Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर से प्रेमी युगल अगवा, पुलिस ने फतेहपुर से छुड़ाया
  • ब्रेकिंग न्यूज

इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर से प्रेमी युगल अगवा, पुलिस ने फतेहपुर से छुड़ाया

इलाहाबाद हाई कोर्ट परिसर के बाहर से एक कपल का बंदूक के बल पर अपहरण कर ल‍िया गया. बाद में फतेहपुर में प्रेमी युगल को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करवा ल‍िया गया. उधर, भाजपा विधायक की बेटी साक्षी के पति अजितेश संग हाईकोर्ट परिसर में कुछ लोगों ने मारपीट की. 
News Desk 15 July, 2019 1 minute read
display-media-breaking_700 (1)

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाने आए प्रेमी युगल को हाई सिक्युरिटी जोन से दिनदहाड़े अगवा कर लिया गया. हालांकि प्रयागराज में दंपति का अपहरण करने वालों को फतेहपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की सक्रियता से युगल को भी उनकी गिरफ्त से छुड़ा लिया गया है. बताया जाता है कि हाईकोर्ट के गेट नंबर 3 ए के सामने से गाड़ी में सवार होकर बदमाश आए और गन प्वांइट पर प्रेमी युगल का अपहरण कर ले गए. वहां मुस्तैद सुरक्षाकर्मी जब तक कुछ समझते तब तक बदमाश गाड़ी सहित फरार हो गए. इस घटना के बाद से पुलिस प्रसासन सकते में आ गया. आनन फानन में शहर में कई जगहों पर नाकेबंदी कर वाहनों की तलाश की गई.

Couple abducted from Allahabad High Court premises in Prayagraj today has been rescued by police in Fatehpur. The abductors have been nabbed. https://t.co/Yf8rXgdnxf

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 15, 2019

सुरक्षा की मांग करने हाईकोर्ट पहुंचा था प्रेमी युगल

बताया जा रहा था कि युवक और युवती बिजनौर के रहने वाले थे. उन्होंने लव मैरिज की है और हाई कोर्ट में पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाने आए थे. इसी बीच उनका अपहरण कर लिया गया. पहले ऐसी सूचना आयी थी कि बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्र की बेटी साक्षी और उनके पति का अपहरण किया गया है, लेकिन पुलिस ने इसका खंडन किया. मामले में एडीजी प्रयागराज एसएन सावन ने कहा कि अपहरणकर्ताओं के हाथ में हथियार थे. बदमाश यूपी 82 नम्बर की काले रंग की गाड़ी में सवार थे और गाड़ी के पीछे चेयरमैन लिखा था. प्रेमी युगल यहां सुरक्षा की मांग करने आ रहे थे.

बरेली के विधायक की बेटी साक्षी और उसके ससुरालियों को मिली सुरक्षा
आज बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्र की बेटी साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश की सुरक्षा की मांग को लेकर दायर याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी. सुनवाई सुबह करीब 11 बजे जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा की कोर्ट में होनी थी. साक्षी और अजितेश ने शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए सुरक्षा की मांग करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी. हालांकि इस मामले पर साक्षी के विधायक पिता राजेश मिश्र ने कहा था कि उन्हें साक्षी और अजितेश की शादी से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन साक्षी को अपने पिता की बात पर अब तक भरोसा नहीं हो रहा है. हालांकि साक्षी मिश्रा और अजितेश को पुलिस सुरक्षा मिल गई है. रविवार को यूपी पुलिस ने दिल्ली के गीता कॉलोनी में साक्षी, अजितेश, अजितेश के मामा, भाई और पिता से मुलाकात की. इसके बाद यूपी पुलिस साक्षी, अजितेश और उनके रिश्‍तेदारों को अपनी सुरक्षा में लेकर प्रयागराज रवाना हो गई. इलाहाबाद के एसएसपी ने बताया कि साक्षी और उनके पति हाई कोर्ट में मौजूद हैं.

Allahabad High Court gives directions to police for protection of Sakshi & Ajitesh; their lawyer says, "Only Ajitesh was beaten up. It's not known who were these people. But it proves that there is indeed a threat to their life for which they were seeking protection" pic.twitter.com/1ucA2GeIrr

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 15, 2019

अजितेश संग मारपीट पर कोर्ट का कड़ा रुख

अजितेश ने आरोप लगाया कि कोर्ट नंबर दो में सुनवाई के दौरान कुछ लोगों ने उनसे मारपीट की. इस दौरान साक्षी से भी धक्का-मुक्की की गई. परिसर में मारपीट को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. पिटाई के मामले में कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए साक्षी के पिता को फटकार लगाई है. हाईकोर्ट ने अजितेश के साथ मारपीट पर जिला प्रशासन को तलब करते हुए पुलिस को साक्षी व अजितेश की सुरक्षा देने के निर्देश दिए हैं. अजितेश के वकील का कहना है कि अजितेश को पीटने वाले लोग कौन थे, यह स्पष्ट नहीं? लेकिन यह साबित करता है कि वास्तव में उनके जीवन के लिए खतरा है, जिसके लिए वे सुरक्षा की मांग कर रहे थे. बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक और साक्षी के पिता राजेश मिश्र भी कोर्ट पहुंचे हैं. बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्र की बेटी साक्षी ने अजितेश से 4 जुलाई को प्रयागराज के एक मंदिर में शादी की थी. यह मामला तब सुर्खियों में आया जब साक्षी ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उसके पिता से उन दोनों को जान का खतरा है.

Couple abducted from Allahabad High Court premises in Prayagraj today has been rescued by police in Fatehpur. The abductors have been nabbed. Sakshi, daughter of BJP MLA Rajesh Mishra, and her husband Ajitesh were allegedly roughed up by some people at Allahabad High Court premises where they went to seek protection. They are present in the court.

Tags: बिजनौर मारपीट विधायक हाईकोर्ट

Post navigation

Previous: बैंक के करेंसी चेस्ट से सवा चार करोड़ गायब, क्या है इसका बलिया कनेक्शन
Next: ‘एक-एक आदमी की 50-50 बीवियां होती हैं और 1050 बच्चे…’

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.