Skip to content
6 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Assignment Desk 2 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

बैरिया: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का 150 वी जयंती जयप्रकाश नारायण ग्रामीण प्रौद्योगिकी केंद्र (जेपी ट्रस्ट) जयप्रकाश नगर के प्रांगण में मनाया गया. इसकी शुरुआत संस्था के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित तथा दीप जलाकर की.

पता नहीं कैसे लोक में यह कहावत प्रचलित हो गयी कि लाचारी का नाम महात्मा गांधी है. जबकि सच्चाई यह थी कि वह बेबस और लाचारों के रास्ता थे.

हारे को हरिनाम में उनका विश्वास नहीं था, बल्कि धर्म के सबसे रचनात्मक स्वरूप जो बेसहारों को आन्तरिक बल प्रदान करता है और जीने के लिए घोर निराशा में भी भविष्य की उम्मीद जगाता है, उसमें यकीन करते थे.
बांसडीह : तहसील मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर कई गांवों जोड़ने वाले मोतीझील पुल की दोनों तरफ का अप्रोच मार्ग ध्वस्त हो गया है. पुल के दोनों तरफ गड्ढे हैं. इस वजह से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

बताते हैं कि उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की बलिया इकाई द्वारा 160 मीटर लम्बा और 8 मीटर चौड़ा पुल सन् 2016 में बना था. इसके बनने में 13 वर्ष लग गये थे. पुल तो बन गया मगर अप्रोच मार्ग बिल्कुल खस्ताहाल है.
बैरिया: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बैरिया विधानसभा क्षेत्र में “महात्मा गांधी संकल्प यात्रा” के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया. उन्होंने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के सामानों का उपयोग न करने की अपील की.

सहतवार: नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी औरअर्द्धसरकारी संस्थानों मे महात्मा गांधी की 150 वी जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी. इसे स्वच्छता और पालिथीन मुक्त दिवस के रूप मे मनाया गया.नगरपंचायत सहतवार कार्यालय में अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव और अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकजसिह ने बापू के तैलचित्र पर फूल चढ़ाकर नगर पंचायत को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त रखने की लोगों को शपथ दिलायी.

छपरा- बलिया रेलखण्ड के बांसडीह रोड स्टेशन के पास रेल ट्रैक धंसने के कारण कई गाड़ियों का रूट डायवर्ट किया गया है. कुछ स्थानों पर रेलवे ट्रैक ठीक कर परिचालन शुरू हो गया है. इस बीच रेलवे ने कई गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया है. इसमें अप गरीब नवाज एक्सप्रेस, अप पवन एक्सप्रेस, अप राजधानी एक्सप्रेस और डाउन राजधानी एक्सप्रेस, डाउन गोंदिया एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट रहेगा. उक्त गाड़ियां भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएंगी. वही अन्य सभी ट्रेनों का परिचालन पूर्व की भांति रहेगा. यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ महेश गुप्ता ने दी.

बलिया जिला अंतर्गत बांसडीह थाना क्षेत्र के गोठौली गांव निवासी चांदनी उर्फ चंदन किन्नर को गिरफ्तार कर बक्सर पुलिस ने जेल भेज दिया है. चंदन किन्नर पर आरोप है कि वह खुद डीजीपी बताते हुए नैनीजोर के थानाध्यक्ष को जमकर हड़काया था. पिछले दिनों खनन पदाधिकारी ने एक ओवरलोडेड ट्रक को सीज किया था. चंदन किन्नर ने खनन निरीक्षक को फोन कर उसका तबादला करवा देने की धमकी दी थी.

रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ गांव में गुमानी के डेरा में 19 मई 2017 को बिहार के लालू ठाकुर और लाल मोहर सिंह की हत्या कर दी गई थी. बैरिया थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी अभियुक्त नंदन सिंह और बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शीतल दवनी निवासी कुंज विजय सिंह को अदालत द्वारा दंडित किया गया है. साजिश के तहत बिहार से लाकर दो लोगों की निर्मम हत्या कर शव को कुएं में फेंकने के मामले की सुनवाई करते हुए जिला और सत्र न्यायाधीश गजेंद्र कुमार की अदालत ने दोनों आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. पांच-पांच हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया.

सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री के पैकेट में एक्सपायरी डेट की राहत सामग्री वितरित किए जाने की शिकायत मिली है. इसका खुलासा शिवपुर कपूर दियर में हुआ. मामला सामने आने के बाद बाढ़ पीड़ितों में काफी आक्रोश व्याप्त है. उधर, विकास खंड मुरलीछपरा के चांददियर पंचायत के निवासियों ने बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया है. यहां मतदाता सूची से राहत सामग्री वितरण पर सभी पीड़ित भड़क गए और हंगामा करना शुरू कर दिया.

बिल्थरारोड के उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार पंप कैनाल पर मंगलवार की दोपहर करेंट की चपेट में आने से लाइनमैन 25 वर्षीय योगेंद्र राम गंभीर रूप से झुलस गया. हादसे के चलते वह पोल से नीचे गिर गए. गंभीर हालत में योगेंद्र को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. उधर, नगरा क्षेत्र के कोठियां गांव में मंगलवार को सुबह सर्प दंश से सत्येंद्र कुमार राम (16) पुत्र उमाशंकर राम की मौत हो गई.

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने निर्देश दिया है कि बलिया में 02 अक्टूबर को गांधी जयंती धूमधाम से मनाया जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रातः 06:30 बजे प्रभात फेरी बापू भवन से निकलेगी. प्रभात फेरी मालगोदाम रोड, सतीश चंद्र कॉलेज, सिनेमा रोड होते हुए शहीद पार्क चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचेगी. वहां माल्यार्पण के बाद रामधुन बजाया जाएगा. जिसमें स्थानीय विद्यालयों के बच्चे भी शामिल होंगे.

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर संकल्प संस्था के मिश्र नेवरी स्थित कार्यालय पर 2 अक्टूबर बुधवार को दिन में एक बजे से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है. संकल्प के आशीष त्रिवेदी ने बताया कि विषय “वर्तमान परिवेश में गांधी की प्रासंगिकता” है.

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस बेल्थरारोड के सभागार में आयोजित किया गया. जिसमें दूर-दराज से आए शिकायत कर्ताओं ने अपना शिकायत पत्र बारी-बारी से प्रस्तुत किया. हालांकि आला अधिकारियों के देरी से पहुंचने से फरियादी मायूस भी हुए. सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये 114 मामलो में 16 का मौके पर ही निस्तारण किया गया.

भारी बारिश के चलते बांसडीह में मोतीझील पर बने पुल के दोनों तरफ के एप्रोच धंस गए हैं. धंसा हुआ मार्ग दुर्घटना को दावत दे रहा है. दो वर्ष पूर्व लोकार्पित हुई पुल का एप्रोच धंसने क्षेत्र के देवडीह, डुहिया, जानकी छपरा, हरदत्तपुर, रुकनपुरा, मंगलपुरा, बलुआ, बरियारपुर, सुल्तानपुर, ताहिरापुर, टोलापुर, मुड़ियारी, कोटवा, महेंद्रा, रिगवन, गोसाईंपुर, सकरपुरा, केवटलिया चौब गांवों के अलावा सुल्तानपुर सहित बिहार जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

बांसडीह क्षेत्र के जयनगर पर्वतपर रेगुलेटर खुलवाने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने तहसील प्रांगण में एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया. इसके बाद उपजिलाधिकारी को एक पत्रक भी क्षेत्रीय लोगों ने सौंपा. बता दे कि घाघरा में बाढ़ आने से पर्वतपुर रेगुलेटर बन्द हो गया था. वहीं लगातार भारी बारिश की वजह से क्षेत्र के मझवां, गोड़धप्पा, बिजलीपुर, ब्यासपुर पकड़िया ताल, बिजयीपुर आदि गांवों में भारी जलजमाव हो गया है. जबकि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है.

पिछले दस दिनों से विद्युत आपूर्ति न होने से नाराज करम्मर निवासियों ने मंगलवार को सुखपुरा विद्युत सब स्टेशन के सामने सड़क जाम कर दिया. ग्राम प्रधान के नेतृत्व में मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की. इससे सुखपुरा-बांसडीह मार्ग पर जाम लग गया.

बाढ़ और अतिवृष्टि से लोगों की बढ़ी परेशानी के बीच विधासनसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने बलिया को आपदाग्रस्त जिला घोषित करने की मांग राज्य सरकार से की है. कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर से सटे उमरगंज, जेपी नगर, न्यू बहेरी पूरी तरह जलमग्न हो गया है. इससे हजारों लोग बेघर होकर मदरसों और प्राथमिक विद्यालय में शरण लिए हुए हैं. मंगलवार को पूर्व मंत्री नारद राय ने अपने समर्थकों के साथ इन जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मिल उनकी समस्या जानीं.

बलिया सिटी के चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल पर मंगलवार को विद्यालय के संस्थापक डॉ. अवध बिहारी तिवारी लहरी की पुण्यतिथि मनाई गई. विद्यालय के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने डॉ लहरी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उधर, रामनाथ इण्टर कालेज मुरारपट्टी के प्रांगण में मंगलवार को पूर्व प्रधानाचार्य और समाजसेवी स्वर्गीय कमलाकर मिश्र की 92 वी जयन्ती सन्त शिरोमणि विनय जी ब्रह्मचारी जी की उपस्थिति में मनाई गई. कार्यक्रम पूर्व प्रधानाचार्य कमलाकर मिश्र और नैया बाबा के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद शुरू हुआ.

बांसडीह कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को परीक्षा कॉपियों में गड़बड़ी के आरोपी केंद्र व्यवस्थापक दयानंद इंटर कॉलेज बांसडीह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बता दें कि गौरी शंकर बाघ तेंदुआ जनपद बलिया के निवासी हैं. पिछले वर्ष परीक्षा में मजिस्ट्रेट की जांच के दौरान 40 कॉपियां कम पाई गई थी.

सुखपुरा पुलिस ने सुखपुरा-गड़वार मार्ग पर भोजपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर ट्रक पर लदे 550 पेटी अरुणाचल प्रदेश निर्मित शराब बरामद की है. इस मामले में चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. ट्रक चालक उस्मान खान, फरीदनगर थाना-भोजपुर, जिला गाजियाबाद ट्रक पर सेब में छिपा कर 550 पेटी अरुणाचल प्रदेश निर्मित क्रेजी रोमियो शराब लेकर बैरिया की तरफ जा रहा था.

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्रक देकर आरोप लगाया कि सोमवार की शाम एकईल गांव निवासी विनोद तिवारी अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण कार्यालय में दो तीन साथियों के साथ पहुंचे. वे वहां उपस्थित इंजीनियर दिनेश कुमार से अधीक्षण अभियंता के बारे में पूछताछ करते हुए धमकी दिए. मामले में तहरीर के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Tags: बांसडीह बिजली आपूर्ति बिल्थरा रोड राहत सामग्री रेगुलेटर रेलगाड़ी रेवती सड़क जाम समाथान दिवस हत्या

Post navigation

Previous: तय समय में समस्याएं निपटाने से ही समाधान दिवस सार्थक: डीएम
Next: रामव्यास बाबा – तिकवत का बाड़…… आगे बढ़ मरदे….. बाबा एगो हइए हवन

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

You may have missed

sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026
job
  • Campus रिपोर्ट
  • Jobs For You

रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर

General Desk 5 November, 2026
sapa Sunil Maurya
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं

General Desk 5 November, 2026
Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.