Skip to content
5 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 19 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

बलिया: जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत के निर्देशानुसार वर्ष 2019-20 के रबी सत्र के लिए जनपद की 154 न्याय पंचायतों की दो-दो ग्राम पंचायतों में चार दिवसीय द मिलियन फार्मर्स स्कूल (किसान पाठशाला) आयोजित होगा. किसान पाठशाला का पहला चरण 21 से 24 अक्टूबर और दूसरा चरण 04 से 07 नवंबर तक अपरान्ह 03 बजे से 04 बजे तक आयोजित किया जायेगा. उसमें किसानों को नामित रिसोर्स पर्सन खेती बारी संबंधी जानकारी देंगे. कृषकों की आय दोगुनी करने, कम लागत में अधिक उत्पादन पाने आदि की जानकारी दी जायेगी.

बांसडीह : बांसडीह इण्टर कालेज में शनिवार को कन्या सुमंगल योजना के तहत एक गोष्ठी आयोजित की गयी. गोष्ठी में वक्ताओं ने योजना की विस्तृत जानकारी दी.मुख्य अतिथि डीआईओएस भाष्कर मिश्र ने कहा कि बेटी के जन्म लेने के साथ ही उनके स्नातक की शिक्षा पूरी होने तक कन्या सुमंगल योजना का लाभ दिया जा रहा है.

बलिया: जिला मजिस्ट्रेट भवानी सिंह खंगारौत के निर्देशानुसार विस क्षेत्र दरौंदा और घोसी उपचुनाव के तहत होने वाले मतदान के मद्देनजर 8 किलोमीटर के दायरे में मादक द्रव्यों की दुकानें बंद रहेंगी. ये दुकानें 19 अक्टूबर की शाम से मतदान समाप्ति तक बंद रहेंगी.

बांसडीह: पुलिस ने केवरा चट्टी के पास अंग्रेजी शराब की 28 पेटियों और मारुति स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. वे शराब की पेटी लेकर बिहार जा रहे थे. मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस अपनी टीम के साथ सुबह केवरा चौराहा के पास नाकेबंदी की. जब उधर से गाड़ी गुजरी तो पुलिस ने उसे रोका. तलाशी लेने पर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

खगड़िया (बिहार): करोंड़ों की ठगी के मामले में एसडीपीओ आलोक रंजन काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के मालिक भास्कर गुप्ता समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिये हैं. गुप्ता पर सोना-चांदी के एक दर्जन व्यवसायियों से करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है.जिन पांच अन्य लोगों की गिरफ्तारी का आदेश है, उनमें भास्कर की पत्नी पूनम सिवासा,पुत्री, बहन संतोष और बनारस के तनवीर अहमद शामिल हैं. सदर एसडीपीओ आलोक रंजन ने मामले की समीक्षा के बाद गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं.

रसड़ा के श्रीनाथ बाबा स्कूल प्रांगण की जल निकासी को लेकर गुरुवार की देर रात मेला कमेटी और मठ के महंत आमने सामने आ गए. विवाद में तीन लोग जख्मी हो गए. घायलों का इलाज सामुयदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर करवाया गया. दोनो पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों श्री नाथ मठ के महंत और मेला कमेटी के अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

सीयर पुलिस चौकी के ठीक सामने शुक्रवार की रात पौने नौ बजे के आसपास 18 वर्षीय रजनीश कश्यप ने अचानक अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डाल आत्महत्या का प्रयास किया. जिसे पुलिस ने समय रहते सुरक्षित पकड़ा लिया और साथ लेते गई. इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई. घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है.

पत्नी सुंदर नहीं दिखती थी. इसलिए परिवार संग मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी. लगभग चार साल पहले की घटना है. पकड़ी थाना क्षेत्र के टंडवा निवासी तेतरी देवी पत्नी हरदेव, हरदेव और उनके बेटे जितेंद्र व वीरेंद्र को अदालत ने उम्रकैद और पांच-पांच हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है. गड़वार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी निवासी वादी मुकदमा लाल बचन खरवार की पुत्री की हत्या का ससुरालियों पर आरोप था.

चार दिन पूर्व टोंस नदी के सेमरा घाट पर मछली मारने के दौरान डूबे दो किशोर में से एक किशोर आतिफ का शव शुक्रवार को भी नहीं मिला. इसको लेकर पुलिस संग गांव के लोग काफी परेशान हैं. किशोर की मां ने प्रशासन से एसडीआएफ के गोताखोर बुलाने की मांग की है.

बिल्थरारोड के बलिया-मधुबन मार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे कुशहांभांड गांव के पास बीच सड़क एक ट्रक फंस गया. जिसे निकालने में घंटों लग गए. जेसीबी और दूसरे ट्रक की मदद से उक्त ट्रक को हटाया गया. उसके कुछ देर बाद एक और ट्रक वहीं फंस गया. इसके बाद वहां भीषण जाम लग गया.

श्री जंगली बाबा धाम, गड़वार में आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए स्वामी श्री परमेश्वरानंद सरस्वती महाराज (उड़िया बाबा) के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा विभिन्न झांकियों के साथ निकाली गई. कलश यात्रा हनुमान गढ़ी मंदिर से शुरू होकर त्रिकालपुर तिराहा, मुख्य बाजार, थाना चौराहा, गोविदपुर होते हुए यज्ञ स्थल पर जाकर सम्पन्न हुई.

बैरिया के शुभनथही गांव में धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी के शिष्य महान संत स्वामी पशुपति जी महराज के जयंती के उपलक्ष्य पर हो रहे सहस्त्रचण्डी महायज्ञ में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी शुक्रवार को शामिल हुए.

दीपावली के मद्देनजर बिल्थरारोड नगर की विभिन्न दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान कई दुकानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची गई. घंटों चले इस अभियान में विभाग द्वारा कुछ नमूने लिए गए.
.
सोना-चांदी के करीब एक दर्जन व्यवसायियों से करोड़ों रुपये ठगी मामले में काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के मालिक और बलिया जिले के निवासी भास्कर गुप्ता एवं उसकी पत्नी पूनम सिवासा, पुत्री, बहनोई संतोष और बनारस के तनवीर अहमद की भी गिरफ्तारी होगी. बिहार के खगड़िया सदर एसडीपीओ आलोक रंजन ने मामले की समीक्षा के बाद गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं. भास्कर गुप्ता खगड़िया में काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स की दुकान चलाता था और सागलमल चौक के समीप एक मकान में रहता था. आरोप है कि भास्कर सोना चांदी के व्यवसायियों की बीच अपनी साख जमा ली थी और व्यवसायियों से मोटी राशि के बदले सोना-चांदी सस्ते में लाकर उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था. मगर कई व्यवसायियों से करोड़ों की ठगी करने के बाद भास्कर और उसका पूरा परिवार खगड़िया छोड़कर चला गया.

गुजरात के सूरत में 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए शक्रवार को जिले के आठ खिलाड़ी रवाना हुए. इसमें पांच लड़कियां कुमारी अंजलि यादव, पूजा पाण्डेय, प्रिया राजभर, मोहिनी गुप्ता और मीनाक्षी शर्मा के अलावा तीन लड़के अजीत शर्मा, राजन श्रीवास्तव व पवन कुमार शामिल हैं. खुशी की बात यह है कि प्रदेश बालिका टीम की कप्तान जिले की अंजलि यादव को बनाया गया है, वहीं कोच का दायित्व प्रीती गुप्ता निभाएंगीं.

• गंगापुर, रामगढ़ में कटान तेज होने के कारण अब एनएच-31 से महज 15 मीटर की दूरी पर रह गई है गंगा. सुघर छपरा में भी कटान काफी तेज है और वहां भी उपजाऊ जमीन काटने के बाद तेजी से बस्ती की ओर गंगा की धाराएं बढ़ रही है. गुरुवार की आधी रात के बाद शुरू हुए तेज कटान से क्षेत्र के तीन गांवों में दो दर्जन से अधिक मकान गंगा में समा गए.

• मऊ से इंदारा जंक्शन तक ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को जबरदस्त चेकिग अभियान चलाया गया. मजिस्ट्रेट चेकिग की भनक लगते ही बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया. इंदारा स्टेशन पर आधे दर्जनों ट्रेनों में टिकट चेकिग की कार्रवाई के बाद कुल 31 यात्रियों को मजिस्ट्रेट के सामने ट्रायल पेश किया गया. फाइन भरने पर सभी को छोड़ दिया गया.

• सुखपुरा चट्टी पर एक दुकान से जेवर चुरा कर भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर मारने पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार शबीर हुसैन पुत्र सेजर अली निवासी झालावाड़,राजस्थान और तौफीक अली पुत्र शहजाद अली ग्राम इंदिरा चौक नया टोला थाना और जिला बेतिया बिहार के रहने वाले हैं. शबीर रिश्ते में तौफीक का मामा है. दुकान मालिक राजकमल वर्मा की एफआईआर पर पुलिस तफ्तीश में जुटी है.

• चितबड़ागांव नगर पंचायत के मालवीय नगर निवासी संतोष राम की चार वर्षीया पुत्री का फ्राक राइस मिल की साफ्ट की चपेट में आ गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. गंभीर स्थिति को देख जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया.

• सांप के डंसने से रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राधोपुर गांव निवासी जयप्रकाश राजभर की 17 वर्षीय बेटी प्रीति राजभर की मौत हो गयी.

• नरही थाने में जीवित व्यक्ति को मृतक बता फर्जीवाड़ा के जरिए उनकी संपत्तियों को अपने भाई, बहन और मां के नाम दर्ज करने पर लेखपाल अजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस के हवाले से प्राप्त सूचनाओं के मुताबिक जिला प्रशासन ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

• कोचिंग पढ़ कर घर लौट रही कुडसर गांव निवासी स्व. स्वामीनाथ की 18 वर्षीय बेटी चंदा अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गई. घटनास्थल पर ही छात्रा की मौत हो गई. इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर रतनपुरा के ब्लाक चौराहा पर लगभग छह बजे चक्काजाम कर दिया. इसके चलते बलिया-मऊ राज्यमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई.

• मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने राजकीय बाल गृह बालिका का किया निरीक्षण. वहां पर साफ सफाई की उन्होंने प्रशंसा की. साथ ही राजकीय बाल गृह में तैनात पुरूष कर्मचारी को जिला प्रोवेशन कार्यालय में तथा वहां तैनात महिला कर्मचारी को राजकीय बाल गृह में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया. मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महिला कल्याण की योजनाओं से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा भी की गई.

• जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार ने शुक्रवार को नारी निकेतन निधरिया का निरीक्षण किया. हनुमानगंज ब्लाक में शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओ के प्रति जागरूकता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर लगाया गया.

• 15 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके पीआरडी जवानों को सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण 19 अक्टूबर से दिया जाएगा. यह ट्रेनिंग पायका मैदान, बसंतपुर विकास खण्ड, हनुमानगंज में होगी. जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रमेश चंद्र सिंह यादव ने यह जानकारी दी.

• युवाओं में असीमित ऊर्जा है. आवश्यकता है उसे सही समय पर सही और सकारात्मक उपयोग की. ऐसा कहना है बलिया के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन जैन का. वे आज जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान जयप्रकाश नगर में नेहरू युवा केंद्र के 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के सातवें दिन बस्ती, आजमगढ़, मऊ एवं गाजीपुर के राष्ट्रीय स्वयं सेवकों को संबोधित कर रहे थे.

Tags: बेटिकट मऊ मकान मजिस्ट्रेट चेकिग मौत रसड़ा राधोपुर रामग़ लड़की सांप सुखपुरा सुघर छपरा

Post navigation

Previous: गहने लेकर भागते दो लोगों को पकड़कर पीटा
Next: व्यवसायियों से करोड़ों ठगने वाले बलिया के भास्कर की गिरफ्तारी का आदेश

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.