Skip to content
18 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • अधिकारों में कटौती पर भड़के क्षेत्र पंचायत सदस्य
  • Uncategorised

अधिकारों में कटौती पर भड़के क्षेत्र पंचायत सदस्य

उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख संघ के आह्वान पर सोमवार को ब्लाक प्रमुख देवकी सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक के सभी विभागों में ताला बंदी किया.
News Desk 8 August, 2016 1 minute read
RASRA_1

रसड़ा (बलिया)| उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख संघ के आह्वान पर सोमवार को ब्लाक प्रमुख देवकी सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक के सभी विभागों में ताला बंदी किया.

इसे भी पढ़ें – पीसीएस (जे) में कामयाबी के बाद शिखा बोली, श्रेय दादा-दादी को

RASRA

सरकार पर जम कर भड़ास निकाली

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ मुख्यालय गेट के सामने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी कर क्षेत्र पंचायतों के अधिकारों को वापस करने की मांग की.  क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत के अधिकारों और वित्तीय व्यवस्था में कटौती किये जाने पर सरकार पर जम कर भड़ास निकाली. धरना को सम्बोधित करते हुये प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह ने कहा कि पूर्व में राज्य वित्त की धनराशि में क्षेत्र पंचायतों को 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी, परन्तु इस समय कटौती कर 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें – ट्रेन से कट कर नवोदय के छात्र की मौत

क्षेत्र पंचायत को पंगु बना दिए जाने का आरोप

इसी तरह 13वां वित्त की धनराशि को भी समाप्त कर दिया गया है. क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत 32 विभागों में कृषि, भूमि विभाग, आवास, शिक्षा, स्वास्थ, लघु उद्योग आदि विभागों से क्षेत्र पंचायत का नियंत्रण कम कर के विकास कार्यों की अनदेखी कर दी की गयी है. इस तरह शासन द्वारा क्षेत्र पंचायत को बिल्कुल ही पंगु बना दिया है. शासन के दमन कारी नीतियों के विरुद्ध में पूरे प्रदेश में ब्लाक प्रमुख संघ आन्दोलित है.

इसे भी पढ़ें – साल के अंत तक बलिया स्टेशन पर दो स्वचालित सीढ़ियां

सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी

उन्होंने कहा की 19 अगस्त को मण्डल स्तर पर ज्ञापन सौपा जायेगा. इसके बाद 5 सितम्बर को लखनऊ में प्रदर्शन किया जायेगा. इसके बाद भी कुम्भकर्णी निद्रा में सोयी सरकार नहीं जागी तो सभी ब्लाक प्रमुख सामूहिक इस्तीफा सौपेंगे. इस मौके पर मुन्ना सिंह, राम अवध यादव, घूरा, जितेन्द्र, रमेश चौहान, रीना देवी, राजवंती देवी, राम बिलास चौहान, रामप्रताप सिंह, सियाराम यादव, नथुनी सिंह, श्रीविलास यादव, निर्भय सिंह, नथुनी सिंह सहित दर्जनो क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें – खस्ताहाल गड़वार पियरिया मार्ग का कोई पुरसाहाल नहीं

जिले के सभी सत्रह ब्लाकों पर तालाबंदी कर आंदोलन शुरू

प्रदेश नेतृत्व की ओर से आहूत सोमवार को जिले के सभी 17 ब्लॉकों पर तालाबंदी कर आंदोलन शुरू किया. बैरिया ब्लॉक में ब्लाक प्रमुख सोनी देवी के नेतृत्व में तालाबंदी किया गया. रेवती ब्लॉक प्रमुख जगेसर राम व पूर्व प्रमुख पद्म देव पाठक के नेतृत्व में बीडीसी सदस्यों की उपस्थिति में स्थानीय ब्लॉक कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ा गया. ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राय गुड्डू के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दुबहर ब्लॉक पर तालाबंदी की. उधर, सोहांव ब्लाक मुख्यालय पर वंशीधर यादव के नेतृत्व में दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ताला जड़ दिया. गड़वार की ब्लॉक प्रमुख विद्यावती देवी के प्रतिनिधि चंद्रिका यादव के नेतृत्व में बीडीओ कार्यालय, एडीओ पंचायत कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष में तैनात कर्मचारियों को बाहर निकालकर ताला जड़ा.

इसे भी पढ़ें –  विमल पाठक बने मंडल अध्यक्ष, प्रधान संघ ने किया स्वागत

Tags: ब्लाक प्रमुख रसड़ा

Post navigation

Previous: Assistant Engineer, Assistant, Jr. Assistant | GGSIPU| Last Date: 29-08-2016
Next: भगत सिंह तिराहा पर बेकाबू ट्रक मकान के बारजा से जा टकराया

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

You may have missed

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.