Skip to content
13 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Since 2012 | The People’s Trusted Digital News Platform

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • मजदूर कामगार आज दिखाएंगे ताकत
  • देश दुनिया

मजदूर कामगार आज दिखाएंगे ताकत

बृहस्पतिवार को श्रमिक कल्याण परिषद, राज्य कर्मचारी महासंघ और यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन ने अलग अलग बैठक कर के जिले के मजदूर कामगारों से दो सितंबर के भारत बंद को कामयाब बनाने का आह्वान किया.
News Desk 2 September, 2016 1 minute read
protest

बलिया। बृहस्पतिवार को श्रमिक कल्याण परिषद, राज्य कर्मचारी महासंघ और यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन ने अलग अलग बैठक कर के जिले के मजदूर कामगारों से दो सितंबर के भारत बंद को कामयाब बनाने का आह्वान किया.

किसान, मजदूर विरोधी नीतियों, उद्योग विरोधी कानून एवम् श्रमिक संगठनों के कानून के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर… https://t.co/bFuCIIouLA

— बलिया LIVE (@ballialive_) August 29, 2016

इसे भी पढ़ें – सती मंदिर पर मजदूर कामगारों का प्रदर्शन 2 को

श्रमिक कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष गौरी शंकर राम के नेतृत्व में श्रमिक कल्याण परिषद की बैठक हुई. केंद्रीय श्रमिक संगठनों ओद्योगिक फेडरेशन केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारी संगठनों के 2 सितंबर को राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय आम हड़ताल के आह्वान पर श्रमिक कल्याण परिषद के बैनर तले बलिया रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को 11:00 बजे दिन में विशाल रैली निकालने का निर्णय लिया गया है.

इसे भी पढ़ें – संघर्ष के बल पर ही होगी मजदूरों के हितों की रक्षा

इसमें केंद्र एवं राज्य सरकार के आंगनबाड़ी, मिनी आंगनवाड़ी एवं सहायिका रसोइया, आशाबहू, किसान मित्र, पीआरडी के जवान, साक्षर भारत योजना के तहत कार्यरत प्रेरक, शिक्षामित्र, रोजगार सेवक, होमगार्ड, ग्रामीण चौकीदार भाग लेंगे. न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए प्रतिमाह देने एवं राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने की मांग सहित 15 सूत्री मांग जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा. जिलाध्यक्ष श्री राम ने जनपद के केंद्रीय कर्मचारी संगठनों व राज्य कर्मचारी संगठनों, शिक्षक संगठनों, संविदा कार्मिक संगठनों, प्रेरक संघ एवं मजदूर संगठनों से अपील किया है कि अपने साथियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होकर अपनी ताकत का अहसास सरकार को कराएं. बैठक में सुशील कुमार त्रिपाठी, सरिता श्रीवास्तव, विमला ठाकुर, शर्मिला सिंह, विजय उपाध्याय, अरविंद शर्मा, हरेंद्र राजभर, विनोद गुप्ता, अमरनाथ गिरि, अशोक पाठक, विश्वकर्मा, चंद्रमा प्रसाद, हरेराम पासवान आदि शामिल रहे अध्यक्षता गौरीशंकर राम व संचालन सुशील कुमार त्रिपाठी ने किया.

इसे भी पढ़ें – पोषण योजना से ग्राम प्रधानों का नाम हटाने पर लामबंद

राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक में 2 सितंबर को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों,  संविदा कर्मियों का आह्वान किया गया. जिला अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने 2  सितंबर को होने वाली हड़ताल में सभी कर्मचारियों से शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि मुख्य सभा रसडा तहसील में होगी.

इसे भी पढ़ें – बांसडीहरोड के गांव में बालक से कुकर्म

उसमें राज्य कर्मचारी, रसोइया, आंगनबाड़ी, रसड़ा कताई मिल, मनरेगा मजदूर, प्रेरक आदि भारी संख्या में भाग लेंगे. जिला मंत्री राजेश कुमार रावत ने कहा कि 2 सितंबर की हड़ताल को सभी मिलकर सफल बनाएंगे. बैठक में प्रताप नारायण उपाध्याय, दयाशंकर, संत सिंह चौधरी, आनंद, शशिकांत सिंह, रेनू शर्मा, विमल भारती, बीएन यादव, नीरज राय, ओम प्रकाश गुप्ता, संतोष, उमाशंकर रावत, रंजय यादव, नवीन यादव, ददन भारती, बसंती मिश्रा, मतीउर रहमान, पारस राम, लाल जी, बबन प्रसाद, विष्णु देव सिंह, अवधेश यादव, नंदलाल भारती, राकेश यादव, आभा चौहान, संजय चौहान, राजेश राय, मनोज मोर्य, सुशील कुमार, सुनील कुमार, अर्जुन प्रसाद, सोनू आदि शामिल रहे. अध्यक्षता अजय कुमार यादव तथा संचालन प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य राम प्रकाश श्रीवास्तव ने किया.

इसे भी पढ़ें –  पुलिस के छापे में शराब पीते हत्थे चढ़े 30 लोग

गुरुवार को यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले यूको बैंक के समुख बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन 2 सितंबर को होने वाली हड़ताल को लेकर था. ट्रेड यूनियनों के मांगों में बैंक कर्मचारियों के अपने मुद्दे भी हैं.

इसे भी पढ़ें – समायोजन से वंचित 418 शिक्षा मित्र मायूस

श्री उपाध्याय ने बताया कि कामगार विरोधी श्रम सुधारों को रोकना, जनविरोधी बैंकिंग सुधारों को रोकना, एसबीआई के साथ सहयोगी बैंकों के विलय को रोकना, कारपोरेट बकायेदारों द्वारा जनता के धन की लूट को रोकना, बैंक कार्यों की आउटसोर्सिंग रोकना ही हड़ताल का लक्ष्य है. प्रदर्शन में मुख्य रूप से संतोष कुमार, दानिश, शंभू नाथ सिंह, आरके सिंह, राजेश अग्रवाल, दिवाकर दूबे, सुभाष यादव, गोपाल सिंह, प्रशांत कुमार, सुधीर पांडेय, सुधीर नारायण पांडेय, बृजेश, प्रेम रंजन, सुनील कुमार वर्मा, संजय शुक्ला आदि शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें – जीआरपी के आला अफसर बलिया पहुंचे

Tags: बैंक मजदूर श्रमिक हड़ताल

Post navigation

Previous: जीआरपी के आला अफसर बलिया पहुंचे
Next: दिउली में मनबढ़ की खुराफात

ये भी पढ़ें

SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026
Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.