Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा मझौवां के चकिया में करीब 20 वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क आखिरकार बन गई है. पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) योजना के अंतर्गत चकिया मुख्य मार्ग से बंशी पैलेस होते हुए प्राथमिक पाठशाला चकिया तक करीब 1000 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया गया।
इस सड़क का लोकार्पण सोमवार को क्षेत्रीय विधायक हंसूराम ने किया। सड़क लंबे समय से खराब होने के कारण इस मार्ग से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जगह-जगह गड्ढों और जर्जर सड़क के कारण राहगीरों को विशेषकर बरसात के मौसम में जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता था। सड़क निर्माण होने से अब ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली है।
लोकार्पण के दौरान विधायक हंसूराम ने कहा कि क्षेत्र में सड़क और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। बेहतर सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं, बल्कि क्षेत्र के विकास, व्यापार और आमजन की सुविधा को भी नई गति प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान विजय शंकर राजभर ने क्षेत्रीय विधायक हंसूराम को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र वाला स्मृति चिह्न एवं ऊनी शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर गुलाब राजभर, ज्ञानचंद प्रजापति, एडवोकेट कमलेश शर्मा, राम आशीष भारद्वाज, विजय बहादुर सहित अन्य ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
