Skip to content
1 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • क्या आप जानते हैं युनेस्को ने किस तिथि को शिक्षक दिवस निर्धारित किया है?
  • ब्रेकिंग न्यूज

क्या आप जानते हैं युनेस्को ने किस तिथि को शिक्षक दिवस निर्धारित किया है?

बिल्थरारोड (बलिया) :बिल्थरारोड के विधायक धनंजय कन्नौजिया हल्दी व अक्षत लेकर घर-घर जा रहे है. साथ ही इलाके में होने वाले सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं.
Assignment Desk 5 September, 2019 1 minute read
DUBEY_CHAPRA_BANDHA

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

रेलमंत्री का आश्वासन, अक्टूबर से सुरेमनपुर में रुकेगी गोंदिया एक्सप्रेस

बैरिया (बलिया): गोंदिया एक्सप्रेस अब सुरेमनपुर में भी रुकेगी. यह आश्वासन रेलमंत्री पीयूष गोयल ने विधायक सुरेंद्र सिंह को गुरुवार को दी है.

मौजूदा शासन में आम लोग दहशत में : राजभर

बांसडीह: सुहलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कहा कि प्रदेश में हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती से आम नागरिक दहशत में है. प्रदेश में कानून तोड़ने वालों का राज है. उन्होने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की योगी सरकार आम जनता पतन कर देगी. वह गुरुवार को तहसील परिसर में पार्टी के विभिन्न मांगो को लेकर आयोजित धरने को सम्बोधित कर रहे थे.

प्रेरणा एप के खिलाफ शिक्षकों ने धरना देकर नारे लगाये

प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार, स्थानीय शाखा द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस और प्रेरण एप के विरोध में धरना दिया गया.

एसजी पब्लिक स्कूल मे केक काटकर मनाई डॉ. राधाकृष्णन की जयंती

दुबहड़: एसजी पब्लिक स्कूल अड़रा घोड़हरा में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गयी. विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में केक काटकर एवं अपने गुरुजनों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया.

एसडीएम जिन्दाबाद और मुर्दाबाद नारे गूंजे कोर्ट परिसर में

बांसडीह: तहसील परिसर में गुरुवार को जिन्दाबाद और मुर्दाबाद का अजीबो गरीब नजारा देखने को मिला. बुद्विजीवी वर्ग व आम जनता ने एसडीएम आईएएस अन्नपूर्णा गर्ग के समर्थन और विरोध में नारे लगाये. नारेबाजी के बीच एसडीएम अपने कोर्ट में वादकारियो के मुकदमों की सुनवाई करती रही.

बच्ची को बेहोश कर ले गये बदमाश, केवंटिलयाकंला गांव से बरामद

बांसडीह : बड़ी बाजार से गुरूवार की दोपहर स्कूल से घर जा रही नौ वर्षीय बच्ची को दवा से अर्धबेहोश कर बदमाश लेकर भाग गये. कस्बे से पांच किलोमीटर दूर केवटलिया गांव के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवार वाले और पुलिस इलाज के लिये उसे लेकर पीएचसी आयी. डाक्टरों ने बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया.

शिक्षक दिवस पर केक काटकर खुशियां मनायीं

दुनिया भर में टीचर्स डे मनाने की अलग-अलग तिथियां निर्धारित हैं. यूनेस्को की ओर से शिक्षक दिवस मनाने के लिए 5 अक्टूबर की तिथि निर्धारित है. दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में 5 अक्टूबर को टीचर्स डे मनाया जाता है.

भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाने के पीछे एक कहानी है. इस दिन वर्तमान और पूर्व विद्यार्थी अपने-अपने तरीके से अपने शिक्षकों को याद कर उन्हें थैंक यू कहते हैं. विद्यार्थी अपने गुरु को उपहार भी देते हैं.

फर्जी दस्तावेज पर दस साल से प्राइमरी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका फरार

बांसडीह: इलाके के पिण्डहरा गांव के प्राइमरी स्कूल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दस साल से नौकरी कर रही एक शिक्षिका के खिलाफ एसडीआई बांसडीह ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है. बीएसए की नोटिस व मुकदमा दर्ज होने के बाद शिक्षिका फरार है.

दस वर्ष में पचास लाख का वेतन ले ली फर्जी शिक्षिका

बांसडीह: बलिया जनपद में वर्ष 2009 में बहाल हुई पूनम यादव ने करीब दस वर्षो में पचास लाख रुपये से अधिक वेतन लिया है. अंतिम वेतन पूनम यादव ने वर्ष 2018 के दिसम्बर माह तक पाया है जिसकी राशि 55 हजार रुपये थी.

नगवा में स्वच्छ भारत मिशन की जांच करने पहुंची लखनऊ की टीम

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गुरुवार के दिन लखनऊ से फीडबैक लेने पहुंची एक एजेंसी के कार्यकर्ताओं ने नगवां गांव के बस्ती, स्कूल आदि में पहुंचकर स्वच्छता पर पहल के विषय में जानकारी हासिल की.

क्राइम राउंडअप – असलहों समेत नगरा पुलिस के हत्थे चढ़ा टॉप टेन अपराधी

नगरा थाना पुलिस ने मंगलवार की रात कोठियां चट्टी से एक शातिर बदमाश को तमंचा व कारतूस के साथ धर दबोचा.

ललई छठः हजारों दंपतियों ने लगाई लोलार्क और क्रीं कुंड में आस्था की डुबकी

वाराणसी में लोलार्क छठ (ललई छठ) पर हजारों दंपतियों ने संतान प्राप्ति की कामना के साथ बुधवार को भदैनी के लोलार्क कुंड एवं रवीन्द्रपुरी स्थित क्रीं कुंड में आस्था की डुबकी लगा कर लोलाकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की.

एक दलित जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही – राम गोविंद चौधरी

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बताया है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रदेश के उप चुनावों में समाजवादी पार्टी की मदद कर सकती है.

[पूरी खबर पढ़ें]

शौचालय के लाभार्थियों के पात्रता की होगी जांच
बांसडीहरोड (बलिया) : जिलाधिकारी ने खुले में शौच को खत्म करने के लिए सौ से अधिक लाभार्थियों की सूची देने वाली पंचायतों की पात्रता की जांच का आदेश जारी किया है. इस संबंध में जिलाधिकारी ने सभी विकास खंडों में जांच अधिकारी तय किये गये हैं.
सोशल ऑडिट के नाम पर अवैध वसूली
सिकन्दरपुर (बलिया): महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के सोशल ऑडिट में प्रतिनिधियों की मनमानी जारी है. इस संबंध में जिला स्तरीय सोशल आडिट टीम पैसे लेकर कागजी खानापुरी में लगी है. लोगों ने इसकी जांच कराने की मांग भी की है.
अक्षत-हल्दी संग घर-घर पहुंचे विधायक
बिल्थरारोड (बलिया) :बिल्थरारोड के विधायक धनंजय कन्नौजिया हल्दी व अक्षत लेकर घर-घर जा रहे है. साथ ही इलाके में होने वाले सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं.

महिला अस्पताल में 24 घंटे मुफ्त पैथालॉजी
बलिया : गर्भवतियों को अब जिला महिला अस्पताल में 24 घंटे ब्लड जांच की सुविधा मिलेगी. सीएमएस डा. माधुरी सिंह ने इमरजेंसी पैथालॉजी सेन्टर का उद्धाटन किया.

भक्तों के जयकारों के साथ महावीरी झंडा जुलूस निकला
बिल्थरारोड (बलिया): महावीर हनुमान के जयकारों के साथ मंगलवार को नगर में भव्य महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया. मानस मंदिर पूजा समिति व यूनाईटेड क्लब पूजा समिति के सहयोग से पवनसुत के विभिन्न रूपों की झांकियां निकाली गईं. लोगों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए.

प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियो ने पौधे लगाये
पूर (बलिया) : प्राइमरी स्कूल नंबर एक एवं उमा विद्यालय में पौधे लगाये गये. छात्र नेता आलोक सिंह ने स्कूली बच्चों और गांव वालों को पौधे बांटे. स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दर्जन पौधे लगाए.
फर्जीवाड़ा कर जमीन बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग
बलिया : फर्जीवाड़ा कर बेनामी जमीन बेचने को लेकर महतपाल, सहतवार निवासी मीरा देवी ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है. उनके मुताबिक गांव के ही दबंगों ने उनके पुत्र को नशीला पदार्थ खिलाकर जमीन बेच दी है.
खेल प्रतियोगिता में नरही का दबदबा
नरही ( बलिया): नरही खेल मैदान पर शिक्षा क्षेत्र सोहांव के प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों के एक दिवसीय मुकाबले नरही स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा रहा. मुकाबले में ऊंची कूद, लंबी कूद, चक्का फेंक, गोला फेंक, कबड्डी के खेल शामिल थे.
मोटरसाइकिल-टेंपो टक्कर में दो घायल
सिकंदरपुर (बलिया) : इलाके के बेल्थरारोड-सिकंदरपुर रोड पर तेज रफ्तार जा रही एक मोटरसाइकिल ने टेंपो में टक्कर मार दी जिससे टेंपू में बैठी एक महिला और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

सभी व्यवसाइयों को जारी होंगे आईडी कार्ड
बलिया : व्यापारी दिवस पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अब सभी व्यवसाइयों को आईडी कार्ड जारी किये जायेंगे. जहां संगठन नही है वहां संगठन बनाने का फैसला लिया गया.

हाईटेंशन तार ने ली महिला की जान [पूरी खबर पढ़ें]

पकड़ी थाना क्षेत्र के बाछापार गांव में बुधवार की सुबह छत पर कपड़ा फैलाने के दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 47 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई.

बुलेट कमांडर की भिड़ंत के बाद छात्रनेता पर हमला [पूरी खबर पढ़ें]

बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र के चन्द्रशेखर नगर के पास बुलेट कमांडर की टक्कर हो गई. इसके बाद बुलेट सवार व कमांडर चालक में कहासुनी हुई.

ट्रैक्टर की चपेट आया अधेड़ जख्मी, हालत गंभीर [पूरी खबर पढ़ें]

रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग के अखनपुरा गांव के निकट मंगलवार की रात लगभग आठ बजे सड़क के किनारे.

खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई. [पूरी खबर पढ़ें]

रसड़ा-नगरा मार्ग के कमतैला गांव के समीप बुधवार को सायं लगभग 5 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार बालाजी गुप्ता (45 वर्ष) पुत्र श्रीकिशुन निवासी नरही गंभीर रूप से घायल हो गए. बालाजी बाइक से रसड़ा की ओर आ रहे थे, तभी टैक्टर धक्का मारते हुए भाग निकला.

दुबेछपरा टेंगरही रिंग बंधा – डीएम और एसपी ने ली मातहतों की क्लास [पूरी खबर पढ़ें]

जिलाधिकारी भवानी सिंह खगारौत के साथ एसपी देवेन्द्र नाथ ने बुधवार को दूबेछपरा रिंग बंधे पर हो रहे कटान का औचक निरीक्षण किया.

जानिए कब है महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली और कहां [पूरी खबर पढ़ें]

सैनिक जनरल ड्यूटी के रूप में होने वाले महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली के लिए लखनऊ में तैयारियां पूरी की जा रही हैं. रैली में भाग लेनेवाली चयनित 4458 महिला अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र पहले जारी किया जा चुका है.

दूबेछपरा रिंग बंधे का बड़ा हिस्सा कटान के दायरे में [पूरी खबर पढ़ें]
बलिया जिले के दूबेछपरा इलाके में रिंग बंधे का बड़ा हिस्सा कटान के दायरे में आ गया है. रात से ही लोग वहां से निकलने की तैयारी करने लगे थे. रिंग बंधे का सम्पर्क टूटा.

बलिया: संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम बीएस खंगारौत ने 170 में से 10 मामले मौके पर निपटाये.

बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह की अध्यक्षता में सदर तहसील में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ. जनसुनवाई के दौरान वरासत का एक मामला लंबे समय से पेंडिंग रखे जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एकौनी की लेखपाल आयुषी तिवारी से इसकी वजह संबंधी पूछताछ की. बेवजह लंबित रखने पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि लेखपाल आयुषी तिवारी को सस्पेंड किया जाए.

उन्होंने सभी कानूनगो को निर्देश दिया कि अपने-अपने हल्के में भी जाएं और जनसमस्याओं के निस्तारण में तेजी दिखाएं. दस दिन के अंदर अधिकांश समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो उन पर भी कार्रवाई होगी. संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 170 मामले आए जिनमें 10 का मौके पर निस्तारण कराया गया. शिकायती पत्र में राशन, पेंशन, अवैध कब्जे, के मामले ज्यादातर आए. जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने से संबंधित मामलों का निस्तारण समयान्तर्गत और गुणवत्ता के साथ करें. अन्यथा बड़ी कार्रवाई के जिम्मेदार वे खुद होंगे.

बनारस में बलिया समेत राज्य के 12 जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती होने वाली है. [पूरी खबर पढ़ें]

NH-31 की मरम्मत के लिए अफसरों का पुतला फूंका
बैरिया (बलिया): इलाके से गुजरने वाली गड्ढों से भरी NH-31लोगों ने संबंधित अफसरों का पुतला जलाकर अपने रोष का इजहार किया. इसमें शामिल युवाओं ने नारे बाजी करने के बाद एसडीएम दुष्यंत कुमार को मांगपत्र भी सौंपा. उन्होने बैरिया से मांझी तक NH-31 को तुरंत मरम्मत कराने की मांग की.

तगड़ी ट्रैफिक पेनाल्टी के बाद यूपी में अब बिजली बिल का झटका [पूरी खबर पढ़ें]
घर की बिजली हुई 15% महंगी, फिक्‍स चार्ज भी 25 प्रतिशत बढ़ा. यूपी की योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने बिजली के रेट में जबरदस्‍त बढ़ोतरी की है.


जानिए कब रिलीज हो रही निरहुआ-आम्रपाली की कॉमेडी थ्रिलर ‘लल्‍लू की लैला’ [पूरी खबर पढ़ें]
सुपर स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे स्‍टारर कॉमेडी थ्रिलर फिल्‍म ‘लल्‍लू की लैला’ 13 सितंबर को रिलीज होगी.

पुलिस के फॉलोअर ने पेड़ से लटक कर दी जान, जमानिया का रहने वाला था [पूरी खबर पढ़ें]
बलिया। जिले के भीमपुरा थाने से एक बड़ी खबर है. मंगलवार की सुबह फॉलोअर की पेड़ से लटकती लाश पुलिस बैरक के बगल में स्थित रसोई घर के पास मिली.

बलिया के जिलाधिकारी को माफी मांगनी पड़ी,आखिर क्यों? [पूरी खबर पढ़ें]
बलिया: बलिया के एक प्राइमरी स्कूल में दलित, पिछड़े व सामान्य बच्चों के बीच 29 अगस्त को जातिगत भेदभाव की बात पर BSP नेताओं से बेरुखी दिखाने को लेकर डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने प्रेसनोट जारी कर माफी मांगी है.

गंगा उफान की रफ्तार से केहरपुर और आसपास के गांव संकट में [पूरी खबर पढ़ें]
बैरिया (बलिया): गंगा में उफान से तटवर्ती इलाके संकट में घिर गये हैं. केहरपुर गांव के सामने कटान में तेजी से 100 मीटर में 40 मीटर अंदर तक कटान आ गया है. हाल यह है कि पानी टंकी.

ब्रह्मचारी आश्रम सहित कई इमारतें और लोगों के घर गंगा के किनारे आ गये हैं. गांव के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन लगे हैं. दुबेछपरा रिग बंधे पर फिर कटानरोधी कार्य ठप पड़ने से वहां के गांवों के लोगों में आक्रोश है.

नये ठिकाने ढूंढ रहे मझरोट बस्ती के लोग [पूरी खबर पढ़ें]
दोकटी (बलिया): गंगा का जलस्तर बढ़ने और कटान के चलते मुहाने पर स्थित ग्राम पंचायत शिवपुर कपूर दियर का पूरवा मझरोट बस्ती और ग्राम पंचायत बहुआरा के जगदीशपुर और मुरारपट्टी ग्राम पंचायत के दामोदरपुर के लोग सुरक्षित ठिकाने ढूंढने लगे हैं.

सामानों को रिश्तेदारियों व किराए के मकानों में सुरक्षित कर रहे हैं.

बैठक में जर्जर सड़क पर विचार, SDM को मांगपत्र [पूरी खबर पढ़ें]
लालगंज बहुआरा बजरंग आश्रम में क्षेत्र के लोगों की एक आवश्यक बैठक हुई. बैठक में लोगों ने 22 साल पहले बनी सड़क के जर्जर होने पर विचार किया. बैठक के बाद सभी ने SDM बैरिया दुष्यंत कुमार के यहां एक लिखित मांग पत्र प्रस्तुत किया.

छात्राओं को दिया अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण [पूरी खबर पढ़ें]
दुबहर: कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज नगवा में 30 छात्राओं को स्वरोजगार के लिए अगरबत्ती निर्माण व पैकेजिंग का प्रशिक्षण दिया गया

Tags: बांसडीह बिल्थरारोड महिला अस्पताल सिकन्दरपुर

Post navigation

Previous: एक दलित जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही – राम गोविंद चौधरी
Next: फर्जी दस्तावेज पर दस साल से प्राइमरी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका फरार

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

You may have missed

Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा

General Desk 31 October, 2026
Belthra Godam Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे

General Desk 31 October, 2026
Congress Indira ji Puntithi
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.