Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया, बनारस और लखनऊ में सपा का सस्पेंस!
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया, बनारस और लखनऊ में सपा का सस्पेंस!

कुछ चुनाव पूर्व सर्वेक्षण इस ओर इशारा कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलेगा
General Desk 15 April, 2019

बलिया। कुछ चुनाव पूर्व सर्वेक्षण इस ओर इशारा कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलेगा. ऐसे में केंद्र में किसकी सरकार बनेगी, यह तय करने में क्षेत्रीय पार्टियों की बड़ी भूमिका हो सकती है .

समाजवाद का गढ़ मानी जाने वाली बलिया सीट एक्सचेंज की चर्चाओं के बीच फंसी हुई. ऐसी चर्चा है कि समाजवादी पार्टी बीएसपी के कोटे में गई जौनपुर सीट अपने पास लेकर बदले में बलिया या महाराजगंज दे सकती है. हालांकि, बलिया से एसपी के संभावित दावेदारों में पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर अखिलेश यादव के करीबियों में गिने जाते हैं. अखिलेश नीरज के सियासी भविष्य पर ग्रहण नहीं लगाना चाहेंगे. जौनपुर अगर एसपी के खाते में आती है तो वहां से मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव के भी लड़ने की चर्चा है.

हालांकि, पूर्व मंत्री व सांसद पारसनाथ यादव वहां के कद्दावर नेता और टिकट के दावेदार हैं. ऐसे में तेज प्रताप की उम्मीदवारी कम मुश्किल भरी नहीं है. वैसे एसपी के अंदरखाने यह भी चर्चा है कि इन सीटों पर नामांकन शुरू होने में दस दिन भी नहीं बचे हें इसलिए मौजूदा सीटों के हिसाब से ही चेहरे तय कर दिए जाएं. चंदौली से पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह के नाम पर भी चर्चा है.
यूपी की राजधानी लखनऊ की लोकसभा सीट के लिए तो नामांकन शुरू हुए तीन दिन हो गए लेकिन एसपी अपना उम्मीदवार नहीं तलाश पाई. बीच में बीजेपी छोड़कर कांग्रेसी हुए फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा की दावेदारी की चर्चा तेज चली थी. अब वह भी ठंडे बस्ते में है. गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ अब कोई स्थानीय चेहरा ही उतारा जा सकता है.

इसी तरह पीएम नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी में भी विपक्ष अब तक खाली हाथ है. मजबूत टक्कर देने के लिए एसपी कोई कद्दावर चेहरा तलाश रही है लेकिन उसे अब तक कामयाबी नहीं मिल पा रही है. हालांकि, एसपी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का कहना है कि बची सीटों पर जल्द प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे.
उपचुनाव में जिस फूलपुर सीट पर एसपी ने बीजेपी को हराकर शानदार जीत हासिल की थी उस पर भी वह उम्मीदवार तय नहीं कर पा रही है. कभी कांग्रेस की परंपरागत सीट रही फूलपुर 1996, 1998, 1999 और 2004 में एसपी जीत चुकी है. इस समय नागेंद्र पटेल मौजूदा सांसद है. हालांकि, एक चैनल के स्टिंग में चुनाव के दौरान काले धन के कथित इस्तेमाल में उनका नाम आने के बाद पार्टी असमंजस में है.

इसके बगल की प्रतिष्ठापरक इलाहाबाद सीट पर भी एसपी चेहरा नहीं तलाश पा रही है. इस सीट से एसपी से कुंवर रेवती रमण सिंह 2004 और 2009 में सांसद रह चुके हैं. 2014 में भी एसपी ही दूसरे नंबर पर थी. बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को अपना उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है. सूत्रों का कहना है कि एसपी अपना नाम तय करने से पहले कांग्रेस का चेहरा परखना चाहती हैं. हालांकि, रेवती रमण सिंह के बेटे विधायक उज्जवल रमण सिंह को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है.
गठबंधन में सीटें आधी होने के बाद उम्मीदवारों को लेकर समाजवादी पार्टी (एसपी) में मंथन और गहरा गया है. यही वजह है कि अपने कोटे की सात सीटों पर अब तक पार्टी प्रत्याशी नहीं तलाश पाई है. इसमें लखनऊ और वाराणसी जैसी वीआईपी सीटें भी शामिल हैं. एसपी के कोटे में गठबंधन में 37 सीटें आई हैं. इसमें एक राष्‍ट्रीय लोकदल (आरएलडी) को देने के बाद उनके पास 36 सीटें बची थीं.

इनमें 29 पर प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं लेकिन सात सीटों पर चेहरे तय नहीं हो पा रहे हैं. इसमें लखनऊ, फूलपुर, इलाहाबाद, बलिया, चंदौली, महाराजगंज और वाराणसी शामिल है.

Tags: राजनीति

Post navigation

Previous: बनारस से चुनाव लड़ने की अटकलें, प्रियंका गांधी पहुंचेंगी बलिया
Next: गोरखपुर से रविकिशन और देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी भाजपा उम्मीदवार

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

You may have missed

Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026
Bansdih kattaan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.