Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • भाजपा विधायक व उनके कार्यकर्ताओं पर सपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट का आरोप, थाने पर दोनों पक्ष से पड़ी तहरीर
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

भाजपा विधायक व उनके कार्यकर्ताओं पर सपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट का आरोप, थाने पर दोनों पक्ष से पड़ी तहरीर

दो दिन में मुकदमा दर्ज कर विधायक व उनके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार न करने पर सपाइयों ने दी आन्दोलन की चेतावनी
General Desk 10 June, 2018 1 minute read

दो दिन में मुकदमा दर्ज कर विधायक व उनके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार न करने पर सपाइयों ने दी आन्दोलन की चेतावनी

बैरिया(बलिया)। सपा कार्यकर्ताओं नें बैरिया भाजपा विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह पर शनिवार की देर शाम रानीगंज भागड़ नाला पुल पर सपा कार्यकर्ता राजू यादव निवासी चकगिरधर मिल्की को मारने पीटने का आरोप लगाया है. उधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उक्त स्थल पर क्षेत्र भ्रमण कर बैरिया के तरफ वापस लौट रहे विधायक की गाड़ी के सामने नशे में धुत्त राजू यादव के खड़े हो जाने, मोदी-योगी को तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को भद्दी भद्दी गाली देने तथा गाड़ी से उतर कर विधायक के साथ के लोगों द्वारा उसे(राजू यादव) गाड़ी के सामने से हटाने पर कार्यकर्ताओं से मारपीट व ईंट पत्थर चलाने का आरोप लगाया है.
सपा कार्यकर्ताओं ने बैरिया थाने में पहुंचकर बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह व उनके समर्थकों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए विधायक व उनके समर्थकों पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है. उधर भाजपा कार्यकर्ता की ओर से भी सपा के कार्यकर्ता पर नशे में चूर होकर ईंट पत्थर चला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए दोषी व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है.
थाना क्षेत्र के चकगिरधर निवासी सपा कार्यकर्ता राजू यादव ने रविवार को सपा के बैरिया अध्यक्ष जयप्रकाश उर्फ मुन्ना यादव व भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के साथ थाना पहुंचकर तहरीर दिया. सपाइयों का कहना था कि पुलिस से राजू यादव का मेडिकल कराने के लिए कहा गया लेकिन पुलिस मेडिकल कराने से इंकार कर दिया.

सपा कार्यकर्ताओं के बाद चांदपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता पंचानन्द सिंह ने भी रविवार को ही दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाना पहुंचकर तहरीर दिया है. आरोप लगाया कि चकगिरधर निवासी राजू यादव शनिवार की देर शाम नशे में धुत होकर विधायक जी के गाड़ी के सामने खड़ा हो गया, और मोदीजी व योगीजी को गाली देने लगा. गाड़ी से उतर कर जब उसे हटाया गया तो ईंट पत्थर चलाने लगी जिससे मुझे चोट लगी है.

इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है. मामले की जांच की जा रही है

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के बैरिया अध्यक्ष जयप्रकाश उर्फ मुन्ना यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय शकील कटरा में बैठक किया हुई. बैठक में सपा कार्यकर्ता राजू यादव के साथ हुई मारपीट की घटना के लिए घोर निन्दा किया गया. सपाइयों ने विधायक सुरेन्द्र सिंह व उनके समर्थकों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग किया. चेतावनी दिया कि बैरिया पुलिस दो दिनों के अंदर बैरिया विधायक व उनके समर्थकों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार नहीं करती है तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. बैठक में रामईश्वर सिंह, निर्भय सिंह गहलौत, राजेश वर्मा, स्वामी नाथ यादव, अशोक सिंह, उपेन्द्र यादव, हरेराम यादव, अवधेष यादव, परमात्मा यादव आदि मौजूद रहे संचालन निर्भयनरायन सिंह ने किया.

सूरज ढलते ही जन सामान्य के लिए भयावह हो जाता है भागड़ नाला पुल

बाजार की घनी आबादी के बीच भागड़ नाला पुल के उत्तरी छोर पर अंग्रेजी व देशी दोनों तरह के शराब की दुकानें है. सूरज ढलते ही पुल व इसके आसपास कुछ दूरी तक स्थिति आम लोगों के लिए अत्यन्त डरावनी हो जाती है. गाली गलौच तो शाम के समय आम बात होती है. आस पास के गांव तो अलग बिहार के गांवों से भी लोग यहां आकर बोलेरो व बाइक खड़ा कर उधम मचाते है. बाजार के व्यवसायियों ने कई बार उपासना स्थल व पारिवारिक आबादी के बीच से शराब की दुकान हटाने की मांग की थी. तहसील दिवसों पर प्रार्थनापत्र भी दिया. लेकिन शराब कम्पनी, पुलिस व शराबियों के दबाव में शिकायत कर्ताओं को खामोश हो जाना पड़ा.

गौर तलब है कि शराब की दुकानों के महज 25 मीटर की परिधि में तीन-तीन उपासना स्थल फुलेश्वर नाथ शिवालय, सन्त सुदिष्ट बाबा का चिमटा आदि है.

Tags: बैरिया भाजपा विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह पर लगे आरोप रानीगंज सपा कार्यकर्ता की पिटाई

Post navigation

Previous: बलिया की माटी ने देश को अनेक लाल दिए, गौरीशंकर रायजी भी उसी परंपरा की कड़ी: कुलपति
Next: जन चौपाल में ग्रामीणों ने खुल कर किए सवाल, मुख्य अतिथि ने संयम व सलीके से दिया जवाब

ये भी पढ़ें

Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

You may have missed

Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026
Bansdih kattaan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.