Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह
बांसडीह,बलिया. पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामगोविंद चौधरी की स्मृति में रविवार को बांसडीह के राज पैलेस परिसर में श्रद्धांजलि सभा हुई। सहतवार चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू की ओर से आयोजित सभा में वक्ताओं ने स्व. चौधरी के संघर्ष, राजनीतिक प्रतिबद्धता और आत्मीय संबंधों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्य वक्ता सपा नेता राणा प्रताप सिंह ने कहा कि रामगोविंद चौधरी के बारे में जितना कहा जाए, उतना कम है। वह केवल व्यक्ति नहीं, एक विचार थे। संबंधों का निर्वहन उनसे सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सामान्य परिवार में जन्मा व्यक्ति जब विरोध और अवरोधों के बावजूद निरंतर संघर्ष करते हुए सार्वजनिक जीवन की ऊंचाइयों तक पहुंचता है तो वह इतिहास पुरुष बन जाता है।
उन्होंने कहा कि बलिया की धरती ने चंद्रशेखर जैसा नेता दिया, जो आठ बार सांसद बने और देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। उनके शिष्य रामगोविंद चौधरी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनकर बलिया के सम्मान को नई ऊंचाई दी। चंद्रशेखर जी ने बलिया की माटी में दो हीरे परखे थे—रामगोविंद चौधरी और गौरी भैया। रामगोविंद चौधरी का व्यक्तित्व और योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि स्व. रामगोविंद चौधरी की स्मृति को स्थायी रूप देने के लिए उनकी प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। साथ ही उनकी पुण्यतिथि पर हर वर्ष भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सभा की अध्यक्षता शिवनारायण राय ने की। संचालन नीरज सिंह गुड्डू ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, राणा सिंह, सुशांत राज पाठक, चीनी मिल उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर चंद्रशेखर सिंह, सजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह, प्रमुख चंद्रभूषण सिंह भोला, हीरालाल वर्मा, आशीष सिंह, अमरनाथ तिवारी, बृजेश पांडेय, उमेश मिश्र, राजू सिंह, कादिर शाह, राजन कन्नौजिया, शिवानंद पाण्डेय, अखिलेश सिंह, रोहित सिंह, बच्चालाल फौजी, रामदेव यादव, संजीत यादव, सोनू मिश्रा, डीएन सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
