Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • कामेश्वर धाम के नव निर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन
  • जिला जवार

कामेश्वर धाम के नव निर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन

काम दहन भूंमि कामेश्वर धाम कारो जनपद बलिया के नव निर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का भव्य उद्घाटन श्री श्री 1008 अनन्त विभूषित श्री राम बालक दास जी महाराज के कर कमलों के द्वारा 20 फरवरी दिन सोमवार को दोपहर बाद 2 बजे वैदिक ढंग से पूजनोपरान्त फीता काट कर सम्पन्न किया गया
News Desk 21 February, 2017 1 minute read
KARO_DHAM_3

कामेश्वर धाम कारो बलिया से विकास राय 

काम दहन भूंमि कामेश्वर धाम कारो जनपद बलिया के नव निर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का भव्य उद्घाटन श्री श्री 1008 अनन्त विभूषित श्री राम बालक दास जी महाराज के कर कमलों के द्वारा 20 फरवरी दिन सोमवार को दोपहर बाद 2 बजे वैदिक ढंग से पूजनोपरान्त फीता काट कर सम्पन्न किया गया. इस भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कामेश्वर धाम के प्रबन्धक रमाशंकर दास की प्रेरणा से कारो निवासी सुदर्शन प्रसाद एवं चन्दा देवी के द्वारा अपने माता पिता की स्मृति में कराया गया है.

पूजन एवं आरती सुदर्शन प्रसाद एवं चन्दा देवी के द्वारा सम्पन्न किया गया. उद्घाटन के अवसर पर नव निर्मित प्रवेश द्वार को सुन्दर ढंग से सजाया गया था. पुराणों में वर्णित यह कामदहन भूमि कामेश्वर धाम ही वह स्थान है जहां तपस्यारत समाधिस्थ भगवान शिव को  काम देव ने जगाने का प्रयास किया था.  भगवान शिव ने देव सेनापति कामदेव को यहीं पर भस्म किया था. श्रीमद् वाल्मीकीय रामायण के बालकाण्ड के तेइसवे अध्याय में भगवान शिव के इस साधना भूमि के सन्दर्भ में 8 से 16 श्लोक तक कामेश्वर धाम का वर्णन है. 

यह कथानक उस समय का है जब महर्षि विश्वामित्र अपने यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ के दो पुत्रों भगवान श्री राम और श्री लक्ष्मण को मांग कर अयोध्या से अपने आश्रम सिद्धाश्रम, जो अब बक्सर के नाम से जान जाता है, ले जाते समय यहां पर रात्रि विश्राम किए थे.

कस्यायमाश्रम: पुण्य: को न्वस्मिन् वसते पुमानं।

भगवञ्छोतुमिच्छाव: परं कोतुहल हि नौ।8।

देवी पुराण महाभागवत में भी इस घटना का वर्णन मिलता है –

उवाच देवराजाहं करष्ये यत्वयोदितम्।

मोहयिष्ये यतात्मानं शिवं परमयोगिनम्।68।

महाशिवरात्रि एवं सावन में यहां दूर दूर से लाखों लोग दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं. इस भव्य प्रवेश द्वार को तैयार करने मे लगभग 10 माह का समय और लगभग 8 लाख रूपये की लागत आई है. राज मिस्त्री लल्लन शर्मा ने बहुत ही कलात्मक ढंग से इस प्रवेश द्वार को तैयार किया है. उद्घाटन के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया.

इस अवसर पर शिव कुमार सिंह कौशिकेय जिला समन्वयक राष्ट्रीय पाण्डुलिपि संरक्षण मिशन बलिया (भारत सरकार) इंजीनियर डीएन उपाध्याय, अमित कुमार स्वर्णकार, आशीष उपाध्याय, पुरूषोत्तम प्रसाद गुप्ता, बिनोद गुप्ता, प्रेम नरायण राय, बडे लाल मौर्य, अनन्त सिंह, मारकण्डेय सिंह, बिनय अग्रवाल, बिरेन्द्र यादव, चन्द्र देव खरवार,श्री राम यादव, कैलाश यादव, जयराम राजभर, सुशर्मा मास्टर, समेत सैकडो की संख्या में लोग उपस्थित रहे.

Post navigation

Previous: अगले चार दिन तक इलाहाबाद आना-जाना मुश्किल भरा होगा
Next: गहमर बवाल में वांछित लोग खुद ही सरेंडर कर दें – एसपी

ये भी पढ़ें

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.