सिकंदरपुर, बलिया. क्षेत्र में विद्युत चोरी बदस्तूर जारी है और इसे रोकने की सभी कवायदें फेल हैं. अभी भी पूरे क्षेत्र में 40% लाइन लॉस बना हुआ है.
सिकंदरपुर, बलिया. क्षेत्र में विद्युत चोरी बदस्तूर जारी है और इसे रोकने की सभी कवायदें फेल हैं. अभी भी पूरे क्षेत्र में 40% लाइन लॉस बना हुआ है.
एसडीओ राजेन्द्र कुमार और जेई अवधेश कुमार का कहना है कि प्रवीण नारायण द्वारा रुपये मांगने का लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. हम लोग के द्वारा कोई पैसा नही मांगा गया है. जेई अवधेश कुमार का कहना है कि प्रवीण नारायण द्वारा 4 किलोवाट के मेन केबिल के अतिरिक्त दो केबिल के माध्यम से 26 किलोवाट बिजली की चोरी अवैध रूप से की जा रही थी.
एसडीओ ने बताया कि भविष्य में जिन लोगों को अवैध रूप से मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा जाएगा, उन पर विद्युत चोरी अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उनसे पैनल्टि वसूल की जाएगी.
सुखपुरा विद्युत उप केंद्र से जुड़े विभाग के आधा दर्जन अधिकारियों व कर्मचारियों के छापेमारी से पूरे क्षेत्र के विद्युत चोरों में हड़कंप सा मच गया. जो जहां था वही से भागे भागे अपनी कटिया कनेक्शन हटाने लगा.