Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. विद्युत विभाग ने शुक्रवार को नगर के बस स्टेशन क्षेत्र में बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। एसडीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने घर-घर पहुंचकर बिजली कनेक्शन, मीटर और बिलों की जांच की। लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले करीब एक दर्जन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
अभियान के दौरान विभागीय टीम ने बकाया बिजली बिल के रूप में करीब 50 हजार रुपये की वसूली की। अचानक शुरू हुए चेकिंग अभियान से क्षेत्र में बकाएदार उपभोक्ताओं के बीच हड़कंप की स्थिति बनी रही। टीम ने जांच के दौरान उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक भी किया।
एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि लंबे समय तक बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि बकाया बिजली बिल की वसूली और कनेक्शनों की जांच का अभियान नगर के सभी वार्डों में लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने बकाया बिजली बिल का जल्द भुगतान कर दें, ताकि कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई से बचा जा सके। समय से बिल जमा करने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने में मदद मिलती है।
अभियान में एसडीओ अनिल कुमार के साथ टीजी-2 राजेश कुमार, लाइनमैन अवधेश कुमार, सुधीर कुमार समेत विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
