक ट्यूबेल ऑपरेटर की पत्नी के सामने ही दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. ट्यूबेल ऑपरेटर दिन में अपने खेत मे कटाई का कार्य कर रहा था. घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.
(रिपोर्ट- रविशंकर पाण्डेय)

 

 

–गढ़वाल. स्थानीय कस्बे के पुलिस चौकी पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देश के प्रति शपथ ली. और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवनी पर प्रकाश डाला. उनके द्वारा भारत की अखंडता और राज्यों के विलय पर किये गए कार्यों को याद किया.

रिपोर्ट- ओमप्रकाश पाण्डेय)

 

 

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो आप इसे शेयर करें, कमेंट करें, लाइक करें – हमें आपके सुझावों का इंतजार रहेगा. धन्यवाद.

बलिया LIVE के लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को LIKE करें – और हर पोस्ट अपनी टाइमलाइन पर पाने के लिए पेज को FOLLOW करने के साथ ही FAVOURITES जरूर टैप/क्लिक करें, ताकि हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंच सके.
Twitter के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए @ballialive_ को जरूर फॉलो करें.
Telegram के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें.
बलिया LIVE वीडियो देखने के लिए हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करें.
अगर आपको लगता है कि बलिया LIVE पर दी गई जानकारी आपके किसी रिश्तेदार, मित्र या परिचित के काम आ सकती है तो उनसे जरूर शेयर करें.
अपने सुझाव, सलाह या कोई और जानकारी / फीडबैक देने के लिए हमारा CONTACT पेज विजिट करें.

Tags: बैरिया रसड़ा रेवती सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: एसडीएम बांसडीह के आदेश पर पुलिया के पास बने गड्ढे में मिट्टी डालने का काम शुरू
Next: प्रदेश में अराजकता का माहौल है कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है महंगाई बेरोजगारी चरम पर- अंबिका चौधरी

ये भी पढ़ें

Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026
Divya Mittal in Politics
  • Front Page
  • UP लाइव
  • राजनीति
  • स्पेशल/Exclusive

दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम

मृगाङ्क शेखर 16 October, 2026
5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026

Recent Posts

  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

You may have missed

BJP Meeting Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन

General Desk 26 October, 2026
MAritar Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

General Desk 26 October, 2026
Bansdih JangananaTraining
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी

General Desk 26 October, 2026
chambal film Festival 17th
  • देश दुनिया
  • स्क्रीन TASTE

चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन

General Desk 25 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.