Skip to content
25 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को विकासखंड बेलहरी के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिगही का औचक निरीक्षण किया
General Desk 8 September, 2026 1 minute read
DM Ballia Kasturba School

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बलिया. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को विकासखंड बेलहरी के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिगही का औचक निरीक्षण किया। अचानक विद्यालय पहुंचे डीएम ने शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर पढ़ाई के साथ ही विद्यालय में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से विद्यालय की व्यवस्थाओं, शिक्षण कार्य, भोजन, आवास सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षों में जाकर छात्राओं से पढ़ाई के संबंध में बातचीत की। डीएम ने कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने छात्राओं से सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे तथा उनकी जानकारी परखी।

जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता और समय पर भोजन मिलने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सोने की व्यवस्था के बारे में भी छात्राओं से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं होने वाले बच्चों की जानकारी ली और संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिया कि ऐसे बच्चों को विद्यालय लाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के सभी कक्षों और विभिन्न व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। उन्होंने छात्राओं से खुलकर बातचीत कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं जानीं। डीएम ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा छात्राओं की शिक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

 

406.02 लाख की लागत से संवर रहा कस्तूरबा विद्यालय, डीएम ने जांची निर्माण की गुणवत्ता

 

जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बिगही बेलहरी में निर्माणाधीन एकेडमिक ब्लॉक एवं छात्रावास भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर के विभिन्न कक्षों में जाकर निर्माण की गुणवत्ता को बारीकी से परखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विद्यालय में एकेडमिक ब्लॉक एवं छात्रावास सहित विभिन्न निर्माण कार्य 406.02 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे हैं। निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ को दी गई है। परियोजना के तहत एकेडमिक ब्लॉक एवं छात्रावास का निर्माण, आंतरिक एवं बाह्य सैनिटेशन व सीवरेज कार्य, लैब का अतिरिक्त कार्य, बोरिंग एवं समर्सिबल, आंतरिक विद्युतीकरण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं ड्रेनेज, सेप्टिक टैंक विद सोक पिट तथा अग्निशमन व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि परियोजना का लगभग 76 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अक्टूबर माह तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर विद्यालय को हैंडओवर किया जाए।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। नक्शे का अवलोकन करते हुए जिलाधिकारी ने सुनिश्चित किया कि निर्माण कार्य स्वीकृत मानकों एवं डिजाइन के अनुरूप ही कराया जाए। जिलाधिकारी ने सभी कक्षों का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

विद्यालय का यह भवन पूर्ण होने के बाद बालिकाओं को बेहतर शैक्षिक वातावरण के साथ सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनके शिक्षा के अवसरों को और मजबूती मिलेगी। निरीक्षण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, कार्यदाई संस्था के अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार विकासखंड बेलहरी

Post navigation

Previous: Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
Next: बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

ये भी पढ़ें

Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026
Bansdih Nadi Kataan Bathak
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए

General Desk 24 October, 2026

Recent Posts

  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान

You may have missed

Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026
Bansdih Nadi Kataan Bathak
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए

General Desk 24 October, 2026
Bansdih spl SIR
  • जिला जवार
  • बांसडीह

नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान

General Desk 24 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.