Skip to content
26 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • भोजपत्तर
  • लोग सूती अउरी कुकुर भुकि, तब चौबाइन के बीजे होखि
  • भोजपत्तर
  • स्पेशल/Exclusive

लोग सूती अउरी कुकुर भुकि, तब चौबाइन के बीजे होखि

मेरे घर के पीछे पद्मदेव पाण्डेय का मकान था. पद्मदेव पाण्डेय उस जमाने में गाँव के एक मात्र पढ़े लिखे व्यक्ति थे. वह भी Bsc , MA , L.L.B. मेरी माँ और उनकी पत्नी का आपस में बहनापा था.
News Desk 13 November, 2018 1 minute read
OLD_WOMAN
एक थी चौबाइन
ई. एसडी ओझा 

मेरे घर के पीछे पद्मदेव पाण्डेय का मकान था. पद्मदेव पाण्डेय उस जमाने में गाँव के एक मात्र पढ़े लिखे व्यक्ति थे. वह भी Bsc , MA , L.L.B. मेरी माँ और उनकी पत्नी का आपस में बहनापा था. बहनापा इस बात से कि दोनों का मायका आस पास के गाँवों में था. ये दोनों गाँव एक हीं पिता की दो सन्तानों के नाम पर बसे हुए थे. सन्तानों के नाम थे – कृपाल उपाध्याय और बबुआ उपाध्याय और गाँव के नाम थे – कृपाल पुर व बबुआ पुर. इस नाते पद्म देव पाण्डेय और उनकी पत्नी हमारे मौसा मौसी हुए.

इसे भी पढ़ें – कौन हैं ’52 गांव के ओझा’ और हल्दी के राजा से उनका क्या है कनेक्शन

मेरे घर से एक घर छोड़कर चौबे जी का मकान था. पति-पत्नी रहते थे. कोई सन्तान नहीं थी. दोनों ” हरि इक्षा बलियसि ” मानकर अपना वक़्त गुजार रहे थे. तभी उनके जीवन में भूचाल आया. हुआ यह कि चौबे जी ने पद्मदेव पाण्डेय (हमारे मौसा ) के घर एक लौकी भिजवा दी . चौबाइन का उस घर की औरतों से कुछ दिनों से अबोलापन था. चौबे जी को पता नहीं था. अब क्या था ! चौबाइन ने पूरे घर में कोहराम मचा दी. मेरी लौकी तुमने क्यों दी ? चौबे जी बेचारे हैरान व परेशान ! क्या करें ! जब यह बात हमारे मौसा के घर वालों को पता चली तो उन लोगों ने अपने घर से एक दूसरी लौकी तोड़कर भिजवा दी, क्योंकि उस लौकी की तो सब्जी बन गई थी. चौबाइन अब इस जिद पर अड़ गईं कि उन्हें वही लौकी चाहिए. आज भी यह किस्सा हमारे गाँव में लोकोक्ति के रूप में जन जन में मशहूर है – चौबाइन की लौकी.

इसे भी पढ़ें – सेजिया पे लोटे काला नाग हो, कचौड़ी गली सून कइले बलमू

दशहरा का मौसम चल रहा था . कहते है कि इन्हीं दिनों लोग जादू टोना सीखते हैं . पद्मदेव पाण्डेय की बड़ी बेटी हमारे घर आई. उसने मेरी माँ से पूछा – मौसी ! जादू टोना कैसे किया जाता है ? माँ ने मजाक में एक सर्वप्रचलित दोहा कह दिया –

इसे भी पढ़ें – जब नाच में फरमाइशी गीत के लिए दोकटी में होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग

टोना मोना सुप का कोना,
जहाँ भेंजू वहाँ जाओ टोना.

इसे भी पढ़ें  – जब विनय तिवारी व अवध विहारी चौबे की जोड़ी दिखी तो मन टेहूं टेहूं चिल्ला उठा

वह लड़की बाहर जा इस टोने को जोर जोर से बोलने लगी. सबने सुना. चौबाइन ने भी सुना. वो कहने लगीं – पद्मदेव की बेटी तो टोना सीख गई. अब एक अक्षर और कहेगी तो टोना हो जाएगा. गाँव के गोपाल अहीर सुन रहे थे. उन्होंने कहा – वो एक अक्षर क्या है ? आपको तो पता होगा तभी तो आप कह रहीं हैं ? चौबाइन भड़क उठीं. उन्होंने गोपाल अहीर की सात पीढ़ियों का बुरी बुरी गालियां देते हुए इस बाबत उद्धार किया कि वे उन्हें डायन कह रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – व्हाट्स ऐप पर घूंघट जो दिखा सरकते हुए, गांव से होकर हवाएं भी पहुंची महकते हुए

वक़्त का पहिया चलता रहा. चौबेजी दिवंगत हो गए थे. चौबाईन निपट अकेली हों गईं. उन्होंने अपने आप को पूजा पाठ व भगवत भजन में झोंक दिया. वह साफ़ सफाई की बहुत कायल थीं. एक बार उनके गुरुजी आए. उन्होंने सब्जी धोया. फिर काटा. फिर धोया. दाल चावल से एक एक कंकर चुने. धोया और बनाया. इस सारे क्रिया कलाप में एक विचारणीय समय गुजर गया. पूरा गाँव सो गया. तब जा कर चौबाइन ने अपने गुरुजी को खाने के लिए बुलाया. गुरुजी के पेट में चूहे कूद रहे थे. उन्होंने इतनी देर बाद खाना खिलाने पर एक तल्ख टिप्पणी कर दी. बस फिर क्या था ? चौबाइन ने गुरुजी को भी नहीं बख्सा. उनकी खूब लानत मलामत की. पूरा गाँव जग गया. लोगों ने बीच बचाव किया. गुरुजी को किसी तरह खाना खिलाया गया. आज भी हमारे गाँव में यह लोकोक्ति मशहूर है –

इसे भी पढ़ें – बलिया में चेन पुलिंग करने वालों का वश चले तो ट्रेन को कार की तरह अपने अपने घर तक ले जाते

लोग सूती अउरी कुकुर भुकि ;
तब चौबाइन के बीजे होखि .

अर्थात् लोग सो जायेंगें , कुत्ते भौंकना शुरू कर देंगें ;
तब जा के चौबाइन का खाने का बुलावा आएगा .

VIDEO दही चिऊरा बारह कोस, लिचुई अठारह कोस

चौबाइन मेरे जनम से पहले हीं गुजर गई थीं, पर उनके किस्से आज भी जनश्रुति का रूप ले चुके हैं. शायद अकेला पन और नि:सन्तान होना उन्हें इस मनस स्थिति में ले आया था. (फेसबुक वाल से/ चित्र प्रतीकात्मक)

Post navigation

Previous: 14 नवम्बर से गांवों में बृहद स्वच्छता अभियान शुरू
Next: व्रतियों ने दिए सायंकालीन अर्घ्य, पराकाष्ठा पर दिखी भक्ति

ये भी पढ़ें

Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026
Ghar ka Bantwara Bhojpuri Movie 1
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • भोजपत्तर
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद

General Desk 16 October, 2026
Divya Mittal in Politics
  • Front Page
  • UP लाइव
  • राजनीति
  • स्पेशल/Exclusive

दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम

मृगाङ्क शेखर 16 October, 2026

Recent Posts

  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

You may have missed

chambal film Festival 17th
  • देश दुनिया
  • स्क्रीन TASTE

चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन

General Desk 25 October, 2026
Tullu Pump Death
  • जिला जवार
  • बांसडीह

टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

General Desk 25 October, 2026
Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.