Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • कृषि के क्षेत्र में जल्द ही व्यापक विकास देखने को मिलेगा – कृषि मंत्री
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

कृषि के क्षेत्र में जल्द ही व्यापक विकास देखने को मिलेगा – कृषि मंत्री

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर टाउन हाल में आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
News Desk 4 August, 2017 1 minute read

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित हुई संगोष्ठी

बलिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर टाउन हाल में आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए शाही ने कहा कि पंडित जी के एकात्म मानववादी चिंतन व उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह की संगोष्ठी आयोजित की जा रही है. जरूरी है कि पंडित दीनदयाल के विचारों से प्रेरणा लेते हुए आत्मसात किया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार किसान के विकास के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चला रही है. किसान ऋण मोचक योजना चलाकर किसानों का एक लाख का कर्ज माफ किया. कृषि के क्षेत्र में जल्द ही व्यापक विकास देखने को मिलेगा.

कार्यक्रम में बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अन्त्योदय ही पंडित जी के जीवन का लक्ष्य था. इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार अनेक लाभकारी योजनाएं चलाकर समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही है. भाजपा के प्रदेश मंत्री रामपाल सिंह, प्रदेश संयोजक विनोद यादव, जिलाध्यक्ष विनोद दूबे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, क्षेत्रीय सहसंयोजक अनूप चौबे समेत अन्य वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला. संचालन जिला महामंत्री संजय मिश्र ने किया.

कृषि मंत्री ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने टाउन हॉल में आयोजित संगोष्ठी में 19 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया. इसके अलावा फार्म मशीनरी बैंक योजनान्तर्गत भुआलछपरा नौरंगा के किसान सेवा समिति के अध्यक्ष ऋषिकेश ठाकुर को अनुदान स्वीकृति पत्र भी दिया. उन्होंने किसानों से मृदा परीक्षण व जनपद में कृषि सम्बन्धी जानकारी ली. कहा कि सरकार किसानों को हरसम्भव सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए गम्भीर है.

कृषि मंत्री ने कृषि भवन व मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का किया निरीक्षण

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को कृषि भवन व मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कृषि से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को मिलने वाली हर सुविधाओं को समय से मुहैया कराई जाए. साथ ही किसानों की छोटी से छोटी समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुन निराकरण कराया जाए.

कृषि मंत्री ने कृषि भवन में पहुंचते ही सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया. वहां सभी कर्मी उपस्थित मिले. उन्होंने कहा कि इसी तरह हमेशा कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित किया जाए. कार्यालय की साफ सफाई से मंत्री संतुष्ट दिखे. इसके बाद वहां से मंत्री शाही टीडी कॉलेज के सामने स्थित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला पहुंच गये. वहां मिट्टी की जांच के नमूने से सम्बन्धित जानकारी व अभिलेखों की जांच की. निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा मृदा परीक्षण कराने के लिए किसानों को जागरूक किया जाए, ताकि आवश्कतानुसार उर्वरकों का ही लोग प्रयोग करें. इस दौरान उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश श्रीवास्तव आदि साथ थे. 

रसडा प्रतिनिधि के मुताबिक कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पहाड़पुर में भाजपा के वरिष्ठ दलित नेता ओमप्रकाश राम के यहां भोजन करने के उपरांत कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. कहा कि दलितों के मान-सम्मान किसी भी कीमत पर  कम नहीं होने दिया जाएगा. कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश का परचम विश्व में लहरा रहा है. वही योगी के नेतृत्व  प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज हो गयी है. भाजपा नेता ओमप्रकाश राम ने पहाड़पुर में  आवास एवं राशन कार्ड आदि समस्याओं को उनके समक्ष रखा. इस मौके पर शिव भूषण तिवारी, रमेश सिंह, राजू, मनोज भारती, सुनीता सिंह आदि कार्यकर्ता एवं नेता इस मौके पर उपस्थित रहे.

Tags: रसड़ा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह सूर्य प्रताप शाही

Post navigation

Previous: महावीरी झंडा जुलूस को लेकर शान्ति समिति की बैठक
Next: प्लास्टिक उद्योग ने छीनी प्रजापति बिरादरी की रोजी रोटी

ये भी पढ़ें

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.