Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष शर्मा, सिकंदरपुर
सिकंदरपुर,बलिया. पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज आंधी के चलते सिकंदरपुर क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार खराब मौसम के कारण जहां आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है, वहीं जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से आवागमन एवं विद्युत आपूर्ति पर भी व्यापक असर पड़ा है।
बारिश के कारण क्षेत्र की कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं पहले से क्षतिग्रस्त मार्गों पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से रास्ते बाधित हो गए हैं। पिछले करीब 24 घंटे से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित है। लगातार बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर पेयजल व्यवस्था और घरेलू कामकाज तक प्रभावित हो रहे हैं। बिजली पर निर्भर छोटे कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
लगातार बारिश और तेज हवाओं के बीच लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से सड़क पर गिरे पेड़ों और बिजली के खंभों को तत्काल हटाने तथा विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल कराने की मांग की है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
