Skip to content
31 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • पनिया के जहाज से पलटनिया बनके जइहऽ…. हमके ले के अइहऽ हो…..पिया सेनूरा बंगाल के
  • भोजपत्तर
  • लाइफ मंत्रा

पनिया के जहाज से पलटनिया बनके जइहऽ…. हमके ले के अइहऽ हो…..पिया सेनूरा बंगाल के

अंगुलि में डसले बिया नागिनिया रे, ननदी सैंया के जागा द. सासु मोरा मारे रामा, बास के छेवकिया, कि ननदिया मोरा रे सुसुकत, पनिया के जाए, जैसे कई लोक प्रिय धुन जब सुनाई पड़ती हैं तो बरबस ही इन गीतों के रचियता पंडित महेंद्र मिश्र (महेंदर मिसिर) की याद हर भोजपुरी भाषा-भाषी के लोगों को आ ही जाती है.
News Desk 16 March, 2017 1 minute read
MAHENDRA_MISHRA

छपरा के जलालपुर मिश्रवलिया के महेंद्र मिश्र की जयंती पर विशेष

लवकुश सिंह

अंगुलि में डसले बिया नागिनिया रे, ननदी सैंया के जागा द. सासु मोरा मारे रामा, बास के छेवकिया, कि ननदिया मोरा रे सुसुकत, पनिया के जाए, जैसे कई लोक प्रिय धुन जब सुनाई पड़ती हैं तो बरबस ही इन गीतों के रचियता पंडित महेंद्र मिश्र (महेंदर मिसिर) की याद हर भोजपुरी भाषा-भाषी के लोगों को आ ही जाती है. यूपी-बिहार ही नहीं, देश के लगभग भोजपूरी क्षेत्रों में जितने भी भोजपुरी गायक या गायिका हैं, आज भी उनकी गोतों को जरूर स्‍वर देते हैं. यह बहुत कम लोगों को पता है कि पूरबी धुनों के जनक पंडित महेंद्र मिश्र का जन्म बिहार के छपरा जिले के जलालपुर प्रखण्ड के मिश्रवलिया गाव में 16 मार्च 1886 को हुआ था. आज उनकी 130 वीं जयंती है और हम भी आज पढ़ लें उनके जीवन का संक्षिप्‍त दांस्‍तां-

 

जाली नोटों से डांवाडोल कर दिया था अंग्रेजी हुकूमत

पूरबी धुन के रचयिता महान स्वतन्त्रता सेनानी पंडित महेंद्र मिश्र वह नाम है, जिन्‍होंने जाली नोट छाप कर आजादी की जंग के समय स्वतन्त्रता संग्राम में जुड़े लोगों की आर्थिक मदद कर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी. तब हुआ यह था की जब रात में सब लोग सो जाते थे, तो आंगन के शिव मंदिर में पूजा के बहाने जाकर पंडित जी सारी रात नोट छापते और सुबह यही नोट भिखारियों को दे देते थे. दरअसल यह भिखारी लोग स्वतन्त्रता सेनानी होते थे. तब उनके जाली नोटों के बदौलत ही अंग्रेजी हुकूमत डांवाडोल हो गयी थी. बताते हैं कि महेंद्र मिश्र द्धारा नोट छापने की जानकारी जब अंग्रेजी हुकूमत को हुई, तब इस स्थिति से घबरा कर अंग्रेजी हुकूमत ने पंडित महेंद्र मिश्र के यहां गोपीचन्द्र नाम के गुप्तचर अधिकारी को लगा दिया. जो पंडित महेंद्र के यहां काम काज देखता था, किंतु यह काम इतने गुपचुप तरीके से होता था कि उक्त अधिकारी को भी तीन साल यह पता लगाने में लग गया कि पंडित जी नोट छापते कब हैं ? 1924 में गोपीचन्द्र की निशानदेही पर पंडित जी को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके साथ उनका छापाखाना भी बरामद कर लिया गया, जो आज भी सीआइडी के दफ्तर में सजा कर रखा गया है. इसी गिरफ्तारी के वक्त पंडित जी ने एक गाना गया था जो आज भी लोगो के जुबान पर है-‘’हंसी हंसी पनवा खियाइले रे गोपिचन्दवा पिरितिया लगा के भेजवले जेहल खनवां.’’

खुद के घर में गुमनाम हैं पंडित जी

भोजपुरी से जुड़े लोग या बिहार सरकार उनकी जयंती पर सरकारी कार्यक्रम तो आयोजित करती है, पर पंडित जी अपने घर में ही गुमनाम हो चलें हैं. खास यह भी कि अब तक ना इन्हें स्वतन्त्रता सेनानी का दर्जा मिला है और ना उनके घर को ही राजकीय संग्रहालय घोषित किया गया है. जिसका दर्द छपरा के जलालपुर वासियों को आज भी है. उनके गांव में भी वैसा कुछ कार्यक्रम आज के दिन नहीं होता. हां, वह पूरबी गीतों में आज भी गायकों के स्‍वर में जरूर जिंदा हैं.

महेंद्र अपूर्व रामायण की पाण्डुलिपि का नहीं हुआ प्रकाशन

पंडित मिश्र जिनका भोजपुरी भाषा के उनयन में वही स्थान है, जो हिंदी के उनयन में भारतेंदु हरिश्चन्द्र की रचनाओं का है. यह बिडम्बना है कि आज भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की जद्दोजहद चल रही है, वहीं उनका पहला महाकाव्य महेंद्र अपूर्व संगीत रामायण को आज तक प्रकाशित नहीं कराया जा सका है.

नहीं मिला पंडितजी को आज तक कोई सम्मान

स्थानीय लोगों में रमेश तिवारी, हरीश तिवारी, राजेश कुमार तिवारी सहित कई लोगों का कहना है कि बिहार सरकार ने इनकी जयंती को सरकारी कलेंडर में शामिल तो कर लिया, पर इनके नाम पर आज तक कुछ भी नहीं हो पाया है. इन्हें अब तक स्वतन्त्रता सेनानी का सम्मान भी नहीं मिल सका.

अंदर तक छूती है उनकी कविता

उनकी कविता सहज रूप से अंदर तक छूती है, कुछ महसूस कराती है और सचमुच कविता कही जाने की अधिकारी भी है. मिश्र जी द्धारा प्रणित गीतों बीसों काव्य-संग्रहों की चर्चा उनके “अपूर्व रामायण” तथा अन्य स्थानों पर आई है. महेंद्र मंजरी, महेंद्र विनोद, महेंद्र दिवाकर, महेंद्र प्रभाकर, महेंद्र रत्नावली, महेंद्र चन्द्रिका, महेंद्र कुसुमावती, अपूर्व रामायण सातों कांड, महेंद्र मयंक, भागवत दशम स्कंध, कृष्ण गीतावली, भीष्म वध नाटक आदि की चर्चा हुई है, किंतु इनमें से अधिकांश आज अनुपलब्ध हैं. एकाध प्रकाशित हुए और शेष आज भी अप्रकाशित हैं. मेरा अनुमान है कि ये छोटे-छोटे काव्य-संग्रह रहे होंगे और उनके गायक मित्रों द्धारा ले लिए गए अथवा रख-रखाव के अभाव में काल कवलित हो गए. उनके अन्वेषण का कार्य भी शिथिल ही है. कवि ने अपने अपूर्व रामायण के अंत में अपना परिचय एक स्थल पर दिया है, जो सर्वाधिक प्रामाणिक परिचय है-

मउजे मिश्रवलिया जहाँ विप्रन के ठट्ट बसे,
सुन्दर सोहावन जहां बहुते मालिकाना है ।
गांव के पश्चिम में विराजे गंगाधर नाथ,
सुख के स्वरुप ब्रह्मरूप के निधाना हैं ।
गांव के उत्तर से दखिन ले सघन बांस,
पूरब बहे नारा जहा कान्ही का सिवाना है ।
महेंद्र रामदास पुर के ना छोड़ो आस,
सुख दुःख सब सह करके समय को बिताना है ।

Tags: बिहार भोजपुरी मिश्रवलिया साहित्य सेनानी

Post navigation

Previous: मवेशी को बचाने के चक्कर में पलटी बाइक, दो घायल
Next: सारण स्नातक निर्वाचन में प्रो.वीरेन्द्र नारायण यादव निर्वाचित घोषित

ये भी पढ़ें

Manoj Tiwari Pawan
  • Uncategorised
  • देश दुनिया
  • भोजपत्तर
  • स्क्रीन TASTE

आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी

General Desk 27 October, 2026
Ghar ka Bantwara Bhojpuri Movie 1
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • भोजपत्तर
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद

General Desk 16 October, 2026
Upasana Rai SSC CGL
  • Front Page
  • लाइफ मंत्रा
  • सिकंदरपुर

बलिया की बेटी बनी अधिकारी, केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए चयन

General Desk 10 April, 2026

Recent Posts

  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

You may have missed

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
Bansdih Ashiyana 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

General Desk 30 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.