Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में मोबाइल टॉवर से पॉवर केबल काटकर चोरी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के पास से केबल भी बरामद की गई है.
सुशील कुमार सिंह निवासी रसड़ा ने थाने में तहरीर दी कि रविवार की दोपहर केवरा स्थित टावर पर एक व्यक्ति टावर के अंदर घुसकर पावर केबल काटकर चुराकर भाग रहा था। शोर मचाने पर सहयोगी अमित सिंह और अभिषेक शर्मा के साथ उसे पकड़ लिया गया।
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम नदीम अख्तर निवासी एकवारी खास, थाना फेफना बताया। उसके पास से काटा गया लगभग 24 मीटर पावर केबल, जिसकी कीमत लगभग 21 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद हुआ है। मौके पर एक बाइक भी मिली।
बताया कि इससे पहले भी 31 अगस्त और 28 सितंबर को बांसडीह रोड स्थित टावर व अन्य टावर से केबल चोरी हो चुकी है, जिसमें इसी युवक के शामिल होने का शक है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच व आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
