Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • बतकही
  • फितरत ‘तबीयत से मिलनसार’ हो तो तबियत आड़े नहीं आती….
  • Featured Story
  • बतकही

फितरत ‘तबीयत से मिलनसार’ हो तो तबियत आड़े नहीं आती….

लेखन-साहित्य जगत में डॉ जनार्दन राय जी जैसी शख्सियतों की शिनाख्त ही बलिया की खांटी माटी से होती है... 'गांव क माटी' उनकी एक कृति भी है....
Central Desk 26 November, 2019 1 minute read

अगर फितरत ‘तबीयत से मिलनसार’ हो तो तबियत आड़े नहीं आती…. इसका भी कहीं न कहीं माटी से ही कनेक्शन होगा… लेखन-साहित्य जगत में डॉ जनार्दन राय जी जैसी शख्सियतों की शिनाख्त ही बलिया की खांटी माटी से होती है… ‘गांव क माटी’ उनकी एक कृति भी है….

  • विजय शंकर पांडेय

 

खांसी आड़े आई तो दरकच दिया और धसेर कर लंबी बातचीत का सिलसिला जारी रखा…. बात शुरू हुई काशी की विद्वत परंपरा के संवाहक पं. सीताराम चतुर्वेदी से…. तो बरास्ते डॉ मुक्तेश्वर तिवारी ‘बेसुध’ उर्फ चतुरी चाचा….. डॉ कृष्ण बिहारी मिश्र पर आकर थमी….

माटी की गमक उन्होने परोसा भी… संगी पत्रकार कृष्ण कांत पाठक बलिया की तासीर के पहुंचे हुए फकीर हैं, इसलिए जरा अचकचा गए…. तो राय साहब तुरंत फॉर्म में आ गए… मडुआ का लड्डू… अब आप तो नहीं ‘चिहा’ गए… अममून ऐसे ही अवसरों पर लोग ‘चिन्हा’ जाते हैं. मेरे लिए यह शब्द अपरिचित नहीं… मगर बतौर खाद्य जरूर पहली बार पाला पड़ा… जबकि मैं उसकी तासीर से ही नावाकिफ हूं…. फिर भी मीठा मान कर गटकने से नहीं चूका….

कभी मेरे मित्र जगधारी जी ने मुझे बताया था कि मडुआ की पैदावार अच्छी होने के चलते ही इलाके का नाम ही मंडुआडीह पड़ गया. मड़ुआ, कोदो, टांगुन, सांवा, वगरी, सरया आदि खांटी देसी क्रॉप हैं…. न्यूनतम लागत और कम मेहनत में कभी किसानों के कोठार को लबालब ये फसलें भर देती थी…. मगर अब यह लगभग लुप्त प्रजातियां हैं…. डिजिटल जेनरेशन को इसके बारे में जानने और समझने के लिए किसी ‘अजायबघर’ में जाना पड़ेगा…

बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि किसी दौर में तो गरीबों की सर्दी कोदो से कट जाती थी…. क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है… पेट तो भरता ही था… इसके पुआल गद्दे और रजाई से कहीं ज्यादा मजे देते थे…. यह राय मेरे निजी अनुभवों के आधार पर है…. जिस जमाने में टेंट हाउस और हॉलों का चलन नहीं था…. कई तिलक और विवाह इस पुआल के बूते निपट जाते थे…

कई बीमारियों के लिए रामबाण है सांवा…. इसी प्रकार मड़ुआ की रोटी या लड्डू से गठिया या कमर दर्द से निजात मिलती है…. कमजोरी से भी मुक्ति का अचूक नुस्खा है… यही लड्डू हमें परोसा गया था…. पाठक जी ने बताया कि मड़ुआ के लड्डू में घी और गुड़ का प्रयोग जरूरी है…. वरना खतरे की घंटी भी बज सकती है…

टांगुन फसल तो खेत में देखते बनती थी. इसकी बालियां जब खेत में लटकती थी…. तो यह शोभा देखने लायक होती थी…. इन प्रजातियों का गुण यह भी था कि ये खराब से खराब खेत में भी अच्छी उपज दे देती थी…
धन्यवाद……

Tags: मडुआ का लड्डू माटी की महक लेखक साहित्यकार साहित्य चर्चा

Post navigation

Previous: बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
Next: बलिया रेलवे स्टेशन पर मिलीं बांसडीह से लापता तीन लड़कियां

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.