Skip to content
10 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • पूर्वांचल विश्वविद्यालय की प्रो. वंदना राय का शिक्षकश्री पुरस्कार के लिए चयन
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की प्रो. वंदना राय का शिक्षकश्री पुरस्कार के लिए चयन

Central Desk 6 September, 2021 1 minute read
Pro Vandana

जौनपुर, बलिया. उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की प्रोफेसर वंदना राय का शिक्षकश्री पुरस्कार 2020 के लिए चयन किया गया है.

यह घोषणा शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने की प्रो. राय विज्ञान संकाय की वरिष्ठतम प्रोफेसर है व, पूर्व संकायाध्यक्ष, विज्ञान संकाय व पूर्व विभागाध्यक्ष बायोटेक्नोलॉजी विभाग भी रही हैं.

प्रोफेसर वंदना राय, को उनके द्वारा मानव स्वास्थ्य से जुड़ी शोध और ह्यूमन मॉलिक्युलर जेनेटिक्स में पिछले बीस वर्षों से भी अधिक समय से किये जा रहे शोध व ग्रामीण जनता को अनुवांशिक व अन्य रोगों, फोलिक एसिड के महत्व व अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए 2019 में इंदौर में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रिसेंट एडवांसेज इन लाइफ साइंसेज फॉर बेटरमेन्ट ऑफ एनवायरनमेंट एंड ह्यूमन हेल्थ 2019 में बेस्ट साइंटिस्ट के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है. प्रो. वंदना राय पिछले 20 वर्षों से भी अधिक समय से मानव स्वास्थ्य पर एमटीएचएफआर, एम टी आर आर, कोम्ट, वी डी आर, डी आर डी2, एन क्यू ओ 1 जीन्स व उससे जुड़े अनुवांशिक व अन्य रोगों पर शोध कर रही है. प्रो. राय के चार शोध पत्रों को यूके की साइंटिफिक एडवाइजरी कमेटी ऑन न्यूट्रिशन ने खाद्य पदार्थों व आटे में फोलिक एसिड फोर्टीफिकेशन के लिए अपनी संस्तुतियों में शामिल किया है.

प्रोफेसर राय के विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय जर्नलों में 120 शोध पत्र व चार पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं. उन्होंने देश और विदेश में आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लिया है. वह 100 से अधिक शोध पत्रों को प्रस्तुत कर चुकी हैं. प्रो. राय पूर्वांचल विश्वविद्यालय की महिला अध्ययन केंद्र, महिला सेल, सेक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी, पीयू कैट की अध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण कमेटी में नामित है.

शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘शिक्षकश्री’ पुरस्कार के लिए प्रोफ़ेसर राय के चयन पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस. मौर्य ने प्रसन्नता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के काम के आधार पर जो पुरस्कार मिलता है उससे विश्वविद्यालय का गौरव और सम्मान बढ़ता है. उन्होंने कहा कि इस सम्मान से विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ी है.

 

इस अवसर पर शिक्षकश्री पुरस्कार के लिए चयन पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी संजय राय, कुलसचिव महेंद्र कुमार, सहायक कुलसचिव श्रीमती बबीता सिंह , अमृत लाल, दीपक सिंह, प्रो. मानस पांडेय, प्रो.अजय द्विवेदी, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. राम नारायण, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो.राजेश शर्मा, प्रो. एके श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ.संतोष कुमार, ‌प्रो. देवराज सिंह, डॉ मनोज मिश्र, डा.नूपूर तिवारी, डॉ रजनीश भास्कर, डॉ. मनीष कुमार गुप्ता, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. अन्नू त्यागी, डॉ. संजीव गंगवार, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ.एसपी तिवारी, डॉ. सुनील कुमार , डॉ गिरधर मिश्र, डॉ मनोज कुमार पांडेय, डॉ. झाँसी मिश्रा आदि शिक्षकों ने बधाई दी.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Tags: महिला शिक्षकश्री

Post navigation

Previous: गंगातीरी के किसान आंदोलन के मूड में, 10 सितंबर को बैठक में रणनीति पर होगा निर्णय
Next: आर्केस्ट्रा में डांस के लिए बंगाल से लाए थे 15 साल की लड़की, कहीं यह मानव तस्करी का नेटवर्क तो नहीं?

ये भी पढ़ें

AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026

Recent Posts

  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल

You may have missed

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026
Belthra Accident 3
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.