Skip to content
10 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • आर्केस्ट्रा में डांस के लिए बंगाल से लाए थे 15 साल की लड़की, कहीं यह मानव तस्करी का नेटवर्क तो नहीं?
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

आर्केस्ट्रा में डांस के लिए बंगाल से लाए थे 15 साल की लड़की, कहीं यह मानव तस्करी का नेटवर्क तो नहीं?

Remote Desk 6 September, 2021 1 minute read
Nagara Girl Rescue

नगरा, बलिया. नगरा पुलिस और चाइल्ड लाइन के सहयोग से पश्चिम बंगाल से आई मिशन मुक्ति फाउंडेशन की टीम ने सोमवार को क्षेत्र की विशुनपुरा चट्टी से एक 15 वर्षीय किशोरी को बरामद किया. नगरा में इस तरह की घटना से लोग हैरान हैं। किशोरी के बरामदगी के बाद पुलिस इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के दक्षिण चौबीस परगना जिले में पुलिस जिला बरूईपुर के बासंतिक थाना क्षेत्र के एक गांव से 27 अगस्त को बाजार में समान खरीदने गई किशोरी गायब हो गई थी. काफी खोजबीन के बाद किशोरी के परिजनों वहां के थाने में 3 सितम्बर को किशोरी के गायब होने का मुकदमा पंजीकृत करायाथा.

इसके बाद वहां की पुलिस ने किशोरी की लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही गायब हुए बच्चो के लिए काम करने वाली संस्था मिशन मुक्ति फाउंडेशन, नई दिल्ली को किशोरी को बरामद करने की जिम्मेदारी सौंपी. बलिया जिले में किशोरी का लोकेशन मिलते ही संस्था ने बाल संरक्षण अधिकार आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर किशोरी की बरामदगी हेतु सहयोग मांगा.



राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एसपी बलिया को निर्देशित कर संस्था का सहयोग करने को कहा. सोमवार को मिशन मुक्ति फाउंडेशन के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व बलिया पहुंची टीम पुलिस अधीक्षक रजकरन नैय्यर से मिली. इसके बाद चाइल्ड लाइन के कोर्डिनेटर युसुफ खान के साथ नगरा थाने पहुंची और एसआई मायापति पांडेय एवं पुरुष, महिला पुलिस के साथ विशुनपुरा पहुंची.

विशुनपुरा में मिशन मुक्ति संस्था के दिलीप कुमार व यूसुफ खान नकली ग्राहक बनकर आर्केस्ट्रा संचालक के घर पहुंचे और जन्मदिन पर आर्केस्ट्रा प्रोग्राम करने का बहाना बनाकर नर्तकियों को देखने की डिमांड की. आर्केस्ट्रा संचालक ने जिन लड़कियों को दिखाया, उसमे पश्चिम बंगाल से गायब किशोरी मिल गई.

इन सदस्यों से सिग्नल मिलते ही आसपास खड़ी नगरा पुलिस मौके पर पहुंच किशोरी को अपने साथ थाने ले आई. थाने में संस्था के सदस्यों ने आर्केस्ट्रा संचालक के खिलाफ तहरीर दी है जिसपर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है.

पुलिस अब मानव तस्करी के एंगल से इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है कि यह लोग लड़की को अपने साथ कैसे ले आए। क्या इन्होंने लड़की के साथ जोर-जबरदस्ती की और लड़की को इन्होंने कौन सा भय दिखा कर चुप कराया हुआ था, इसकी भी जांच की जा रही है।
(नगरा से संतोष द्विवेदी की रिपोर्ट)

Tags: लड़की

Post navigation

Previous: पूर्वांचल विश्वविद्यालय की प्रो. वंदना राय का शिक्षकश्री पुरस्कार के लिए चयन
Next: बलिया समेत प्रदेश के 28 जिलों में कोरोना का एक भी मरीज नहीं

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल

You may have missed

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026
Belthra Accident 3
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.