Skip to content
7 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया शहर और जिला-जवार से जुड़ी खबरें एक साथ यहां पढ़ें
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • रसड़ा

बलिया शहर और जिला-जवार से जुड़ी खबरें एक साथ यहां पढ़ें

Remote Desk 7 July, 2021 1 minute read

दुबहर, बलिया. कला जगत के अनमोल रत्न दिलीप कुमार का निधन हो गया है.यह खबर पाकर क्षेत्रीय कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई. स्थानीय क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी स्थित मंगल चबूतरा पर बुधवार को क्षेत्रीय कलाकारों, गायकों, गीतकारों एवं रंगकर्मियों आदि की बैठक हुई. बैठक में दो मिनट का मौन रखकर दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

बैठक में रंगकर्मी पन्नालाल गुप्ता मस्ताना ने कहा कि भारतीय सिनेमा जगत के अनमोल रत्न दिलीप कुमार का निधन कलाकारों के सांस्कृतिक जीवन के लिए महान क्षति है. वह अदाकारी के दुनिया में असाधारण प्रतिभा के धनी थे. उनका इस दुनिया से चले जाना एक युग का अंत है. उनकी अदाकारी हमेशा विभिन्न कलाकारों के लिए प्रेरणादाई एवं मार्गदर्शक रहेगी. कवि गणेशजी सिंह ने कहा कि उनके बहुमूल्य और साधारण प्रतिभा को युगों- युगों-युगों तक सदैव याद किया जाएगा. वे भारत के कलाकारों के बीच हमेशा जुगनू की तरह चमकते रहेंगे. इस अवसर पर उमाशंकर पाठक, राजू मिश्रा, डॉ सुरेशचंद्र प्रसाद, अशोक मधुकर, कृष्णा हमदर्दी, राजेश पाठक, शिवनाथ यादव, राकेश यादव, श्रीभगवान साहनी, गंगासागर आदि उपस्थित रहे.

 

विकासशील इंसान पार्टी के प्रथम बलिया जिलाध्यक्ष का स्वागत हुआ

हल्दी.विकासशील इंसान पार्टी बलिया के प्रथम जिलाध्यक्ष बनने के बाद हरेराम साहनी को बुधवार को प्रथम आगमन पर बस्ती भरसौता में स्वागत किया गया.

इस मौके पर विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रतिनिधि और स्वागत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप निषाद ने कहा कि आज भी नाविक समुदाय अलग-थलग है, नदियों पर बने पुल के जाल से पुश्तैनी रोजगार भी समाप्त होता जा रहा है. अब हमारी पार्टी नए दम पर चुनाव लड़ेगी.

वहीं पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेराम साहनी ने कहा कि हम लोग एक साथ होकर अपने समाज को आगे बढ़ाए.हमारी पार्टी ने हमे जो दायित्व दिया है उसका हम पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेगें.वहीं रामविलास निषाद,वीरेंद्र कश्यप,सुधीर बिंद, अर्जुन बिंद, दिनेश प्रधान,श्री भगवान बिंद, श्याम दुलार साहनी,राज बहादुर आदि वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये.

इस मौके पर रवि प्रधान,रोहित प्रधान,डॉ०तेजनारायण साहनी,डा.ओमप्रकाश साहनी,द्वारिका बिंद, संजय,अमित सिंह,अनिल जी,सियाराम बिंद, डा०चिंताहरण साहनी,डॉ० स्वामीनाथ साहनी सहित पार्टी के कार्यकर्ता व अन्य लोग उपस्थित थे.अध्यक्षता गुलाब चंद्र निषाद व संचालन ज्ञानेश्वर कश्यप ने किया.

 

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की महिला जनसुनवाई

 

बलिया. राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में महिला जन सुनवाई की. उन्होंने सबसे पहले महिला कल्याण विभाग के समस्त अधिकारियों और जिम्मेदार कर्मचारियों, महिला एसओ व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं से जुड़ी समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकताओं में एक है. इसलिए किसी भी स्तर पर महिलाओं की बात पूरी गंभीरता से सुना जाए. समीक्षा बैठक में एसडीएम राजेश यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा राजेंद्र प्रसाद, बेसिक शिक्षा विभाग से नुरूल हुदा, महिला थानाध्यक्ष सरोज यादव, महिला कल्याण अधिकारी पूजा सिंह, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रिया सिंह मौजूद थीं.

 

राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी ने जनपद भ्रमण के दौरान जिला महिला चिकित्सालय का भी औचक निरीक्षण किया. उन्होंने सभी वार्ड में जाकर मरीजों का हाल जाना. साफ-सफाई की कमी मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका सुमिता सिन्हा को निर्देश दिया कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए. यह भी कहा कि अस्पताल में आने वाले हर मरीजों को पूरी सहूलियत दी जाए और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराई जाए. वहीं पर संचालित वैक्सीनेशन सेंटर के निरीक्षण के दौरान वहां की व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया.

 

समूह के उत्थान में वित्तीय समावेशन की भूमिका महत्वपूर्ण

 

बलिया. स्वयं सहायता समूह के उत्थान में वित्तीय समावेशन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. वित्तीय समावेशन और वित्तीय साक्षरता के समूह आधार पर ही समूह से समृद्धि का द्वारा खुलता है. उक्त बातें उपायुक्त स्वतः रोजगार हरिश्चंद्र प्रजापति ने कृषि भवन में आयोजित स्वयं सहायता समूह के सूक्ष्म नियोजन प्रक्रिया विषयक उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही.

दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत प्रोत्साहित महिला स्वयं सहायता समूहों के वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने हेतु आयोजित कार्यशाला में जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) और एनआरएलएम के खंड मिशन प्रबंधक ने भाग लिया. इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक (सूक्ष्म वित्त और वित्तीय समावेशन) अभिषेक आनंद ने स्वयं सहायता समूह के सूक्ष्म नियोजन प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि सूक्ष्म नियोजन प्रक्रिया से स्वयं सहायता समूहों को संसाधनों की पहचान कर उसके सर्वोत्तम इस्तेमाल करने के लिए निर्णय क्षमता का विकास होता है. डीएमएम (प्रशिक्षण) राजीव रंजन सिंह ने स्वयं सहायता समूह के वित्तीय प्रबंधन कौशल को विकसित करने के तरीको से अवगत कराया. स्वयं सहायता समूहों को बैंक से ऋण लेने में सूक्ष्म नियोजन प्रक्रिया का पालन न कर पाने की वजहों से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इससे बैंक ऋण में भी आसानी होगी और सामुदायिक निवेश निधि भी प्राप्त किया जा सकता है.

 

बेलहरी ब्लॉक के हल्दी ग्राम पंचायत में किया गया पौधारोपण

हल्दी.विकास खंड बेलहरी के ग्राम पंचायत हल्दी में बुधवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत तीन हजार पौधे लगाये गये.जिसके मुख्य अतिथि जिला वन अधिकारी श्रद्धा यादव व विशिष्ट अतिथि ज्ञान पीठिका स्कूल की प्रिसिंपल संस्कृति सिंह रही,ग्राम प्रधान लालमुनी देवी ने दोनों अतिथियों को भृगु ऋषि की तस्वीर भेंट किया.

जिला वन अधिकारी श्रद्धा यादव ने कहा कि आप अपने बच्चों को शिक्षित करें ताकि वो भी अधिकारी बन सके,खास कर बच्चियाँ को पढ़ाने से दो घरों में शिक्षा का विकास होता है. बच्चियों को जल्दी शादी के चक्कर में न पड़े. कोरोना काल में आक्सीजन के अभाव में काफी लोग मर गए.इसलिए गांवों में पौधे लगाना बहुत ही जरुरी है.खास कर  मानव जीवन में पौधों का विशेष महत्व है. वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत हरिशंकरी वाटिका (पीपल, पाकड़, बरगद) को लगाया गया. डीएफओ श्रद्धा यादव ने इसके महत्व को समझाया. बोली, पीपल, पाकड़, बरगद को आज भी हमारे गांव में हरीशंकरी कहा जाता है. मान्यता है कि यह पेड़, स्वयं ब्रम्हा-विष्णु-महेश है. गांव में आज भी इनकी पूजा अर्चना की जाती है.इसी क्रम में ज्ञान पीठिका स्कूल की प्रिंसिपल संस्कृति सिंह ने कहा कि

पौधे वातावरण के साथ-साथ मानव जीवन के लिए फायदेमंद होंगे. बोली, व्यक्ति का पर्यावरण संरक्षण के प्रयास करने चाहिए. छोटा-छोटा प्रयास ही एक दिन बड़ा प्रयास बनेगा.इसी मौके पर डा.रघुनाथ उपाध्याय शलभ,हृदयानंद सिंह, राजेन्द्र सिंह, सनबीम स्कूल के डाइरेक्टर अरुण कुमार सिंह गामा व प्रधान प्रतिनिधि धनंजय कुंवर रहे.संचालन कुंवर नंदजी सिंह ने किया.

 

लोक अदालत में विद्युत अधिनियम से जुड़े मामलों के निस्तारण पर जोर

बलिया. 10 जुलाई को आयोजित लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण हो, इसको लेकर न्यायिक अधिकारी लगातार बैठक कर रहे हैं. जिला जज आलोक त्रिवेदी के निर्देशानुसार जनपद विशेष न्यायाधीश (ईसीएचए) नोडल अधिकारी हुसैन अहमद अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में विशेष तौर पर विद्युत अधिनियम से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण पर बल दिया गया. साथ ही अन्य मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में प्रभारी सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी विनोद कुमार, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत खण्ड बलिया प्रभारी लीड बन्धक बैंक, सेन्ट्रल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबन्धन महोदा यूपी बैंक के प्रबन्धन उपस्थित रहे.

 

रसड़ा-अधिकारियों ने एक ही काम के लिए कई बार लिया धन, निर्माण भी घटिया, जांच में दिखी सच्चाई

 

रसड़ा ब्लॉक के छितौनी गांव में डीडीओ में मंगलवार को विकास कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान विकास कार्यो में भारी अनियमितता पाये जाने पर सबंधित कर्मचारियों की जमकर फटकार लगायी।


डीडीओ आर आर मिश्रा ने गांव में पंचायत भवन, सड़क निर्माण, नाली, आवास आदि का ब्लॉक के विभागीय अधिकारियों संग स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जांच टीम ने पाया कि एक ही कार्य के लिए कई बार धन का आहरण किया गया।
कई वर्षों से बन रहे पंचायत भवन में भी भारी अनियमितता पायी गयी। विकास कार्यो में धन का दुरुपयोग किये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जमकर फटकार लगायी। छितौनी गांव में विगत कई वर्षों में हुए निर्माण कार्यों में भारी लूट खसोट का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया था जिस पर डीडीओ के नेतृत्व में जांच टीम ने जांच किया।
डीडीओ ने वताया की जांच की रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान गणेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ग्रामीणों का कहना था कि निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर वह काफी समय से आवाज उठाते रहे हैं लेकिन कोई इस ओर ध्यान ही नहीं देता था। देर से ही सही, अधिकारी आए हैं तो उम्मीद जगी है कि आम जनता का पैसा लूटने वालों पर कार्रवाई होगी।
(रसड़ा से संतोष सिंह की रिपोर्ट)

Tags: भ्रष्टाचार रसड़ा

Post navigation

Previous: बलिया समेत 12 जिलों के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का शानदार मौका
Next: बैरिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गोली मार कर हत्या, नकाबपोशों की फायरिंग से थर्राया बैरिया

ये भी पढ़ें

Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026

Recent Posts

  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

You may have missed

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026
sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.