Skip to content
21 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 9 January, 2020 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

सिकन्दरपुर: हजरत चन्दन पीर साहब के सालाना उर्स पाक के मौके पर उनके दरगाह के मैदान में स्थित मजार पर सर्वधर्म समभाव का नजारा दिखा. अद्वैत शिव शक्ति परमधाम (डूंहा) के संस्थापक स्वामी ईश्वरदास ब्रम्हचारी (मौनी बाबा) के प्रतिनिधि के रूप में आधा दर्जन साधु संतों ने उर्स में शिरकत की. उन्होंने आस्था के साथ हजरत चन्दन पीर साहब के मजार पर चादर पोशी किया.

• धूप को बादलों ने नजरीया तो दिया ही. बुधवार को दिन का आगाज कोहरे में हुआ. सुबह के दस बजे तक विजिबिलिटी बहुत कम थी. ऊपर से आसमान में बादलों का डेरा. बूंदाबांदी का सिलसिला दिन भर जारी रहा. रुक रुक कर कभी तेज तो कभी मामूली रुप से बारिश होती रही. जाहिर है इससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त रहा. मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगले एक-दो तीन दिनों तक यह स्थिति बरकरार रहेगी. गेहूं के लिए यह बारिश अमृत तुल्य है तो दलहनी और तिलहनी फसलें चौपट होंगी. बलिया के कृषि अधिकारी विकेश पटेल की माने तो खासकर सरसो पर माहू कीट का प्रकोप हो सकता है. बेमौसम बारिश का सबसे अधिक परेशानी यात्रियों को होती है. ज्यादातर ट्रेनें डेढ़ से दो घंटे विलम्ब रही. डाउन साबरमती चार घंटे लेट रही तो अप स्वतंत्रता सेनानी तीन घंटे विलम्ब से बलिया पहुंची.

• बुधवार को संकीर्तननगर में खपड़िया बाबा की 35 वीं पुण्यतिथि पर महाआरती का आयोजन हुआ. खपड़िया बाबा के शिष्य और महान संत स्वामी हरिहरानंद जी ने हजारों श्रद्धालुओं संग बाबा की समाधि पर आरती गायन किया. यह आयोजन प्रति वर्ष पौष पूर्णिमा के अवसर किया जाता है. इस मौके पर बलिया जनपद सहित देश के कई स्थानों से आए हजारों श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा. कई महीनों से 108 दिवसीय रामचरित्रमानस पाठ, महारुद्रद्वय महायज्ञ व वरिष्ठ पीठाधीश्वर वेदांती जी का आध्यात्मिक प्रवचन भी चल रहा इसी आयोजन का अंग है. महारुद्रद्वय महायज्ञ की पुर्णाहुति गुरुवार को विशाल भंडारा के साथ की जाएगी.

• वैदिक अनुष्ठान की कठिन प्रक्रिया से यज्ञशाला में अग्नि प्रज्ज्वलित होते ही समूचा क्षेत्र और मंडप जयकारों से गूंज उठा. इसी के साथ अग्नि को समर्पित प्रथम आहुति के साथ बांसडीहरोड के बजहां गांव में लक्ष्मी नारायण यज्ञ प्रारम्भ हो गया. काशी से आए वैदिक विद्वानों ने पूरे विधि विधान से यज्ञकुंड में अरणी मंथन (अग्नि प्राकट्य) साधना सृजित की गई.

• बुधवार को हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा में वाराणसी एसटीएफ ने गाजीपुर के बुद्धम शरणम इंटर कॉलेज से साल्वर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनमें नकल करवाते प्रिंसिपल पारस सिंह कुशवाहा, चंद्रभान कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, चंद्रपाल कुशवाहा, क्लर्क सियाराम यादव भी हत्थे चढ़े हैं. बलिया के टीडी कालेज में पहली पाली में दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए. इसके अलावा भदोही में तीन और मऊ में दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया. जिले के दो दर्जन से अधिक सेंटरों पर यूपी टीईटी शिक्षक पात्रता परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई. इसमें शामिल होने वाले कुल 26,990 परीक्षार्थियों में 4210 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित हो गए.पहली पाली में 2827 व दूसरी पाली में 1383 परीक्षार्थी परीक्षा में नहीं बैठे. इस तरह कुल 22,778 ने टीईटी में भाग लिया. इसको लेकर प्रशासन की ओर से चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की गई थी. डीएम श्रीहरि प्रताप शाही और एसपी देवेंद्र नाथ भी परीक्षा के दौरान लगातार गतिशील रहे. दोनों अधिकारी फोन के माध्यम से भी हर सेंटर की स्थिति का जायजा लेते रहे.

• मजदूर हड़ताल एवं भारत बन्द के समर्थन में बुधवार को भाकपा (माले) के हजारों कार्यकर्ताओं ने बलिया रेलवे स्टेशन से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला, जुलूस में महिलाएं भी भारी तादाद में शामिल हुईं. हड़ताल के समर्थन में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के सम्मुख बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों ने प्रदर्शन किया. साथ ही सरकार विरोधी नारेबाजी की. केंद्रीय श्रम संगठनों के तत्वाधान में देशव्यापी हड़ताल में विद्युत कर्मचारी यूनियन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, राज्य कर्मचारी महासंघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, आशा कर्मचारी यूनियन, भवन निर्माण मजदूर सभा सहित अन्य संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही. श्रमिक संगठनों के आह्वान पर राज्य कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों ने पीडब्लूडी प्रांतीय खंड परिसर से रैली निकाल कलेक्ट्रेट में पहुंचकर सभा की.इसमें कई विभागों के कर्मचारी शामिल रहे. बैंकों और बीमा कंपनियों के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए. मोटे तौर पर अनुमान है कि इस हड़ताल के चलते करीब 100 करोड़ का जिले में लेन देन प्रभावित हुआ.

• आखिरकार चक गिरधर मिल्की मार्ग पर लगे पत्थर से राजस्व के नक्शे से भागड़नाला पुल की पैमाइश की गई. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि वहां प्रत्यक्ष तौर पर विवादित सड़क के सामने बने हुए मकान का छज्जा सड़क में आया. तय हुआ कि मकान मालिक यह छज्जा तोड़वा ले. विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के अनुसार उसे एक सप्ताह का मौका दिए जाने की बात कही गई. इस मौके पर बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन, एसडीएम अशोक चौधरी, बैरिया कोतवाल संजय त्रिपाठी, चौकी प्रभारी हिरेंद्र सिंह के अलावा भारी तादाद में पुलिस बल मौजूद रहा. बहुप्रतीक्षित विवादित जगह पर शांतिपूर्ण ढंग से पैमाइश व चिन्हांकन संपन्न होने पर अमन पसंद लोगों ने राहत की सांस ली.

• शराब लाने से किया इंकार तो घोंप दिया चाकू, इस वारदात में घायल युवक की हालत गंभीर है. बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवां गांव में बुधवार की देर शाम यह वारदात हुई. घटना की सूचना पर पहुंचे बैरिया एसएचओ ने युवक को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया. वहां उस युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया….

• पेनाल्टी शूट (ट्राई बेक्रर) से बक्सर टीम 4-2 से विजेता बनी. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि गौरीभैया मिनी स्टेडियम, सागरपाली में चल रहे गौरीभैया आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन बक्सर और सिकरियाकला के बीच मुकाबला हुआ. मौसम ने दगा दिया. मगर फुटबॉल प्रेमी मैच का लुत्फ उठाने के लिए जमे रहे. उद्धाटन छात्रनेता अतुल प्रताप सिंह ने पूर्व मंत्री स्व. गोरी भैया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया.

• इसी क्रम में पखनपुरा की टीम ने नरहीं की टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. मौका था युवक संघ के तत्वावधान में आयोजित जय बाबू राय बाबा फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच का. हाफ टाइम के बाद पखनपुरा के खिलाड़ियों ने खेल में रोमांच ला दिया. पखनपुरा के मुख्तार ने दो गोल दागकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया. नरही में फाइनल मुकाबला गुरुवार को हरपुर बक्सर बिहार व पखनपुरा गाजीपुर के बीच खेला जाएगा.

• आखिरकार चक गिरधर मिल्की मार्ग पर लगे पत्थर से राजस्व के नक्शे से भागड़नाला पुल की पैमाइश की गई. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि वहां प्रत्यक्ष तौर पर विवादित सड़क के सामने बने हुए मकान का छज्जा सड़क में आया. तय हुआ कि मकान मालिक यह छज्जा तोड़वा ले. विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के अनुसार उसे एक सप्ताह का मौका दिए जाने की बात कही गई. इस मौके पर बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन, एसडीएम अशोक चौधरी, बैरिया कोतवाल संजय त्रिपाठी, चौकी प्रभारी हिरेंद्र सिंह के अलावा भारी तादाद में पुलिस बल मौजूद रहा. बहुप्रतीक्षित विवादित जगह पर शांतिपूर्ण ढंग से पैमाइश व चिन्हांकन संपन्न होने पर अमन पसंद लोगों ने राहत की सांस ली.

• शराब लाने से किया इंकार तो घोंप दिया चाकू, इस वारदात में घायल युवक की हालत गंभीर है. बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवां गांव में बुधवार की देर शाम यह वारदात हुई. घटना की सूचना पर पहुंचे बैरिया एसएचओ ने युवक को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया. वहां उस युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

• मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात कोहरा इतना घना था कि ट्रक ड्राइवर को कुछ सूझ ही नहीं रहा था. नतीजतन ट्रक ड्राइवर बलिया सिटी की बजाय माल्देपुर गांव में जाने लगा. देर रात ट्रक पेड़ से टकराने के बाद पलट गया. एनएच 31 पर सदर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर मोड़ पर यह हादसा हुआ. आसपास के लोगों ने ड्राइवर और क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाला. पटना जा रहे ट्रक के पलटने से उस पर लदे गेहूं के बोरे बिखर गए. कुछ लोगों ने उस पर हाथ साफ करने की कोशिश जरूर की. मगर मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया. चंद्रशेखर नगर चौकी इंचार्ज की मुस्तैदी से दूसरे ट्रक पर बोरिया लदवा कर ट्रक मालिक ने पटना भिजवा दिया.

• बुधवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया. उभांव थाना क्षेत्र के तिरनईखिजिरपुर गांव के समीप नगरा-बिल्थरारोड मुख्य मार्ग पर यह हादसा हुआ. ड्राइवर की लापरवाही से अचानक हुए हादसे में ट्राली पर सवार छह मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायल मजदूरों में सिरी, गंगा, राजू व लालू निवासी रामपुर कानूनगोया को गंभीर चोटें आई हैं. इन सभी को इलाज के लिए तत्काल समीपवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

• ठंड लगने से अचानक कंपकंपी छूटने लगी. नरही थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर ग्राम निवासी कमला तिवारी के 34 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार तिवारी को लेकर परिजन सीएचसी नरही पहुंचे. हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. इलाज के दौरान आखिरकार युवक ने दम तोड़ दिया.

• वैसे इस कड़ाके की ठंड में चोरों की चांदी है. देर रात चोरों ने पतंजलि और किराना दुकानों के रोशनदान को तोड़ खंगाल दिया. बैरिया एनएच 31 पर जूनियर हाईस्कूल के सामने यह वारदात हुई. परमात्मा वर्मा की पतंजलि की दुकान और कन्हैया प्रसाद की किराना की दुकान में इस वारदात को अंजाम दिया गया. इसमें सामान के अलावा 20 हजार नगदी पर भी हाथ साफ किए जाने की सूचना है.

• उधर, दवाखाने का ताला तोड़कर उसमें रखे इन्वर्टर बैटरी और अन्य सामान चोरी जाने की सूचना है. बांसडीहरोड थाना क्षेत्र छाता गांव के डा. अजय सिंह का पूर्वांचल बैंक के पास दवाखाना है. सुबह डाक्टर के दवाखाने पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई. इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दिया है.

• बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के ही घघरौली निवासी राजऋषि के छत से चोर आंगन में उतरे. इसके बाद कमरों के अंदर रखे बक्से और अटैची निकाल कर पड़ोस के खाली पड़े मकान में ले गए. इसके बाद चोरों ने इत्मीनान सभी बक्सों को तोड़कर उसमें से 45 हजार रुपये नगद के साथ ही सोने के मांगटीका, झुमका, नथिया, दो मंगलसूत्र, चांदी की तीन जोड़ी पायल, गोड़हरा, छाड़ा, हंसुली आदि बटोरा और चलते बने. सुबह उठने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई.

• विभिन्न श्रमिक संगठनों के आह्वान पर बुधवार को बुलाई गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जिले में भी व्यापक असर रहा. बैंक औऱ भारतीय जीवन बीमा निगम सहित किसी निगम के कार्यालयों के ताले भी नहीं खुले. सारा दिन कामकाज ठप रहा. अलग-अलग संगठनों ने अपने पूर्व निर्धारित स्थानों से प्रदर्शन जुलूस निकाला. बलिया रेलवे स्टेशन के सामने निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और सरकार विरोधी नारे लगाए.

• जिले के दो दर्जन से अधिक सेंटरों पर यूपी टीईटी शिक्षक पात्रता परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई. इसमें शामिल होने वाले कुल 26,990 परीक्षार्थियों में 4210 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित हो गए.पहली पाली में 2827 व दूसरी पाली में 1383 परीक्षार्थी परीक्षा में नहीं बैठे. इस तरह कुल 22,778 ने टीईटी में भाग लिया. इसको लेकर प्रशासन की ओर से चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की गई थी. डीएम श्रीहरि प्रताप शाही और एसपी देवेंद्र नाथ भी परीक्षा के दौरान लगातार गतिशील रहे. दोनों अधिकारी फोन के माध्यम से भी हर सेंटर की स्थिति का जायजा लेते रहे.

Tags: बांसडीह रोड बैरिया भांगड़नाला पुल भारत बंद मजदूर संगठन मजदूूर माल्देपुर मौत राष्ट्रव्यापी हड़ताल रैली शराब श्रमिक संगठन

Post navigation

Previous: महिला ग्राम प्रधान ने छात्र-छात्राओं को किया स्वेटर वितरित
Next: गगनभेदी जयकारों के बीच खपड़िया बाबा की पुण्यतिथि मनायी श्रद्धालुओं ने

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.