Skip to content
5 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा इन वजहों से जाना जाएगा सरकार का कार्यकाल
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • बांसडीह

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा इन वजहों से जाना जाएगा सरकार का कार्यकाल

नेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश रामगोविंद चौधरी ने कहा कि सूबे के किसी भी जिले में जाइए, किसी भी मामले का विवेचन करिए तो पता चलता है कि पुलिस उत्पीड़क के साथ खड़ी है.
Remote Desk 12 October, 2021 1 minute read
Ramgovind Chaudhary

लखनऊ/बलिया. उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने एक बार फिर से भाजपा सरकार पर निशाना साधा है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं. प्रेस को जारी एक बयान के जरिए रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि किसी भी सरकार का दायित्व है कि वह पीड़ित की मदद करे और उत्पीड़क को सजा दिलाए लेकिन माननीय योगी आदित्य नाथ जी की सरकार और उसके अमले ने इस दायित्व बोध को पलट दिया है. उसने मान लिया है कि सरकार का दायित्व उत्पीड़क की मदद और उसे बचाना है. इसीलिए मैं आज यह कहने के लिए विवश हूँ कि योगी जी की सरकार इतिहास के पन्नों में हत्यारों, रेपिस्टों और उत्पीड़कों की मदद तथा आम आदमी के उत्पीड़न व दोहन के लिए ही याद की जाएगी.

नेता प्रतिपक्ष ने एक-एक करके प्रदेश की कई घटनाओं का जिक्र किया और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लखीमपुर के हृदय विदारक मामले में सरकार ने संवेदनहीनता की सभी हदों को रौंद दिया.  इतनी बड़ी क्रूरतम घटना में भी सारा तंत्र साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार करने की जगह उन लोगों को रोकने तथा गिरफ्तार करने में लगा रहा जो पीड़ितों के आँसू पोछने जा रहे थे. भारी जनदबाव के बाद इस क्रूरतम किसान कुचलो काण्ड का मुख्यअभियुक्त देश के गृह राज्यमन्त्री का बेटा मन्त्री के संरक्षण में पुलिस के पास आया तो चाय पानी से स्वागत कर कानूनी कोरम पूरा किया गया.

नेता प्रतिक्ष ने कहा कि केवल लखीमपुर के मामले में नहीं, खुद मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में यही हुआ. यहाँ शहर के मध्य स्थित एक होटल में रुके कानपुर के तीन व्यवसायियों को वहाँ की पुलिस ने चेकिंग के नाम पर पीटा और उसमें से एक व्यवसायी मनीष गुप्ता को मौत के घाट उतार दिया. साथ के दो व्यवसायियों के बच जाने से यह मामला उजागर हुआ तो योगी सरकार और उनका अमला हत्यारों को पकड़ने की जगह पीड़िता को समझाने में लग गया कि वह एफआईआर नहीं कराए. तब पीड़िता ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव से मदद की गुहार की. वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हो गए तब जाकर शासन के कान पर जू रेंगा.

यही हुआ उन्नाव में, यही हुआ हाथरस में, यही हुआ शाहजहाँपुर में. उन्होंने कहा कि इन मामलों में भी योगी सरकार और उनका अमला पीड़ित अबलाओं की मदद की जगह रेपिस्टों और हत्यारों की मदद करता नजर आया.

नेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश रामगोविंद चौधरी ने कहा कि सूबे के किसी भी जिले में जाइए, किसी भी मामले का विवेचन करिए तो पता चलता है कि पुलिस उत्पीड़क के साथ खड़ी है. कोई पुलिसकर्मी इससे विपरीत आचरण करता है तो उत्पीड़क उसे पीटते  हैं. एसपी तक इस पिटाई के शिकार हो चुके हैं. इंस्पेक्टर की हत्या हो चुकी है. उन्होंने कहा कि एसपी की पिटाई और इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में भी योगी सरकार और उनका अमला पीटने वालों और हत्या करने वालों की मदद करता नजर आया. इसीलिए आज बार बार कह रहा हूँ कि योगी सरकार इतिहास पन्नों में हत्यारों और रेपिस्ट की मदद के लिए ही याद की जाएगी.

नेता प्रतिपक्ष की इन बातों को सपा प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी” ने प्रेस को जारी किया.

 (बलिया से रविशंकर पांडेय की रिपोर्ट)

Tags: बांसडीह समाजवादी पार्टी

Post navigation

Previous: त्योहार पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे 24 नमूने
Next: माता-पिता को बाइक पर ले जा रहे युवक को टेंपो ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

ये भी पढ़ें

Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026
Bansdih Chori Almirah
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी

General Desk 4 October, 2026
Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026

Recent Posts

  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

You may have missed

Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026
Bansdih Chori Almirah
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी

General Desk 4 October, 2026
Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.