Skip to content
23 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बवंडर संग बारिश ने किया बत्ती गुल, सड़क पर उतरे लोग
  • ब्रेकिंग न्यूज

बवंडर संग बारिश ने किया बत्ती गुल, सड़क पर उतरे लोग

शुक्रवार की देर शाम मौसम बिगड़ने के बाद 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी और बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ गिर गए. दो दर्जन से अधिक कच्चे मकान गिर गए और झोपड़ियां तहस नहस हो गईं. नेशनल हाईवे पर विशाल पेड़ की डाल गिरने से जाम लग गया.16 घंटे तक ट्रकों की कतार लगी रही.
News Desk 13 July, 2019 1 minute read
BALLIA_BIJALI_REOTI

बलिया। लगातार हो रही बारिश और तेज हवा ने लगभग पूरे जिले में आपात स्थिति पैदा कर दी है. जगह-जगह बड़े पेड़ों के गिर जाने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं तो बिजली गुल होने से पानी का संकट खड़ा हो गया है. सड़कें ही नहीं, कालोनियों व घरों तक मे पानी जमा हो गया है. कच्चे मकान ध्वस्त हो गए तो दुकानों में रखे सामान बारिश की भेंट चढ़ गए.

बहादुरपुर व जीराबस्ती क्षेत्र में तीन दिनों से अपूर्ति ठप है. इस जिले के प्रभारी स्वयं उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा हैं, इसके बावजूद भी बिजली का बेपटरी रहना लोगों को काफी खल रहा है. हर तहसील क्षेत्रों में भी बिजली के लिए हाहाकार मचा है. शहर के मोहल्लों में भी वही हाल है. बिजली विभाग तमाम तरह की व्यवस्था करने का दावा भले ही करता है लेकिन अभी तक जिले में ऐसे इंतजाम नहीं किए गए है कि खराब मौसम में भी गांव से शहर तक की बिजली आपूर्ति की जा सके.

मंत्री जी कृपया बलिया शहर से लेकर गाँव तक बिजली की व्यवस्था जो चरमरा गई है उसपे भी ध्यान दे दीजिए @ptshrikant जी आपका विभाग सुन ही नहि रहा! pic.twitter.com/HfGNx5koG0

— बात भारत की 🇮🇳 (@BaatBharatKe) July 13, 2019
https://twitter.com/sumitpandey_up/status/1150069432422502400

बिजली आपूर्ति ठप होने के विरोध में शहर में सड़क जाम

प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत बिजली को ठीक करने की जिम्मेदारी विभाग की थी. ज्यादा समस्या पेड़ों के टहनियों से गुजरते तारों के चलते उत्पन्न हुई है. बारिश के बीच तेज हवा के कारण पेड़ों की टहनियां टूट कर नीचे गिरते वक्त तारों को भी तोड़ दी हैं. विभाग को पहले से पता था कि कहां-कहां बिजली के तार पेड़ों के बीच से गुजर रहे हैं, इसके बावजूद भी समय रहते उसकी छंटनी नहीं कराई गई. बिजली व्यवस्था ठप होने से परेशान नगर के लोगों ने एससी कालेज के बाद सड़क को भी जाम किया. सभी का कहना था कि विभाग बिजली को पूरे गर्मी ठीक नहीं रख पाया. शहर के हर मोहल्ले में हर 10 मिनट पर बिजली ट्रिप करती है. इधर बरसात शुरू होते ही पूरी व्यवस्था की पोल ही खुल गई है. सूरज तिवारी के नेतृत्व में जाम करने वाले युवाओं ने कहा कि विभागीय अधिकारी नगर की बिजली समस्या पर बिल्कुल ही गंभीर नहीं है.

@UPPCLLKO श्रीमान रसड़ा जिला- बलिया
मे पिछले तीन दिनो से बिजली आपूर्ति ठप है और हमारे क्षेत्र के (JE) (SDO) अपना अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया है, जिससे शहर के लोगो को बहुत असुविधा हो रही है कृपया इसे जनहित की समस्या समझ कर संग्यान ले

धन्यबाद!

— हर घर तिरंगा (@PiyushSaraf12) July 13, 2019

सर हमारे रसड़ा (बलिया) में पिछले २६ घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है ।महोदय कृपया ध्यान दें।अ
आमजन बहुत तकलीफ़ में है।जिसने आपकी सरकार को बड़ी उम्मीदों से जनता का दुख दर्द दूर करने के लिए चुना है।संबंधित अधिकारी महोदय नवनीत यादव का कभी फोन नहीं लगता 9451474506

My no-8090123142

— Santosh Kumar (@Santosh20315329) July 13, 2019

ट्रेनों के आवागमन पर भी पड़ा बारिश का असर

बलिया में शुक्रवार की रात तेज हवा के साथ हुई जोरदार बरसात का असर रेल आवागमन पर भी पड़ा. रेलवे ट्रैक पर दो अलग-अलग जगहों पर पेड़ के गिर जाने के कारण दो ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ. बिहार के किशनगंज से चलकर अजमेर जा रही 15715 अप गरीब-नवाज एक्सप्रेस रात करीब नौ बजे चिलकहर स्टेशन से गुजर रही थी. इसी बीच रसड़ा-चिलकहर के बीच किलोमीटर 20/8 के पास रेल पटरी के किनारे गिरे पेड़ की टहनियां ट्रैक पर पड़ी थी. बारिश के बीच चालक की नजर टहनियों पर पड़ी तो उसने कंट्रोल रुम को अवगत कराया. कुछ देर तक ट्रेन खड़ी रही इसके बाद कुछ ग्रामीणों की मदद से चालकों ने पेड़ की डाल को हटाया. इसके बाद रात करीब 9.42 बजे ट्रेन रसड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची. इसी क्रम में जयनगर से चलकर अमृतसर को जा रही 18649 अप सरयू-जमुना एक्सप्रेस शुक्रवार की रात करीब 12.35 बजे रसड़ा रेलवे स्टेशन से मऊ के लिये चली. इसी बीच रसड़ा-मऊ मार्ग पर रजमलपुर हाल्ट से कुछ दूर पहले किलोमीटर 24/0 व 24/02 के पास पेड़ रेल पटरी पर गिरे थे. ट्रेन के चालकों ने गाड़ी खड़ा करने के बाद इस मामले से कंट्रोल रुम व अधिकारियों को अवगत कराया. जानकारी होने के बाद रात में ही रेलकर्मी मौके पर पहुंचे तथा दोनों जगहों पर गिरे पेड़ों को काटकर रास्ता साफ किया. इसके बाद करीब तीन घंटे तक खड़ी सरयू-जमुना एक्स. रात 3.20 बजे रवाना हो सकी.

@ptshrikant उत्तरप्रदेस बलिया रेवती पिन कोड 277209 3 दिन से बिजली गायब है AE साहब को भी नही मालूम है कब तक आएगा ,पीने का पानी और रोटी तक नही मिल रहा

— ललित भूषण (@LALIT11BHUSHAN) July 13, 2019
https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=1084198258440434&id=100005508096706

रेवती-सहतवार मार्ग पर पॉवर हाउस के सामने धरना प्रदर्शन

रेवती नगर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है. नतीजतन आक्रोशित नागरिकों ने रेवती-सहतवार मार्ग पर पॉवर हाउस के सामने धरना प्रदर्शन के पश्चात चक्का जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. लगभग दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने का आश्वासन दिया. इस मौके पर सुनील सिंह, सुशील पटेल, सोनू पटेल, मिन्टू सिंह, मनोज कुंवर, दीपक आदि मौजूद थे.

बिल्थरा रोड बलिया जिला में बिजली आपूर्ति ठप है
89 घंटे से ऊपर हो गया है
नेता जी लोग ध्यान ही नही दे रहे है
नेता जी मस्त जनता पस्त 😂😂@ptshrikant @myogiadityanath@balliakhabar https://t.co/KqwU2CQ5T8

— Binnu Sarraf 🇮🇳 (@Binnu_Sarraf) July 12, 2019

बैरिया के 72 ग्राम पंचायतों में दस दिन से अंधेरा

बैरिया तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत सहित 72 ग्राम पंचायतों में 10 दिन से अंधेरा पसरा हुआ है. वहीं विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार से ही ताला लटका हुआ है. शिकायत करने पहुंच रहे उपभोक्ताओं का सुनने वाला कोई नहीं है. इसको लेकर दर्जनों विद्युत उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र के प्रांगण में शनिवार को धरना-प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. विद्युत उपकेंद्र ठेकहां, जयप्रकाशनगर, बैरिया नवीन व बैरिया देहात, रेवती, सोनवानी से संबद्ध सैकड़ों गांव अंधेरे में डूबे हैं. लगातार बारिश के बाद बिजली के तार टूटकर जमीन पर लटक गए हैं. हालांकि बिजली व्यवस्था ठीक करने के लिए विभागीय कर्मी लगे हुए हैं, लेकिन व्यवस्था अभी पटरी पर नहीं आई है. दुर्जनपुर, तालिबपुर, हनुमानगंज, श्रीनगर, दलछपरा,करमानपुर, सोनबरसा, भोजापुर, इब्राहिमाबाद, दलपतपुर सहित दो दर्जन गांवों में 50 से 60 विद्युत खंभे व तार टूट कर गिरे हुए है.

ये हाल हैं मंत्री जी बिजली का लौहर सिकन्दरपुर बलिया।हफ्तों से बिजली का दर्शन नही।कोई अधिकारी फोन नही pic.twitter.com/Ui0Qxkgu8r

— Jitendra Pandey Damu) (@pandey_damu) July 13, 2019

रतसर, सिकन्दरपुर, खेजुरी, मालदह, कडसर उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित

विद्युत उपकेंद्र रतसर से पुर, पकड़ी, पहराजपुर, मिसरौली, अक्छी, जलालपुर, खवाशपुर, सरया सहित और भी बहुत ऐसे गांव है, जहां विगत पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है. ध्रुव जी सेवा संस्थान के सचिव भानु प्रकाश सिंह ने पुर फीडर के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार से तंग आकर एमडी को पत्र देकर इस बात की शिकायत की है. उधर तार टूटने के कारण सिकन्दरपुर, खेजुरी, मालदह, कडसर उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है. खेजुरी उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बहेरी में एचटी तार गुरुवार से ही गिरा पड़ा है. नगर पंचायत सिकन्दरपुर के सभी वार्डों में पिछले चार दिनों से आपूर्ति प्रभावित है.

Tags: बवंडर बारिश

Post navigation

Previous: शार्ट सर्किट से किराना दुकान में आग, नकदी सहित हजारों का सामान जला
Next: बैंक के करेंसी चेस्ट से सवा चार करोड़ गायब, क्या है इसका बलिया कनेक्शन

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी

You may have missed

Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026
Tehsildaar Katan Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी

General Desk 22 October, 2026
FRAUD
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

General Desk 22 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.