Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • तो क्या काशी के रण में हार गया फौजी ?
  • ब्रेकिंग न्यूज

तो क्या काशी के रण में हार गया फौजी ?

वाराणसी से रामराज्य परिषद के उम्मीदवार का पर्चा हुआ खारिज, धरने पर बैठ गये साधु-संत
News Desk 1 May, 2019 1 minute read
20190501_230707

वाराणसी से रामराज्य परिषद के उम्मीदवार का पर्चा हुआ खारिज, धरने पर बैठ गये साधु-संत

वाराणसी से सुरेश प्रताप 

बनारस का कचहरी परिसर ! 1 मई 2019 ! सुबह अपने साथियों के साथ #फौजी_तेज_बहादुर मोर्चे पर डट गया था. उसके साथी जोश में नारेबाजी करते हुए इधर-उधर चहलकदमी कर रहे थे. सुबह के 10 बजने वाले थे. कचहरी परिसर में वकीलों के आने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. कुछ मुअक्किल भी आए थे.

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी संसदीय सीट से 71 लोगों ने नामांकन दाखिल किया  था. इन नांमांकनों की आख़िरी तारीख  मंगलवार 30 अप्रैल को थी जिसके दौरान कई उम्मीदवारों  का पर्चा खारिज हुआ  है.  जैसे-अखिल भारतीय राम राज्य परिषद के उम्मीदवार और बीएचयू के गोल्ड मेडलिस्ट वेदांताचार्य श्री भगवान का इन लोगों का नामांकन खारिज कर दिया गया है. वहीं श्री भगवान का नामांकन खारिज होने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद साथ-साथ और भी कई साधु-संत कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरने पर बैठ गए .

सपा-बसपा के कार्यकर्ता भी धीरे-धीरे जुटने लगे थे. हरियाणा व उत्तर प्रदेश के कुछ अवकाश प्राप्त सैनिक भी अपने फौजी साथी का हौसला बढ़ाने आए थे. उनके हाथ में तिरंगा था. जिसे लहराते हुए वो कचहरी परिसर में मार्च और नारे लगा रहे थे. फ्लैग मार्च ! वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी, बीएसएफ के जवान और अधिकारी चुपचाप खड़े होकर उन्हें निहार रहे थे. कोई हस्तक्षेप नहीं ! बस वो देखते रहे.

इसी बीच तेज बहादुर के कुछ समर्थक डीएम कार्यालय के पोर्टिको में धरने पर बैठ गए. हाथ में तिरंगा लिए हुए. कचहरी में अपने मुकदमे के सिलसिले में आए लोग भी वहां पोर्टिको में उत्सुकतावश पहुंच गए. 2-3 फौजी नारे लगा रहे थे -“तानाशाही नहीं चलेगी” ! वहां खड़े लोग भी समवेत स्वर में इस नारे को दोहरा रहे थे. नारेबाजी शुरू होने पर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जवान भी सतर्क हो गए थे.

धूप तीखी होती जा रही थी. डीएम पोर्टिको में तेज बहादुर के कुछ अवकाश प्राप्त फौजी साथी भाषण देने लगे. जब कोई फौजी नेताओं की तरह भाषण देने लगे तो क्या होगा ? कल्पना करिए ! नेता जिन्हें भाषण देना चाहिए वो चुप थे. और फौजी अपने साथी के समर्थन में मुखर थे. पहुंचे तो वहां समाजवादी पार्टी के नेता भी थे. लेकिन उनका आपसी सांगठनिक अन्तरविरोध खुलकर सामने आ चुका था. जिस पर पैबंद लगाने की वो कोशिश कर रहे थे.

भाषण देने वाले फौजी कह रहे थे 1965, 1971 और करगिल में हम पाकिस्तान से लड़े और जंग जीते थे. अब लोकतंत्र की यह जंग भी जीतेगें और तानाशाही के मंसूबे को ध्वस्त करेंगे. शायद वो राजनीतिक लड़ाई की चाल व दांव-पेंच से परिचित नहीं थे. लेकिन अब धीरे-धीरे वो राजनीतिक चालें भी समझने लगे हैं. जब नेता अपने चाल और चरित्र में भ्रष्ट हो जाएंगे तो आखिर उनकी कमी को पूरा करने के लिए समाज का कोई तपका तो सामने आएगा ही.

क्यों फौजी ने दी मोदी को चुनौती

सत्ता के शिखर पुरूष ! वह भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके संसदीय क्षेत्र बनारस में आकर ललकारना कोई मामूली परिघटना नहीं है. इसके लिए मानसिक व सोच के स्तर पर दमखम चाहिए. जिस महाबली के सामने विपक्ष के राजनीतिक क्षत्रप आत्मसमर्पण कर दिए हों उसे किसी किसान का बेटा फौजी ही चुनौती दे सकता है और काशी के रण में दिया भी. तब शहर के लोग तमाशबीन बना रहे.

तेज बहादुर एक महीने से बनारस में आकर डेरा डाले है. वो अकेले आया था काशी के रण में ! और धीरे-धीरे कांरवा बनता गया. निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था. लेकिन नामांकन के अंतिम दिन 29 मई को जब सपा ने उसे अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया, तब अचानक राजनीतिक समीकरण बदलते नज़र आने लगे.

नामांकन के अंतिम दिन पुन: जब वो सपा प्रत्याशी के रूप में कचहरी स्थित नामांकन स्थल पर पहुंचा, उस समय जिले के सपा नेता अपनी पूर्व घोषित प्रत्याशी शालिनी यादव का नामांकन जुलूस निकालने में व्यस्त थे. शालिनी दस दिन पहले कांग्रेस से सपा में आई थीं और सीधे लखनऊ से उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया गया था. लेकिन इसे लेकर सपा का आंतरिक अन्तरविरोध सतह पर आ गया. पार्टी को बिखरने से बचाने के लिए मजबूरी में सपा ने तेज बहादुर को प्रत्याशी घोषित कर दिया. उल्लेखनीय है कि सपा-बसपा गठबंधन में बनारस की सीट सपा को मिली है.

सपा का प्रत्याशी बनने से तेज बहादुर की स्थिति मजबूत हो गई और मीडिया में भी वो चर्चा में आ गया. उधर, कांग्रेस की प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़ने की चर्चा थी. लेकिन नरेन्द्र मोदी ने अपने नामांकन से पूर्व 25 अप्रैल को जब बनारस में रोड शो निकाला उसी दिन अजय राय को प्रत्याशी घोषित कर इस चर्चा पर कांग्रेस ने विराम लगा दिया.

1 मई को कचहरी परिसर में तीखी धूप के बावजूद दिन भर मीडिया के लोग तेज बहादुर को घेरे रहे और सवाल पूछते रहे. यह वही मीडिया है जिसकी प्रधानमंत्री मोदी के सामने घिग्घी बंध जाती है. सवाल खत्म हो जाते हैं. और फौजी तेज बहादुर के सामने मुखर हो गई थी. उसकी मुखरता के भी मायने हैं. चर्चा है कि तेज बहादुर का नामांकन निरस्त कर दिया गया है. अब उसके प्रतिद्वन्द्वी और मीडिया कर्मी भी राहत की सांस लेंगे.

अब कुछ लोग उसे #भगोड़ा साबित कर बदनाम कर रहे हैं. लेकिन कोई यह नहीं बताना चाहता कि बीएसएफ के इस जवान ने भोजन का जो मुद्दा उठाया था, उसकी जांच के लिए मोदी सरकार के गृह मंत्रालय ने एक कमेटी बनाई थी. आखिर उस रिपोर्ट में क्या है ? मीडिया भी यह नहीं बता रही है लेकिन फौजी से खूब सवाल पूछ रही है. चलो अच्छा हुआ अब महाबली अकेले अखाड़े में लड़ेगा.

Samajwadi Party candidate Tej Bahadur Yadav after his nomination from Varanasi parliamentary seat was rejected: We have been told that we did not produce the evidence that was asked from us before 11 am. Whereas, we had produced the evidence.

Tags: लोकसभा वाराणसी

Post navigation

Previous: मसूद अजहर पर रंग लाई भारत की कूटनीति, अलग-थलग पड़ने के डर से झुका चीन
Next: बाइक के धक्के से बुजुर्ग घायल, गम्भीर

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.