Skip to content
4 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 15 January, 2020 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी सिटी स्टेशन पर प्री-नान इंटरलाकिंग/इंटरलाकिंग कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत रहेगा.
(इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए ballialive.in देखें.)

सिकंदरपुर : जलस्तर के भारी दबाव के चलते बुधवार तड़के खरीद- दरौली के मध्य पीपा के पुल का दक्षिणी नाका ध्वस्त हो गया, इसके चलते यूपी और बिहार को जोड़ने वाले क्षेत्र के एकमात्र इस मुख्य पुल पर लोगों का आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया.
बिल्थरारोड  :  उभांव थाना पुलिस ने बुधवार को गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन अभियुक्तों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद ही की है. इस कार्रवाई से पशु तस्करों में खलबली मच गयी है.

बैरिया : स्थानीय थाने में बुधवार को खंड विकास अधिकारी की तहरीर पर बैरिया ब्लाक अंतर्गत वर्ष 2002 से 2006 तक संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना में खाद्यान्न घोटाले के मामले में 36 लोगों के खिलाफ धारा 409 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है.

बिल्थरारोड : उभाव थाना के राजपुर गांव के मौजा नूरपुर निवासी केदार राजभर(45) की बुधवार को जहरीले सांप के डंसने से मौत हो गयी. खबर है कि केदार राजभर दोपहर 1 बजे बरम बाबा परती के पास बकरी चरा रहे थे. उस दौरान एक जहरीले सांप ने दाहिने पैर में डंस लिया.

दुबहर : क्षेत्र के घोड़हरा गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में बुधवार को डीएम ने एक हजार गरीब लोगों को कम्बल वितरित किया. घोड़हरा निवासी समाजसेवी अक्षय सिंह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डीएम श्रीहरि प्रताप शाही मुख्य अतिथि थे.

बैरिया : SDM अशोक कुमार चौधरी की उपस्थिति में विधायक सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को दो जगहों पर कंबल वितरण कार्यक्रम में 1000 जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाया. उनमें नरहरि बाबा मंदिर परिसर में नरहरिपुरी (टोला बाजराय) में 502 जरूरतमंदों को विधायक व SDM ने कंबल ओढ़ाए.

बैरिया : बैरिया तहसील में SDM के न्यायालय के सामने अपनी मांगों को लेकर अधिवक्ताओं के क्रमिक अनशन और धरने पर बैठे 22 दिन हो गए. मकर संक्रांति पर्व पर भी कुछ अधिवक्ता धरने पर बैठे.

बैरिया तहसील बार के अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव और महामंत्री अभय भारती इस संबंध में बलिया में होने वाली बैठक में भाग लेने गए.
बैरिया: बैरिया थाने की पुलिस ने बुधवार को हॉस्पिटल मोड़ कोटवा से चोरी की बाइक संग एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व सूचना के आधार पर हॉस्पिटल मोड़ पर वाहन चेकिंग की जाने लगी. स्टेशन की तरफ से पैशन प्रो पर आ रहा युवक पुलिस को देख कर पलट कर भागने का प्रयास किया.

दोकटी : थाना क्षेत्र के रामपुर कोड़रहा ढाला से मंगलवार की रात क्षेत्राधिकारी बैरिया की अगुवाई में पुलिस ने में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मंगलवार की रात में दोकटी थाना अध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ गस्त पर थे. तभी मुखबिर से सूचना मिली कि 27/28दिसम्बर की रात में हुई लूट में शामिल चार बदमाश आज भी लूट के लिए दो बाइकों पर दोकटी की तरफ आ रहे है.

रसड़ा: कोतवाली पुलिस ने संवरा चौकी के समीप सोमवार की सायं घेराबंदी कर ट्रक पर लदे 20 सांड समेत चार लोगों को धर दबोचा. पुलिस चारों अभियुक्तों को के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

• शिक्षाविद्, पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रखर समाजवादी चिंतक विक्रमादित्य पांडेय को उनकी 13 वीं पुण्यतिथि पर जिले ने बड़ी शिद्दत से याद किया. बापू भवन टाउनहाल में विभिन्न दलों के नेताओं ने विक्रमादित्य पाण्डेय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. और गणमान्य लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. इसी क्रम में कदम चौराहा और नगवा स्थित शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज में भी उन्हें भावपूर्ण ढंग से स्मरण किया गया.

• वजीरपुरा टेकारडेरा निवासी कमलेश कुमार यादव पुत्र रामाशंकर यादव ने मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में समर्पण कर दिया. प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रमेश कुशवाहा की अदालत ने उसकी जमानत अर्जी खारिज करते हुए उसे जेल भेज दिया. कमलेश के खिलाफ हल्दी, शहर कोतवाली और फेफना थाने में विभिन्न मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस की लगातार दबिश से वह आजिज आ चुका था
.

• ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम दूसरे दिन मंगलवार को भी डीआईओएस कार्यालय में पत्रावलियों की जांच में जुटी रही. टीम ने संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों और शिक्षकों से पूछताछ की और नोटिस जारी कर अभिलेख मांगा. आपको बता दें कि साल 2011 में एक विवाद सामने आया था कि जिले के कई स्कूलों में तब सरप्लस शिक्षक काम कर रहे हैं और वेतन ले रहे हैं. जिले के 22 विद्यालयों के 85 सरप्लस शिक्षकों के भुगतान के मामले की ही ईओडब्ल्यू वाराणसी जांच कर रही है. इसी के चलते विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

• फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे 11 शिक्षकों को देवरिया में बर्खास्त कर दिया गया है. सत्यापन के बाद मामला आने पर बीएसए ने कार्रवाई की. बीते डेढ़ वर्षों में देवरिया में सेवामुक्त हुए शिक्षकों की संख्या 101 पहुंच चुकी है. बर्खास्त शिक्षकों में सर्वाधिक संख्या देवरिया जिले के कुंइचवर गांव की है. इनमें नौगढ़ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ के संम्पित यादव निवासी खेजुरी बलिया, बर्डपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरवलिया के धर्मेन्द्र यादव निवासी उपाध्यायचक बलिया, लोटन ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के राजेश कुमार गुप्ता निवासी पनिचा बलिया, भनवापुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमौली के रितेश सिंह निवासी पनिचा बलिया भी शामिल हैं.

• ओपनिंग बैट्समैन मुरारी यादव की विस्फोटक शुरूआत की बदौलत बलिया क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 16 ओवर में कुल 164 रन बनाए. जवाब में मुगलसराय की पूरी टीम 151 रन बनाकर आल आउट हो गई. कछवां मीरजापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित शिवनाथ सिंह मेमोरियल आल इंडिया आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता में तीसरे दिन सर चढ़ कर बोला बलिया का जादू.

• इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश से 67 हजार अभ्यर्थियों को नौकरी की उम्मीद जगी है. हाईकोर्ट ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक टीजीटी 2016 जीव विज्ञान के 304 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तीन महीने में पूरी करने का निर्देश दिया है. यह आदेश न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी ने राज्य सरकार की ओर से जानकारी दिए जाने पर दिया.

• नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी सपा के ऐसे बाजा हैं, जिसमें कोई ट्यूनिंग नहीं है. नेता जो बोलेगा, वही बोल देंगे. ऐसा कहना है बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह का. सपा की सरकार बनने के बाद एनआरसी, सीएए का विरोध करने वालों को पेंशन देने के राम गोविंद चौधरी के बयान पर भाजपा विधायक ने ये बातें कहीं.

• फेफना थानाक्षेत्र में एक बारह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. दुष्कर्म की घटना के बाद बच्ची की तबीयत बहुत बिगड़ गई. पुलिस जब उसको लेकर अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने ब्लड की आवश्यकता बताई. इस मौके पर फेफना थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र प्रचेरा ने एक यूनिट ब्लड देकर बच्ची की जान बचाने में मदद की. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.

• गंगा उस पार दक्षिण में बिहार राज्य के गोद में बसा 20,000 से अधिक आबादी वाला बैरिया ब्लाक का एक गांव है नौरंगा. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि सुविधा और सहूलियत तो यहां अब भी 18वीं सदी वाली ही है. हां इलेक्शन आता तो इस गांव के लिए आश्वासनों का पुलिंदा खोल दिया जाता है. चुनाव बीतते ही रात गई बात गई की कहावत चरितार्थ हो जाती है. पब्लिक के पास भी चारा क्या है. फिर अगले इलेक्शन का बाट जोहती है. फिलहाल एनएच 31 से नौरंगा को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर बनने वाले दयाछपरा-नौरंगा पुल का मामला खटाई में पड़ गया है. शिवपुर से बिहार को जोड़ने के लिए नए पुल के निर्माण की चर्चा ने नौरंगा गांव के लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है. ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री सहित विभिन्न अधिकारियों तक अपनी बात जोरदार ढंग से पहुंचाने के लिए एक बड़ी पंचायत करने का निर्णय लिया है. ग्रामीणों का कहना है कि हमें तो बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाकर एक तरह से हमारे साथ लूट की जाती है.

• गंगा यात्रा अब महुली घाट से नहीं, बल्कि अपने जिले के ही किसी गंगा घाट से शुरू होगी. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक के मुताबिक घाट तय करने के लिए कमिश्नर कनक त्रिपाठी, डीएम श्रीहरि प्रताप शाही, विधायक सुरेन्द्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू ने मंगलवार को बाकायदा भ्रमण कर स्थिति देखी. अंत में दूबेछपरा के सामने गंगा घाट सबसे उपयुक्त जगह के रूप में चुना गया. हालांकि तय हुआ नया कार्यक्रम शासन को जाएगा और वहां से सहमति के बाद इस पर अंतिम मुहर लगेगी
.

• रविवार की रात 48 वर्षीय दुर्गावती देवी संग मारपीट करने का आरोपी आखिरकार हल्दी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. सोनवानी निवासी असगर धुनिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि रविवार की अपने मायके सोनवानी में रह कर गुजर बसर कर रही दुर्गावती देवी को अराजक तत्वों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. फिलहाल बलिया जिला अस्पताल में दुर्गावती देवी का इलाज चल रहा है.

• फर्जी फेसबुक आईडी से बांसडीह के एक गांव की युवती का अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ छेड़खानी औऱ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है. आरोपी युवक कृष्णा साहनी की पुलिस तलाश कर रही है. उधर दु:साहसी आरोपी युवक ने मंगलवार को एक दूसरा वीडियो भी वायरल कर दिया. बांसडीह कोतवाली पंहुचे एसपी देवेन्द्र नाथ ने भी आरोपी के खिलाफ कड़ी कारवाई का निर्देश दिया है.

• अलाव ताप रही बुजुर्ग महिला की साड़ी आग की चपेट में आ गई. हमारे संवाददाता रविशंकर पांडेय के मुताबिक बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के गांव दादर अब्दुलहपुर में हुए इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बैजनाथ चौबे की पत्नी साबित्री देवी शनिवार को आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थीं.च

• मनियर सुल्तानपुर मार्ग पर नवका ब्रह्म बाबा के ढाले के पास मंगलवार को एक नवजात का क्षत विक्षत शव मिला. चश्मदीदों की माने तो किसी ने लोकलाज की डर से उसे बंधा के नीचे फेंक दिया होगा. घना कोहरा होने के चलते किसी ने जानवर ने उसे क्षत विक्षत कर दिया. बहरहाल लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची मनियर पुलिस ने नवजात के शव को कपड़े में लपेट कर थाने ले गई.

• सीएचसी सिकंदरपुर के मेन गेट के सामने से एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने नगर पंचायत की मदद से अतिक्रमण करने वाली करीब आधा दर्जन गुमटियों को हटवाया. इस मौके पर नगर पंचायत के ईओ संजय कुमार राव अन्य कर्मचारियों संग मौजूद रहे. नगर पंचायत ने सिर्फ गुमटियों की अनुमति दी है. ईओ के मुताबिक तहसील दिवस पर शिकायतें मिली थी. इस अतिक्रमण से मरीजों को बहुत दिक्कत हो रही थी. इस मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा.

• रसड़ा तहसील कार्यालय में मंगलवार को अचानक आ धमके अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल अनिल कुमार मिश्र. उन्होंने कार्यालय में और रिकार्ड रूम में अभिलेखों के रख रखाव, परिसर में साफ सफाई औऱ बिंदुवार विभाग वाइज रजिस्टरों का निरीक्षण किया. इस मौके पर रजिस्टर में समय से रिपोर्ट अंकित न करने या कई अभिलेखों में खामियां मिलने पर संबोधित कर्मचारी को चेतावनी दी.

• 19 जनवरी को नगरा के सेंट जान्स स्कूल के सामने शहनाई कॉमन हाल में संगठन का जनपदीय अधिवेशन और शैक्षिक विचार गोष्ठी होगी. यह जानकारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रांतीय महासचिव डॉ कृष्णमोहन यादव ने रसड़ा प्रवास के दौरान दी. हमारे संवाददाता संतोष सिंह ने बताया कि डॉ. कृष्णमोहन यादव ने दावा किया कि यह अधिवेशन वित्तविहीन शिक्षकों भविष्य तय करेगा. इस मौके पर हर हाल में शिक्षकों के मानदेय इत्यादि से जुड़ी मांगों और प्रस्तावों को पारित कर उस पर अमल कराने के लिए आवाज बुलंद किया जाएगा.

• आनलाइन सुविधा से पीडि़त मरीज के मर्ज का दूर बैठे डॉक्टरों से सलाह लिया जा सकेगा. दिल्ली के अपोलो और एम्स जैसे बड़े अस्पतालों के डाक्टर मरीज का वहीं से इलाज करने के लिए मौके पर मौजूद डॉक्टर को दिशा निर्देश दे सकेंगे. ऐसा कहना है सिकंदरपुर विधायक संजय यादव का. हमारे संवाददाता संतोष शर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकंदरपुर में टेलीमेडिसिन सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने इस मौके पर प्राइवेट अस्पतालों जैसी सुविधाएं दिए जाने की भी बात कही.

• रसड़ा कोतवाली के सड़ौली गांव स्थित पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइकों संग दो चोर पुलिस के हत्थे चढ़े. उनकी तलाशी के दौरान पुलिस को एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस भी हाथ लगा. गिरफ्तार लोगों में फेफना थाना के सुल्तानपुर निवासी मन्टू कुमार राजभर पुत्र मुन्ना राजभर औऱ खड़सरा निवासी बलेन्दर राजभर पुत्र सरल राजभर शामिल है

Tags: बाइक बापू भवन टाउन हॉल बांसडीह मनियर महिला मुगलसराय रसड़ा राम गोबिन्द चौधरी वाराणसी विक्रमादित्य पांडेय शव शिक्षक श्रद्धांजलि समर्पण सिकंदरपुर सुरेंद्र सिंह सुविधा हल्दी

Post navigation

Previous: कर्तव्य के धनी और दिल के सरल थे पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडेय
Next: अब सिकंदरपुर सीएचसी में मरीजों को मिलेंगी आनलाइन इलाज की सुविधा

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

You may have missed

Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

General Desk 3 November, 2026
Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026
Bansdih Road women Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.