Skip to content
30 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 4 February, 2020 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

रसड़ा : रसड़ा बाहरी गांव के गढ़िया निवासी युवक के परिवार वालों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.गढ़िया निवासी दुखनती देवी ने कहा है कि उनका 20 वर्षीय पुत्र प्रदीप राजभर अपनी दीदी के गाजीपुर जनपद के सुरवतपाली गांव जाने के लिये 17 जनवरी को परसिया चट्टी से बस पर बैठा.तब से ही घर नहीं लौटा है.

सिकन्दरपुर : डीएम श्रीहरि प्रताप शाही के निर्देश पर सिकन्दरपुर के तहसीलदार दूधनाथ राम ने उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जीवनलाल के साथ पंदह ब्लाक के मुजहि गांव की गौशाला का औचक निरीक्षण किया.

बलिया : विगत पहली फरवरी को संसद में प्रस्तुत बजट में सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम के विनिवेश का फैसला किया है. इसी क्रम में बीमा कर्मियों के संगठनों ने 4 फरवरी को एक घंटे की बहिर्गमन हड़ताल की.

रसड़ा: क्षेत्र के संवरा नत्थोपुर गांव में स्टोव जलाते समय एक युवक झुलस गया. घरवाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गये जहां इलाज चल रहा है. स्टोव जलाते समय रमेश(24) आग की लपटों में आने से गम्भीर रूप से झुलस गया.

बैरिया : निकटवर्ती चक गिरधर मिल्की गांव में स्थित महाराज बाबा की मठिया पर स्वामी जी महाराज बाबा की जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है.सुबह से ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से यज्ञकर्ता आचार्यों द्वारा पढ़े जाने वाले मंत्रों की गूंज से वातावरण में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. दोपहर से प्रवचन की गूंज इलाके में गूंज रही है.

बैरिया : स्थानीय थाना क्षेत्र के शंकर नगर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार शंकर नगर निवासी बेबी देवी पत्नी सुरेंद्र यादव अपने लड़के के इलाज के लिए बाबू के डेरा चट्टी पर जा रही थी. तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया.

बलिया: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ ने सिकन्दरपुर तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनीं. इस दौरान राशन, पेंशन, अवैध कब्जा,भूमि विवाद आदि से जुड़े कुल 159 शिकायत पत्र आए, जिनमें 8 का मौके पर निस्तारण कराया गया.

बांसडीह : साधन सहकारी समिति बेरुआरबारी बांसडीह मार्ग के पास मां शतचण्डी हवनात्मक महायज्ञ के अंतिम दिन आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने यज्ञ का प्रसाद ग्रहण किया.दिन में हुए भागवत कथा में बृज बिहारी जी महाराज ने कहा कि हिंदुस्तान के करोड़ों मनुष्यों की आत्मा में प्रभु का वास होता है.

सुखपुरा : सुखपुरा-गड़वार रोड पर भोजपुर पुलिया के समीप सुखपुरा पुलिस ने सोमवार की रात ट्रक पर लदी 990 पेटी अवैध प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब बरामद की. साथ ही, तीन शराब कारोबारियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

• मनियर के के बडागांव में प्रधान पद के लिए सोमवार को हुए उपचुनाव में गहमागहमी के बीच 56 फीसदी मतदान हुआ. इस तरह कुल आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया. अब मतगणना पांच फरवरी को होगी. ग्रामसभा के 5050 वोटरों को मतदाता करना था. हालांकि उपचुनाव में 2851 वोटरों ने ही मताधिकार का प्रयोग किया.

• अराजक तत्वों ने हमला कर श्रीनाथ बाबा मठ के महंत कौशलेंद्र गिरि की स्कार्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस वारदात में स्कार्पियो सवार मठ के पुजारी टुन्ना बाबा चोटिल हो गए. रसड़ा के मुडेरा गांव के पावर हाउस के पास यह वारदात हुई. हालांकि सहयोगियों ने महंत कौशलेंद्र गिरि को सुरक्षित बचा लिया. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच कर अराजकतत्वों की तलाश में जुट गई.

• सिकंदरपुर सवारी लेकर जा रही बस की चपेट में आने चार साल के मासूम की मौत हो गई. इस नजारे को देख मौके पर मौजूद मां बदहवास हो गई. यह हादसा सोमवार की शाम सुखपुरा थाना क्षेत्र के बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग पर जीराबस्ती के पास हुआ. बांसडीह रोड के तरुपुर निवासी कृष्णा सिंह का बेटा अभिराम अपनी मां व एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से बलिया शहर की तरफ जा था. इसी दौरान बाइक बस की चपेट में आ गई. पुलिस ने भाग रहे ड्राइवर को बस समेत कब्जे में ले लिया.

• बाइक की चपेट में आने से एक दूध विक्रेता की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. और बाइक को आग के हवाले कर दिया. यह घटना रेवती के भोपालपुर गांव में हुई. हरिहां कला पासवान बस्ती में रखी गई सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन जुलूस वाया भोपालपुर टीएस बंधा की तरफ जा रहा था. उसके साथ बाइक से धर्मेंद्र पासवान और मनजी एक ही बाइक पर सवार होकर विसर्जन में जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक की चपेट में आने से भोपालपुर निवासी 70 वर्षीय रामजी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. रेवती में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

• ट्रेन आने की सूचना पर फेफना-गड़वार मार्ग पर स्थित फेफना रेलवे क्रासिंग का गेट बंद किया जा रहा था. इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक पिकअप के धक्के से गेट टूट गया. गेटमैन ने दौड़ा कर पिकअप को पकड़ना चाहा. पिकअप की चाभी तो हाथ आई. मगर ड्राइवर पिकअप समेत भागने में कामयाब रहा. इसके चलते लंबा जाम लग गया.

• वैसे जाम से तो सोमवार को बलिया शहर भी बिलबिला उठा. जिला अस्पताल, बिशुनीपुर हो या मॉडल रेलवे स्टेशन के इर्दगिर्द, मालगोदाम हो या कुंवर सिंह चौराहा कमोबेश सभी जगह हालत समान रहा. गाडियां रेंगती रही. लोगबाग परेशान रहे. असल में यहां ट्रैफिक कायदे कानून मानने में लोग हेठी समझते हैं. ट्रैफिक वालों की तो शायद ही कोई सुने. ऊपर से नेतागिरी का मिजाज आग में घी का काम करता है. रही सही कसर ई रिक्शा वाले पूरी कर देते हैं.

• कॉलेज से क्लास कर बाहर निकले छात्र की बाइक नदारद मिली. बैरिया थाना क्षेत्र के अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा गेट से सोमवार की दोपहर यह वारदात हुई. बीए पार्ट वन के स्टूडेंट गंगा पाण्डेय के टोला निवासी मनीष वर्मा ने इसकी शिकायत बैरिया पुलिस से की.

• जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति के विरोध में सोमवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया. छात्रों ने प्रायोगिक परीक्षाओं में अधिकतम 75 प्रतिशत अंक के नियम हटाने का विरोध किया. इस दौरान शिप्रांत सिंह गौतम ने कहा कि छात्र-छात्राओं के हक के लिए वे लड़ाई लड़ेंगे.

• उधर, छात्र-छात्राओं ने सोमवार को विकास भवन परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया. छात्रों ने बताया कि सामान्य, पिछड़ा, अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है. इसका पूरा डाटा समाज कल्याण विभाग के पास नहीं है और जो डाटा उपलब्ध है. उसे अग्रसारित नहीं किया गया है. वर्ष 2019-20 के सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराजगी बहुत ज्यादा है.

• जीजीआईसी के बगल में राजकीय महिला महाविद्यालय की स्वीकृति भी मिलने के बाद दो करोड़ रुपये अवमुक्त हो गया है और जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा. उधर, शासन ने दयाछपरा में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए भूमि उपलब्ध करा दी है. बैरिया क्षेत्र के दयाछपरा में 21.39 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बनेगा.

• रामदहिन सिंह इंटर कॉलेज आमघाट के शिवम कुमार वर्मा और राजन श्रीवास्तव और पूर्व माध्यमिक विद्यालय (तहसीली स्कूल) बलिया के छात्र पवन कुमार का चयन 65वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रदेश टीम में हुआ है. अंडर-19 सीनियर (बालक वर्ग) की यह प्रतियोगिता छह से नौ फरवरी तक जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में होगी.

• पांचवीं एसएसएफआई नेशनल कराटे प्रतियोगिता में बलिया सोतोकान कराटे एसोसिएशन के बालक बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया. इन खिलाडि़यों ने नौ गोल्ड, 11 सिल्वर तथा 11 ब्रांज मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया. आपको बता दें कि एक और दो फरवरी के वाराणसी के संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में यह आयोजन हुआ.

• जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बलिया शहर के अमृतपाली में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तीसरे चरण का शुभारंभ किया. उन्होंने कुछ बच्चों को दवा पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की. यह अभियान 12 फरवरी तक चलेगा. इस मौके पर डीए के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रीतम कुमार मिश्र भी मौजूद थे.

• ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल के प्रति लापरवाही पर जिलाधिकारी ने चेतावनी दी. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि पोर्टल पर डीपीआरओ, समाज कल्याण अधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी, आरईएस एक्सईएन, लनिवि एक्सईएन, ईओ, बेसिक शिक्षा, विद्युत विभाग, पीओ डूडा की ओर से जरूरी विभागीय विवरण नहीं भरे जाने पर भी जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही ने नाराजगी जताई. जिलाधिकारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की प्रगति पर सभी सम्बन्धित अधिकारी गंभीर हो जाएं.

• राज्य-स्वामित्व वाले भारतीय जीवन बीमा निगम की मूल प्रकृति को विनाशकारी परिवर्तन की राह पर भेजे जाने की आशंका है. जो पूरे देश के करोड़ों पॉलिसी धारकों और देश को प्रभावित करेगा. भारतीय जीवन बीमा निगम बांसडीह के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के दौरान इस तरह की चिंताएं वक्ताओं ने जताई. हमारे संवाददाता रविशंकर पांडेय ने बताया कि नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया, क्लास वन एसोसिएशन और AIIEA ने संयुक्त रूप से भारत सरकार के इस कदम का पुरजोर विरोध किया. सरकार के इस फैसले के खिलाफ सोमवार को भोजनावकाश में प्रदर्शन किया गया. साथ ही चार फरवरी मंगलवार को एक घंटे की हड़ताल और भोजनावकाश में प्रदर्शन का निर्णय लिया गया.

• सीएए ऐसे हिदू नागरिकों के लिए है जो बंटवारे के समय पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में रह गए थे. कुछ राजनीतिक दल इस बिल के बारे में भ्रम पैदा कर रहे हैं. ऐसा कहना है सिकंदरपुर विधायक संजय यादव का. क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की विस्तार से जानकरी दी. विधायक ने सिसोटार में एक चौपाल भी लगाई.

• रविवार की रात चोरों ने बैंक के गेट का ताला काटकर अंदर प्रवेश कर गए. इसके बाद लाकर तक पहुंच गए. उसे भी काटने और तोड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली. चोरों ने काउंटर के दरवाजों को तोड़कर गहन तलाशी भी ली. इस दौरान कागजात भी तितर-बितर कर दिए. नगरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर बाजार में स्थित पूर्वांचल बैंक की शाखा में यह हरकत हुई है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है. इस मामले में कई लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी की.

• बाइक सवार प्रेमी युगल बुरे फंसे. एक कमरे में घुसे प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेर लिया. यह मामला है बांसडीहरोड के परिखरा गांव का. इसके बाद वहां घंटों विवाद और हंगामा होता रहा. खैरियत थी कि समय रहते मौके पर पुलिस पहुंच गई. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवक अपनी करतूतों की वीडियो क्लिप बना रहा था. पुलिस ने युवक का मोबाइल चेक किया तो ऐसा कुछ नहीं मिला. पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचित उन्हें उनके हवाले कर दिया.

• राजकीय आईटीआई परिसर रामपुर में 06 फरवरी को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है. जिसमें ग्लोबल भारत हेल्थ, पुखराज हेल्थ केयर, रिवील इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कम्पनियां प्रतिभाग कर रही हैं. जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश मिश्रा ने बताया कि इस मौके पर लगभग 600 बेरोजगार लाभार्थियों को रोजगार प्रदान किया जाएगा. बेरोजगार अभ्यर्थी हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक आईटीआई डिप्लोमा पास होना चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इस रोजगार मेले में अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, दो फोटो और सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं.

• रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विदा किए गए सीबीएसई छात्र-छात्राएं. सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव, बिल्थरारोड में सोमवार को भव्य विदाई समारोह का आयोजन हुआ. स्कूल से विदा होने वाले अधिकांश बच्चे जरूर कुछ अनमने थे. मगर हाईस्कूल के बच्चों की सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश कर सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रमों में वेलकम डांस, गर्ल्स ग्रुप डांस, फनी डांस, नाटक, कौव्वाली और वेलफेयर सांग का आकर्षक आयोजन हुआ. प्रिंसिपल डॉ जेआर मिश्र ने 12वीं के छात्र/छात्राओं को इस मौके पर शुभकामनाएं दीं.

• जीवन में खेलों का बहुत महत्वपूर्ण रोल होता है. खेल हमें अनुशासन सिखाता है. ऐसा कहना है लोकतंत्र सेनानी शंभूनाथ मिश्र का. सेंटजान कान्वेंट स्कूल, सिकंदरपुर के खेल मैदान में रविवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्पर्धा 2020 का शुभारंभ हुआ. जिसमें हर कक्षा के प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में अपना जौहर दिखाया. स्पर्धा का शुभारंभ लोकतंत्र सेनानी शंभूनाथ मिश्रा ने फीता काटकर किया.

• 1600 मीटर की दौड़ में बंकवा के जय प्रकाश राजभर अव्वल रहे. हमारे संवाददाता पंकज कुमार सिंह जुगनू ने बताया कि सुखपुरा के अमरजीत शाह दूसरे और डूहिया के मंदीप यादव तीसरे स्थान पर रहे. वहीं 800 मीटर की दौड़ में सूर्यपुरा के उमेश कश्यप ने अपना परचम लहराया. अपायल के विवेक प्रजापति और धनजी यादव क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. सफल धावकों को भाजपा नेता राणा सिंह मटेलू ने शील्ड और नकद देकर सम्मानित किया. मौका था सोमवार को सुखपुरा के अपायल गांव में चंद्रिका सिंह दौड़ प्रतियोगिता का. नगर पालिका रेवती के चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.

Tags: बिल्थरा रोड मिशन इंद्रधनुष रंगारंग कार्यक्रम रोजगार मेला विकास कार्य समीक्षा विदाई समारोह विधायक संजय यादव सिकंदरपुर सीएए सेंट जेवियर्स स्कूल

Post navigation

Previous: समीक्षा बैठक में डीएम ने लापरवाही के लिए लगायी फटकार
Next: अवैध अंग्रेजी शराब की 990 पेटियों और ट्रक सहित तीन गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

You may have missed

Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप

General Desk 29 October, 2026
SDM at Bansdih Katan Place
  • Uncategorised

महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना

General Desk 29 October, 2026
Sikandarpur Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

General Desk 29 October, 2026
Jaya Kishori Ballia
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान

General Desk 29 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.