Skip to content
1 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • मुख्यमंत्री आए तो ‘हेमामालिनी के गाल’, नाही त खस्ताहाल
  • देश दुनिया

मुख्यमंत्री आए तो ‘हेमामालिनी के गाल’, नाही त खस्ताहाल

लालू प्रसाद यादव ने पड़ोसी बिहार की सड़कों की चर्चा करते हुए हेमामालिनी के गाल का हवाला दिया था. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 2 मई को बैरिया आगमन पर आने पर श्रृंगार पटार करके कुछ इसी अंदाज में शहीद स्मारक मार्ग तैयार किया गया था. मगर आज कुछ महीने बाद ही उसकी हालत बस पूछिए मत, तस्वीरों में खुद ही देखिए.
News Desk 10 October, 2016 1 minute read
sahid_smarak_road_1

बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

virendra_nath_mishraअरसा पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पड़ोसी बिहार की सड़कों की चर्चा करते हुए हेमामालिनी के गाल का हवाला दिया था. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 2 मई को बैरिया आगमन पर आने पर श्रृंगार पटार करके कुछ इसी अंदाज में शहीद स्मारक मार्ग तैयार किया गया था. मगर आज कुछ महीने बाद ही उसकी हालत बस पूछिए मत, तस्वीरों में खुद ही देखिए.

इसे भी पढ़ें – अब तेरा क्या होगा बैरिया

अपनी राम कथा खुद कहने को बेताब दिखता है शहीद स्मारक मार्ग
अपनी राम कथा खुद कहने को बेताब दिखता है शहीद स्मारक मार्ग

हालात ऐसे बन गए हैं कि आजादी के चश्मदीद रहे इस मार्ग से पैदल गुजरें तो कीचड़ से सनें और चप्पल टूटे, साइकिल या बाइक से चले तो कबाड़ा तय है, चार पहिया वाहन (भले ही लग्जरी क्यों न हो) से गुजरें तो  हिचकोला खाते जाएं. कहीं भूल से गर्भवती महिला या हड्डी टूट फूट वाले मरीज को लेकर गुजर रहे हैं तो शायद हॉस्पिटल तक जाने की भी जहमत मोल नहीं लेनी पड़ेगी.

कल्पनी कीजिए बैरिया के इस सर्वाधिक व्यस्त रोड पर से प्रसूताएं या मरीज किस हालत में सफर करते होंगे
कल्पनी कीजिए बैरिया के इस सर्वाधिक व्यस्त रोड पर से प्रसूताएं या मरीज किस हालत में सफर करते होंगे

जनप्रतिनिधियों का इस पर ध्यान आकृष्ट कराते कराते लोग आश्वासनों से इतने ऊब गए हैं कि लोगों का मुंह खुलता है तो विष ही वमन करते हैं. जनप्रतिनिधियों का जिक्र करते ही लोग कवि भूषण के अंदाज में पूछते हैं कि शिवा को सराहूं या सराहूं छत्रसाल को… इस सडक के नाम पर द्वाबा की आवाम के मुंह से जनप्रतिनिधियों के लिए बद्दुआ और अपशब्द के सिवाय कुछ नहीं है.

हैरत की बात तो यह है कि इस सड़क के किनारे दर्जन भर शिक्षण संस्थान है और पूर्वी बलिया का सबसे बड़ा रानीगंज बाजार भी है
हैरत की बात तो यह है कि इस सड़क के किनारे दर्जन भर शिक्षण संस्थान है और पूर्वी बलिया का सबसे बड़ा रानीगंज बाजार भी है

गौरतलब है कि सन् 1942 की क्रान्ति के चश्मदीद रहे इस मार्ग का नामकरण शहीद स्मारक मार्ग अपने अतीत के गौरवशाली इतिहास को जीवन्त बनाए रखने के लिए किया गया था. इसी मार्ग के किनारे जंगे आजादी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले 14 शहीद क्रान्तिवीर पूर्वजों व 4 घायल अमर सेनानियों की स्मृति में बना शहीद स्मारक व वह थाना, जहां सन् 1942 में आजादी का परचम लहराया जाने वाला बैरिया थाना स्थित है. बैरिया तिराहे से सुरेमनपुर तक लगभग साढ़े पांच किलोमीटर में विस्तृत इस मार्ग के दोनों सिरों पर प्राथमिक से इण्टरमीडिएट तक एक दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थान, सैकड़ों व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बैंक, अस्पताल व उपासना स्थल आदि स्थित हैं. इतना ही नहीं, पूरे द्वाबा की आबादी इस मार्ग पर दो दिन में मूव कर जाती है.

यह मार्ग दूसरे शब्दों में कहे तो द्वाबा की जीवन रेख सरीखी है. क्योंकि इसी के किनारे सुबह के समय बीबीटोला व मधुबनी में लगने वाली सब्जीमण्डी से अपने प्रदेश ही नहीं, बिहार, झारखण्ड व पश्चिम बंगाल तक सब्जियां जाती हैं. बलिया के पूरब का सबसे बड़ा बाजार रानीगंज बाजार इसी पर स्थित है. कितने सांसद, विधायक आए गए. जनता मांग करती रही, इस सड़क को तवज्जो नहीं दिया गया. हमेशा इस मार्ग की उपेक्षा की गई. बीच बीच में कुछ जनप्रतिनिधियों ने इस सड़क पर अपना रहमोकरम किया, तो सड़क बस चलने लायक ही बन पायी. अच्छी सड़क अब तक तो नसीब नहीं हुई. अभी हाल ही में चर्चा हुआ कि साठ करोड़ की लागत से सड़क बनेगी. लेकिन यह बात चर्चा भर बन कर रह गयी. आज हालात ऐसे हो गए हैं कि यह सड़क चलने लायक भी नहीं बची है. रास्ते से गुजरने वाले लोग अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को रोना ही रो रहे हैं.

 

BHARAT_SINGHमैं तो बतौर विधायक इसे बनवाया था. अब खराब हो गई है. यह प्रदेश सरकार का काम है. यहां के विधायक जी व प्रदेश सरकार अगर इजाजत दे तो गडकरी जी से कह कर इसे भी बनवा दूंगा – भरत सिंह (सांसद)

 

jai_prakash_anchalप्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. धन अवमुक्त होते ही सड़क बन जाएगी. सांसदजी पहले नेशनल हाईवे (गाजीपुर-हाजीपुर मार्ग) ही दुरूस्त करा दें, तो बड़ी मेहरबानी होगी. बतौर सांसद यह उनकी जिम्मेदारी है – जय प्रकाश अंचल (विधायक)

 

 

Tags: बैरिया भरत सिंह मुख्यमंत्री रानीगंज विधायक शहीद स्मारक मार्ग सांसद

Post navigation

Previous: बलिया के लोगों ने जो प्यार दिया, कभी नहीं भूलूंगी- सामन्था गश
Next: चूल्हा मिलते महिलाओं के चेहरे खिल गए

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
Manoj Tiwari Pawan
  • Uncategorised
  • देश दुनिया
  • भोजपत्तर
  • स्क्रीन TASTE

आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी

General Desk 27 October, 2026
chambal film Festival 17th
  • देश दुनिया
  • स्क्रीन TASTE

चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन

General Desk 25 October, 2026

Recent Posts

  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस

You may have missed

Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026
Maharajpur Homes 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण

General Desk 1 November, 2026
Bansdih Katan Pidit Padyatra 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे

General Desk 1 November, 2026
Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.