Skip to content
20 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर बन रहा चुनावी माहौल
  • Uncategorised

सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर बन रहा चुनावी माहौल

मौजूदा समय में इंटरनेट की दुनिया में पैठ बना चुका हर व्यक्ति आज किसी न किसी सोशल नेटवर्क से जुड़ा है. इसमें कोई संशय नहीं है कि सोशल मीडिया का मंच आज अभिव्यक्ति का नया और कारगर माध्यम बन चुका है.
News Desk 14 February, 2017 1 minute read
social_media

फेसबुक व अन्‍य सोशल साइटों पर फैलाया जा रहा भ्रम, अफवाह
लवकुश सिंह

मौजूदा समय में इंटरनेट की दुनिया में पैठ बना चुका हर व्यक्ति आज किसी न किसी सोशल नेटवर्क से जुड़ा है. इसमें कोई संशय नहीं है कि सोशल मीडिया का मंच आज अभिव्यक्ति का नया और कारगर माध्यम बन चुका है. इससे जुड़े लोग बेबाकी से अपनी राय इस मंच के माध्‍यम से जाहिर करते हैं. हालांकि, सोशल मीडिया के प्रति बढ़ती दीवानगी जहां कई मायनों में सार्थक नजर आती है, वहीं चुनाव के समय इसके दुरुपयोग के मामले भी सभी के सामने हैं.

हम बात विधान सभा चुनाव की करें तो लगभग दलों ने इसके लिए अपना अलग आफिस खोल रखा है. शीर्ष नेताओं और पार्टियों के भी अपने-अपने पेज हैं. उस पर इन दिनों जमकर चुनाव की प्रचार सामग्री परोसी जा रही है. यहां तक कि हर विधान सभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले रहनुमा अपना फैन पेज बना रखे हैं. उस पर उद्घाटन से लेकर, अन्‍य सभी तरह के कार्यक्रमों की जानकारी भी परोसी जा रही है. राजीनीति के शीर्ष स्‍तर से लेकर गांव तक के माहौल में फेसबुक का चुनावी मैदान तो 24 घंटे सजा हुआ मिल रहा है.

एक तरह से सोशल मीडिया के मैदान से ही मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की तैयारी सभी रहनुमाओं ने कर ली है. यह सब चुनाव आयोग भी देख रहा है, किंतु दिक्‍कत यह है कि पहचान करना मुश्किल है कि कौन फैन है और कौन रहनुमा ? यहां तक कि मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए फलां पार्टी को पूर्ण बहुमत, तो फलां पार्टी का हुआ नुकसान, फलां हो रहे अमुक पार्टी में शामिल, तो फलां हुए पार्टी से नाराज आदि बातें भी लगातार सोशल मीडिया में भ्रम फैला रही हैं.

क्‍या कहते हैं जानकार
इस मामले के जानकार सिताबदियारा निवासी जेपी नारायण फाउंडेशन दिल्‍ली के अध्‍यक्ष सह अधिवक्‍ता शशिभूषण सिंह ने बताया कि बीते समय में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर सांप्रदायिक हिंसा, दंगें, अफवाह फैलाने के कई मामले सामने आए हैं. इससे चेतने और सतर्क रहने की जरूरत है, क्‍योंकि बीते समय में इसके भयावह दुष्‍परिणाम सामने आ चुके हैं. कुछ समय पहले पंजाब में फेसबुक पर 1984 सिख दंगे की भड़काऊ कहानी डालनी शुरू कर दी गई थी. उन संदेशों में सिखों पर जुल्म करने वाले और दंगे को आरोपी नेताओं की हत्या के लिए एकजुट होने का आह्वान था. ऐसे संदेश यदि इस मंच पर साझा किए जाएंगे तो समझा जा सकता है कि इसके परिणाम क्‍या होंगे ?

बैरिया विधान सभा के ही ग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन के तहसील अध्‍यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि हाल के समय में ही बलिया के बैरिया विधान सभा का पड़ोसी बिहार के छपरा जिले में भी पूरा शहर एक माह तक सोशल मीडिया के दुरूपयोग के कारण ही जलता रहा था. तब वहां 15 दिनों तक सभी मोबाईल नेटवर्क के इंटरनेट तक बंद करने पड़ गए थे. उस बवाल की धमक यूपी में भी प्रवेश करने लगी थी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए दंगों के दौरान भी सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया गया था. लिहाजा सोशल मीडिया के कुछ साइटों पर होने वाले दुष्प्रचार के कारण पैदा होने वाले ऐसे हालात व भ्रम की कड़ी निगरानी होनी चाहिए.

इस संबंध में जयप्रकाशनगर क्षेत्र के निवासी व बैरिया तहसील के अधिवक्‍ता मनोज कुमार ने कहा कि लोगों के अभिव्यक्ति के अधिकार का पूरा समर्थन किया जाना चाहिए, मगर सुरक्षा की कीमत पर नहीं. साइबर दुनिया की अफवाह से चुनाव के दौरान काफी मतदाता हर दिन भ्रमित हो रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया का दुरूपयोग कई स्‍थानों पर समाज में जहर भी घोलने का काम कर रहा हैं. लिहाजा भ्रम और अफवाह फैलाने वालों पर अंकुश लगाना अब काफी जरूरी लगने लगा है.

Tags: विधानसभा सोशल मीडिया

Post navigation

Previous: सब काम को छोड़ दो, चार मार्च को वोट दो
Next: ट्रक की चपेट में आई एंबुलेंस, ड्राइवर की मौत, चार घायल

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

You may have missed

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.