Skip to content
2 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • रांग नंबर से हुआ इश्क, शादी करवाने वाले का फट गया सर, जमकर बवाल
  • जिला जवार

रांग नंबर से हुआ इश्क, शादी करवाने वाले का फट गया सर, जमकर बवाल

मिस्ड काल से मोहब्बत, शादी पर बवाल लड़के की मां ने शादी के लिए देवर को ठहराया जिम्मेदार, मारपीट के बाद आई पुलिस, सबको लिया हिरासत में
News Desk 28 October, 2019 1 minute read
LOVE_MARRIAGE_MOBILE

जौनपुर। मिस कॉल से इश्क का गहरा नाता तो आम तौर पर मौजूदा दौर के गीतों में सुना जाता है. मगर अब रांग नंबर से भी दो दिल मिल रहे हैं. वह भी चुपके चुपके नहीं, विधिवत ब्याह रचा लिए. मगर मामला हाथापाई तक पहुंच गया. अब तो नौबत थाना पुलिस की आ गई है.

मगर कहते हैं न इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते. किस्सा कुछ यूं है कि रांग नंबर पर मिस्ड काल से युवक और युवती के बीच बातचीत का सिलसिला प्यार में बदल गया. युवती बलिया की रहने वाली है. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक लड़की ने खुद को बांसडीह का निवासी बताया है और युवक रितेश सरोज जौनपुर के बेला गांव का रहने वाला है. दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ने लगा. मगर रोड़ा परिजन बन गए. लाख मशक्कत के बाद भी घरवाले मानने को तैयार नहीं.

इसी बीच रितेश के चाचा अरुण कुमार सरोज को भतीजे की प्रेम कहानी की जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों का साथ देने का फैसला किया. जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव स्थित अपनी फर्नीचर की दुकान पर अरुण ने दोनों को बुलवाया.

दोनों ने बीते शुक्रवार को वहीं जोगीबीर मंदिर में शादी कर ली. चाचा का आशीर्वाद भी मिल गया. इसके बाद युवक पत्नी के साथ अपने चाचा की फर्नीचर की दुकान में ही रहने लगा. इसकी भनक रविवार को युवक के परिजनों को लगी. युवक की मां गांव के कुछ परिचितों को लेकर देवर की दुकान पर धावा बोल दी.

देवर अरुण कुमार सरोज को शादी के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए भाभी ने जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि उसका सर फट गया है. युवक की मां के साथ गए लोगों ने भी उस पर हाथ साफ किया. अरुण के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए. अब मामला दोतरफा हो गया. दोनों तरफ से जोर आजमाइश होने लगी. इसी बीच मामला तूल पकड़ता देख किसी ने पुलिस को फोन कर दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया. हालांकि उनमें से कई मौका ताड़ खिसक लिए. (तस्वीर – प्रतीकात्मक)

Tags: बांसडीह मोबाइल

Post navigation

Previous: बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
Next: ‘एक दीप शहीदों के नाम’ पर शहीदों के घर जलाये दीप

ये भी पढ़ें

Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Flood boat
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज

General Desk 1 October, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

You may have missed

Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Flood boat
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज

General Desk 1 October, 2026
SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.