Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बैंक के करेंसी चेस्ट से सवा चार करोड़ गायब, क्या है इसका बलिया कनेक्शन
  • ब्रेकिंग न्यूज

बैंक के करेंसी चेस्ट से सवा चार करोड़ गायब, क्या है इसका बलिया कनेक्शन

बैंक ऑफ इंडिया के 4.25 करोड़ रुपये करेंसी चेस्ट से नदारद है. आरोप है कि करेंसी चेस्ट अधिकारी वशिष्ठ कुमार राम ने यह रकम गायब कर ब्याज पर चला दिया है. वशिष्ठ बलिया जिले के सुरेमनपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.
News Desk 14 July, 2019 1 minute read
BOI_FRAUD

प्रयागराज। बैंक ऑफ इंडिया के 4.25 करोड़ रुपये करेंसी चेस्ट से नदारद है. आरोप है कि करेंसी चेस्ट अधिकारी वशिष्ठ कुमार राम ने यह रकम गायब कर ब्याज पर चला दिया है. वशिष्ठ बलिया जिले के सुरेमनपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. बैंक के दस्तावेजों में यही पता दर्ज है. ऐसे में प्रयागराज पुलिस बलिया पुलिस से संपर्क साध उसके बारे में जानकारी जुटा रही है. पूछा गया है कि सुरेमनपुर में इस नाम के शख्स का घर है, परिवार के लोग वहां रहते हैं या नहीं.
मूल रूप से रायबरेली के रहने वाले विवेक कुमार गुप्ता बैंक ऑफ इंडिया सुलेमसराय शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक हैं. उनकी ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि तीन जुलाई को करेंसी चेस्ट के आंतरिक लेखा परीक्षण के दौरान 4.25 करोड़ की अनियमितता पाई गई. आंतरिक लेखा परीक्षक की रिपोर्ट पर तत्कालीन करेंसी चेस्ट अधिकारी वशिष्ठ कुमार राम से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह रकम ग्रामीण बैंक को दी गई है, जिसके एवज में कोई ट्रांसफर भुगतान नहीं प्राप्त हुआ है. हालांकि ग्रामीण बैंक का नाम वह नहीं बता पाया. करेंसी चेस्ट अधिकारी वशिष्ठ कुमार राम, उसके दोस्त एसके मिश्र और उसके बेटे संजू मिश्र के खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज है. वशिष्ठ को निलंबित किया जा चुका है. उस पर आरोप है कि बैंक की रकम उसने एसके मिश्र के मार्फत ब्याज पर चलवाई.
वशिष्ठ बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने के दौरान धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेमसरांय स्थित गुलरेठिया रेजीडेंसी में रहता था. चार जुलाई से उसकी पत्नी-बच्चे मकान में ताला बंद कर गायब हैं. वशिष्ठ चार जुलाई से पहले से ही वहां से फरार हो गया था. पुलिस ने वहां छापामारी कर आरोपित के एक करीबी का पता जाना. कसारी मसारी के रहने वाले उस शख्स के यहां पुलिस पहुंची, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. उस शख्स ने वशिष्ठ को जानने से भी इन्कार कर दिया. पुलिस को शक है कि बलिया का पता भी फर्जी हो सकता है. ऐसे में वहां जाने से पहले पुलिस जानकारी हासिल कर रही है. सीओ सिविल लाइंस बृज नारायण सिंह का कहना है कि आरोपित को पता है कि पुलिस उसे तलाश रही है. छापेमारी चल रही है, ऐसे में वह बलिया स्थित घर में नहीं होगा. कुछ सुराग हासिल होने पर ही टीम वहां जाएगी.
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक का आरोप है कि आरोपी करेंसी चेस्ट अधिकारी ने अन्य दोनों आरोपियों संग मिलकर साजिश करते हुए लोकधन का गबन किया है. पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर करेंसी चेस्ट अधिकारी वशिष्ठ कुमार राम, एसके मिश्र व संजू मिश्र पर धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक साजिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Tags: बैंक यूपी सुरेमनपुर सुलेमसरांय

Post navigation

Previous: बवंडर संग बारिश ने किया बत्ती गुल, सड़क पर उतरे लोग
Next: इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर से प्रेमी युगल अगवा, पुलिस ने फतेहपुर से छुड़ाया

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.