महाराजपुर नाहर छपरा में नदी और आबादी के बीच महज पांच मीटर का फासला, गृहस्थी समेटकर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जुटे लोग
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पाण्डेय, बलिया
बांसडीह,बलिया. सरयू नदी के तेज कटान से प्रभावित महाराजपुर नाहर छपरा गांव में रविवार को भी लोग अपने ही हाथों अपना आशियाना उजाड़ते नजर आए. नदी के लगातार बढ़ते कटान से घरों पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए ग्रामीण पिछले कई दिनों से अपने मकान तोड़कर ईंट, दरवाजे, खिड़की और गृहस्थी का सामान सुरक्षित निकालने में जुटे हैं।
रविवार को भी गांव में यही दर्दनाक मंजर देखने को मिला। कहीं जेसीबी मशीन से मकान गिराए जा रहे थे तो कहीं मजदूरों को लगाकर घरों को तोड़ा जा रहा था।
रविवार को सुरेश यादव, भीम यादव, छित्तेश्वर यादव और विशंभर यादव सहित कई ग्रामीणों के मकान तोड़ने का काम जारी रहा। लोग अपने जीवनभर की कमाई से खड़े किए गए आशियानों को टूटता देखने के लिए विवश हैं। मकान के एक-एक हिस्से को तोड़कर ईंट और अन्य उपयोगी सामान समेटा जा रहा है, ताकि नदी की धारा में सब कुछ समाहित होने से पहले कुछ बचाया जा सके।
ग्रामीणों के मुताबिक सरयू नदी का कटान लगातार दक्षिण की तरफ दबाव बनाते हुए आगे बढ़ रहा है। नदी और आबादी के बीच अब महज पांच मीटर का फासला बचा है। कटान की रफ्तार और नदी के लगातार बढ़ते दबाव ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों को आशंका है कि यदि कटान इसी तरह जारी रहा तो बचे हुए मकान भी कभी नदी की धारा में समा सकते हैं।
इधर एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा और तहसीलदार नितिन कुमार सिंह सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि महाराजपुर नाहर छपरा के करीब छह परिवार चितविसाव खुर्द स्थित स्कूल में बनाए गए बाढ़ राहत केंद्र में रह रहे हैं। उनके रहने, खाने-पीने समेत सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
