Skip to content
1 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • कोरोना पर जिले के लेटेस्ट अपडेट, सोमवार को भी मिले तीन पॉजिटिव
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

कोरोना पर जिले के लेटेस्ट अपडेट, सोमवार को भी मिले तीन पॉजिटिव

सोमवार को मिले तीन पॉजिटिव केस में एक शिक्षक भी शामिल है. इसमें शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर व राजेन्द्र नगर में एक-एक तथा दुबहर के शिवपुर दियर का एक केस शामिल है.
News Desk 6 July, 2020 1 minute read
CORONA_DM_1

बलिया/बांसडीह से रविशंकर पांडेय

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना हेल्थ बुलेटिन जारी कर दी है. इसके मुताबिक जनपद में संक्रमितों की संख्या अब 173+15=188 हो गई है. सोमवार को मिले तीन पॉजिटिव केस में एक शिक्षक भी शामिल है. इसमें शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर व राजेन्द्र नगर में एक-एक तथा दुबहर के शिवपुर दियर का एक केस शामिल है. शहर के राजेन्द्र नगर मुहल्ला निवासी यह शिक्षक शिक्षा क्षेत्र रेवती में तैनात हैं. तीनों पॉजिटिव को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद चल रही है.

बताया जा रहा है कि शिक्षक की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी. इलाज के बाद भी बुखार ठीक नहीं होने पर इन्होंने कोविड टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजीटिव आई. ये 4 जुलाई तक विद्यालय के काम काज भी किए हैं. इसके पहले शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी में एक शिक्षामित्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी, जिनका उपचार चल रहा है.

कोषाधिकारी ने कार्यालय सैनेटाइज करवाया

रविवार की शाम को तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस जिले में सामने आए. इसमें एक कृष्णा नगर निवासी युवक जिला कोषागार का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है. सोमवार को इसकी जानकारी होते ही कोषाधिकारी ममता सिंह ने पूरे कार्यालय को सैनिटाइज कराने के साथ ही अगले 24 घंटे के लिए बंद कर दिया. वहीं उक्त कर्मचारी के सम्पर्क में आए अन्य कर्मचारियों की सैम्पलिग सर्विलांस टीम द्वारा की गई और सभी को रिर्पोट आने तक होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया.

महिला अस्पताल की दाई के संक्रमित होने के बाद प्रसव कक्ष बंद

वहीं महिला अस्पताल की दाई के संक्रमित होने के बाद प्रसव कक्ष को बंद कर बगल के कमरे को प्रसव कक्ष बनाया गया. उसके संपर्क में रहे कर्मचारियों का सैम्पल लेकर होम क्वारंटाइन के लिए भेज दिया गया है. उधर क्षेत्राधिकारी रसड़ा के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही नगरा व रसड़ा थाने में हड़कंप मच गया. सीओ के संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मियों, प्रभारी निरीक्षक व सभी एसआई की सोमवार को सैंपलिग हुई. नगरा सीएचसी की स्वास्थ्य टीम ने थाने पहुंचकर 40 लोगों का स्वैब सैंपल लिया. सीएचसी के अधीक्षक व नोडल अधिकारी डा. अमित कुमार राय ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने तक सभी को होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है.

कोरोना पाजिटिव के फरार होने के बाद मुकदमा दर्ज

बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल से कोरोना पाजिटिव के फरार होने के बाद प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है. सीएमओ की तहरीर पर सुखपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा कायम कर लिया है. साथ ही उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है. दूसरे दिन सोमवार को भी फरार कोरोना पाजिटिव का कोई सुराग नहीं लग सका. जबकि उसने फरार होने के बाद भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर अपने को सुरक्षित व क्वारंटाइन होने की जानकारी दी है. साथ ही यह भी कहा है कि क्वारंटाइन का समय पूरा होने के बाद वह स्वयं प्रशासन के सामने आ जाएगा.

https://www.facebook.com/pashupati.ojha.1/videos/1694240580723957/

दीवार फांद कर भाग निकला था कोरोना पॉजिटिव

गौरतलब है कि फेसबुक के जरिए वीडियो जारी कर L1 हॉस्पिटल बसंतपुर में तथाकथित रूप से अव्यवस्था की शिकायत करने वाला कोरोना संक्रमित शनिवार दीवार फांद भाग निकला. शिकायतकर्ता भोला ओझा से और उसके रूम पार्टनर से सीएमओ डॉ पीके मिश्र ने बातचीत की तो कुछ शिकायतें सही निकली. हालांकि खाना न मिलने की शिकायत को रूममेट ने ही गलत ठहरा दिया.

मनियर थाना क्षेत्र के मानिकपुर के संक्रमित भी बसंतपुर के एल वन अस्पताल की दुर्व्यवस्था को लेकर आडियो वायरल कर जानकारी दी थी. मामला जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही तक पहुंचा था. जिलाधिकारी ने जांच का आदेश भी दिया था. इसके बाद रेवती निवासी दूसरे मरीज भोला ओझा के फेसबुक पोस्ट ने रही सही कसर पूरी कर दी. हालांकि इसके बाद प्रशासन हरकत में आया. सीएमओ बलिया ने भोला ओझा की बेहतर व्यवस्था के लिए आजमगढ़ मेडिकल कालेज भिजवाने का निर्णय लिया. एम्बुलेंस भी भेज दिया. मगर इसकी भनक लगते ही भोला ओझा दीवार फांदकर किसी सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल से भाग निकला.

भोला ओझा ने एक बार फिर वीडियो वायरल कर अपनी बात को सही ठहराने की कोशिश की है. इस बार भोला ओझा की दलील है कि उक्त सेंटर में परेशानी थी. मैं स्वस्थ हूं. मुझे साजिश के तहत आजमगढ़ ले जाया जा रहा था. मैं अकेला ही हूँ, अकेला ही रहूंगा. 14 दिन बाद सभी के समक्ष पेश हो जाउंगा.

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने मीडिया को बताया कि मरीज क्वारंटाइन सेंटर से भागा है. तलाश की जा रही है. मोबाइल स्विच ऑफ है. आपको बता दें कि एक जुलाई को रेवती नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 निवासी भोला ओझा की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने पर चिकित्सीय टीम ने बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

डीएम के निर्देश पर फैसिलिटी सेंटर पर जांच के लिए पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट

सोशल मीडिया के जरिए एल-1 फैसिलिटी सेंटर की व्यवस्था संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी एसपी शाही पूरी तरह गंभीर नजर आए. उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन कुमार जैन को इसकी जांच के लिए लगाया और अस्पताल में बेहतर साफ सफाई और अच्छी गुणवत्ता का भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा.
जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त मजिस्ट्रेट श्री जैन सोमवार को सुबह ही एल-1 फर्टिलिटी सेंटर बसंतपुर व शांति अस्पताल पहुँचे. वे बकायदा पीपीई किट व सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर अस्पताल के अंदर गए और एक-एक मरीजों से बातचीत की. वहां भोजन-पानी और साफ सफाई की व्यवस्था के संबंध में प्रभारी से पूछताछ की. उन्होंने वहां लगाए गए सभी स्वीपर को साफ-सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया. इसके साथ हो वहां दो अतिरिक्त स्वीपर भी लगाए. इसके अलावा वहां की भोजन पानी से जुड़ी व्यवस्था को बदलते हुए ऐसी व्यवस्था की है कि अब मरीजों को अच्छी गुणवत्ता का भोजन मिलेगा. भ्रमण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट ने मरीजों से भी बातचीत की. मरीजों ने साफ सफाई की थोड़ी दिक्कत बताई, लेकिन वहां मिल रहे खाने को सामान्य व संतोषजनक बताया. संयुक्त मजिस्ट्रेट ने आश्वस्त किया कि अस्पताल में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी. अगर कोई भी समस्या हो तो सीधे मुझे बताएं. उन्होंने कहा कि फैसिलिटी सेंटर की व्यवस्था पर हमारी हमेशा नजर रहेगी. इस दौरान उनके साथ टीम लीडर डॉ.रोहित रंजन, डॉ केशव आदि थे.

मानिकपुर और किसुनीपुर गांव के करीब तीन दर्जन लोगों के सैंपल लिए गए

हॉट स्पाट घोषित मनियर थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर और कोरोना मरीजों के सम्पर्क में आए किसुनीपुर गांव के करीब तीन दर्जन लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया. 30 जून को मानिकपुर गांव में तीन कोरोना पॉजिटिव केस एक ही घर में मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों संक्रमित मरीजों को बलिया एल 1 में इलाज के लिए भेज दिया है. आपको बता दें कि संक्रमित मिले लोगो दिल्ली से आए थे. वहीं प्रभावित इलाके को सैनिटाइज किया गया. साथ ही मानिकपुर व किशुनीपुर गांव के संक्रमितों के संपर्क में आए लगभग तीन दर्जन लोगों का भी सैंपल लिया गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम में एलटी जयंत कुमार, अमित कुमार, अशोक कुमार चौबे, संजय कुमार राय सहित आदि लोग रहे. इसके बाद गांव को सील कर दिया गया.

Tags: बसंतपुर बेरूआरबारी महिला अस्पताल राजेंद्र नगर रेवती शिक्षक सुखपुरा

Post navigation

Previous: बिना आम जन सहभागिता के पौधरोपण अभियान सफल नहीं हो सकता – डॉ. गणेश पाठक
Next: धरना, प्रदर्शन, जनसभा में भाग लेने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी

ये भी पढ़ें

Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा

General Desk 31 October, 2026
Belthra Godam Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे

General Desk 31 October, 2026

Recent Posts

  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

You may have missed

Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा

General Desk 31 October, 2026
Belthra Godam Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे

General Desk 31 October, 2026
Congress Indira ji Puntithi
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.