Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • प्रतियोगिता के इस युग में व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास करने वाली शिक्षा की आवश्यकता पर हो युवाओं का जोर
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

प्रतियोगिता के इस युग में व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास करने वाली शिक्षा की आवश्यकता पर हो युवाओं का जोर

किसी भी कार्य की सार्थकता जब सिद्ध हो जाती है तो वही कार्य समाज के लिए मार्गदर्शन का कार्य करने लगता है
General Desk 8 April, 2019

किसी भी कार्य की सार्थकता जब सिद्ध हो जाती है तो वही कार्य समाज के लिए मार्गदर्शन का कार्य करने लगता है

बैरिया(बलिया)। खाकी बाबा के मठिया गोन्हियाछपरा के प्रांगण में युवा शैलेश सिंह द्वारा आयोजित निःशुल्क क्विज प्रतियोगिता के मेधावियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. जिसके मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के असिस्टेण्ट प्रोफेसर डा० रजनीश जैन तथा विशिष्ट अतिथि चंदौली से पधारे समाज सेवी दुर्गेश सिंह एवं झारखण्ड सचिवालय के पदाधिकारी नितांत सिंह रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा के पूर्व प्राचार्य एवं पर्यावरणविद डा० गणेश कुमार पाठक ने की.


शैलेष सिंह द्वारा निःशुल्क प्रतियोगिता का शुभारम्भ स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को आत्मसात करते हुए प्रारम्भ किया गया है. ऐसे में समारोह का मुख्य विषय स्वामी विवेकानन्द के विचारों पर ही केन्द्रित रहा.

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दुर्गेश सिंह ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई मिशन किसी उद्देश्य को लेकर चलाया जाता है, और निःस्वार्थ भाव से किया जाता है. तो उस मिशन की सफलता निश्चित होती है. विशिष्ट अतिथि नितांत जी ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता है. किसी भी कार्य की सार्थकता जब सिद्ध हो जाती है तो वही कार्य समाज के लिए मार्गदर्शन का कार्य करने लगता है.

बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा० रजनीश जैन ने कहा कि किसी कार्य को प्रारम्भ कर देना तो आसान है लेकिन उसे मुकाम पर पहुँचाना बहुत ही कठिन होता है. शैलेष जी ने जो कार्य शुरू किया है, वह इतना आसान नहीं है. किन्तु इनकी दृढ़ इच्छा, लगन एवं कार्य के प्रति जो समर्पण की भावना है वह निश्चित ही उन्हें सफलता प्रदान की है और आगे ये अपने उद्देश्य की पूर्णरूपेण प्राप्ति करेंगे और न केवल इस क्षेत्र के प्रतियोगियों के लिए, बल्कि देश एवं प्रदेश स्तर पर इनकी पहचान कायम होगी.मुख्य अतिथि ने कहाकि यह कार्य एक उद्देश्य पर आधारित है और स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों पर आधारित है तो इसकी सफलता निश्चित है.

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पर्यावरणविद् डा० गणेश कुमार पाठक ने कहा कि बलिया की धरती बहुत ही उर्वर है. यहाँ के बच्चों में इतनी अधिक क्षमता, जिजीविसा, बुद्धिमता एवं आन्तर्मन में इतना ज्ञान छिपा है कि वो किसी भी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, और कर भी रहे हैं. आज आवश्यकता है बस उन्हें दिशा देने की और यह कार्य शैलेश बखूबी निभा रहे हैं. शुरू में अनेक कठिनाईयों से जुझते हुए उन्होंने इस क्षेत्र के प्रतियोगियों के लिए संकल्प के तहत जो मार्ग दिखाया कि आज उनके साथ पूरा कारवां चलने को तैयार है. कहा कि स्वामी विवेकानन्द धर्म, अध्यात्म एवं विज्ञान के समन्वय के आधार पर शिक्षा के हिमायती थे. उनका विचार था कि शिक्षा ऐसी दी जाय जिससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं चारित्रिक विकास हो तथा उनमें संस्कार पैदा हो, और जब बच्चों में इन गुणों का विकास हो जाता है तो उसके सम्पूर्ण व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो जाता है.

कार्यक्रम को अमित सिंह परमार, ओम प्रकाश यादव उर्फ लालू यादव, झलन स़िह , संतोष सिंह , सुनील सिंह, माधवेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र तिवारी, सहित अनेक वक्ताओं ने सम्बोधित किया.

उल्लेखनीय है कि गोन्हियाछपरा निवासी युवा शैलेश सिंह द्वारा विगत दो वर्ष से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे युवाओं के लिए रविवार को निःशुल्क क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. तैयारी कराई जाती है, मार्गदर्शन दिया जाता है. समय समय पर छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से तैयारी मे रत छात्रों का उत्साह वर्धन कराया जाता है. उनके इस कार्य के लिए शिक्षा मित्र संघ के श्यामनन्दन मिश्र तथा अनुदेशक संघ के ज्योतिजीवन द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. इसी अवसर पर खाकी बाबा आश्रम परिसर में नीम का पौधरोपण किया गया तथा प्रतियोगी छात्रों के लिए पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया. जिसके लिए अमित सिंह परमार ने काफी पुस्तकें प्रदान की. सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए युवा शैलेश ने बहुत ही शीघ्र हाईस्कूल स्तर की छात्राओ के लिए निःशुल्क तैयारी कराने तथा प्रत्येक शनिवार व रविवार को शाम के समय अंग्रेजी स्पीकिंग की तैयारी कराने की घोषणा की. कार्यक्रम का संचालन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेण्ट प्रोफेसर प्रेम प्रकाश सिंह ने किया.

Tags: बैरिया सम्मान समारोह

Post navigation

Previous: चार परिवारों की पांच झोपड़ियां जलीं, मासूम झुलसी
Next: टूर्नामेंट के फाइनल में करनई ने दर्ज की 8 विकेट से जीत

ये भी पढ़ें

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.