Skip to content
23 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश

जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति (दृष्टि) की बैठक सोमवार को विकास भवन सभागार में समिति अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू की अध्यक्षता में हुई
General Desk 7 September, 2026 1 minute read
Dristi Meeting 07

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य, आवास और पशुओं की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

सीएचसी खेजुरी की अव्यवस्था पर नाराजगी, बाहर की दवाएं लिखने पर लगेगी रोक

गलत बिजली बिल भेजने वालों पर होगी कार्रवाई, अफसरों को चेताया

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

बलिया. जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति (दृष्टि) की बैठक सोमवार को विकास भवन सभागार में समिति अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

अध्यक्ष ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला की प्रगति की जानकारी लेते हुए बताया गया कि जिले के 76 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को मेले का आयोजन किया जा रहा है और अब तक 268 रविवारों को इसका आयोजन हो चुका है।

अध्यक्ष ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में पानी घटने के बाद संभावित बीमारियों को देखते हुए 15 से 30 दिनों तक विशेष रूप से स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जाएं। बाढ़ शरणालयों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात करने तथा मेले का व्यापक प्रचार- प्रसार कराने के निर्देश दिए गए। सीएचसी खेजुरी में साफ-सफाई की शिकायत और चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवाएं लिखे जाने की शिकायत पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमओ को अस्पताल की रंगाई-पुताई एवं साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा बाहर की दवाएं लिखने की शिकायतों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में 5,025 आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष 4,976 आवास पूर्ण हो चुके हैं। वर्ष 2026-27 में 1,145 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। अध्यक्ष ने तहसील बैरिया के बाढ़ प्रभावित गांवों का सर्वे कराकर पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सा विभाग को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के टीकाकरण के साथ ही चारा, भूसा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित करने को कहा गया।

ग्रामीणों को बकरी पालन और मुर्गी पालन योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए। सिंचाई विभाग को जिले की सभी नहरों की साफ-सफाई कराने तथा उनकी सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

वहीं, बाढ़ खंड अधिकारी को सिकंदरपुर तहसील के कटान प्रभावित गांवों और बैरिया तहसील की चार ग्राम पंचायतों में हो रही कटान को रोकने के लिए प्रभावी परियोजना तैयार करने को कहा गया, ताकि गांवों को कटान से सुरक्षित किया जा सके।

बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर भी अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गलत अथवा मनमाने बिजली बिल भेजने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सही मीटर रीडिंग के आधार पर ही बिल जारी किए जाएं और उपभोक्ताओं का अनावश्यक उत्पीड़न न हो। साथ ही अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।

वन विभाग द्वारा जिले में 45,36,205 पौधों का रोपण किए जाने की जानकारी दी गई। अध्यक्ष ने लगाए गए पौधों के सर्वाइवल रेट का रिकॉर्ड तैयार कर अगली बैठक में जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि पौधारोपण अभियान की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। नई सड़कों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जो सड़कें निर्माण के बाद पूरी हो चुकी हैं, उन्हें संबंधित विभाग को जल्द से जल्द हैंडओवर किया जाए।

बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत स्वीकृत कार्यों की भी समीक्षा की गई। वर्ष 2024- 25 तथा 2023-24 के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए। 15वें वित्त आयोग के तहत 25 करोड़ रुपये के सापेक्ष स्वीकृत टेंडरों की जानकारी ली गई। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल निर्माण के 20 लक्ष्य में 15 पूर्ण हो चुके हैं, जबकि पांच शेष हैं। बहुउद्देशीय पंचायत भवन के पांच लक्ष्यों में चार पूर्ण हैं। पंचायत उत्सव भवन का एक लक्ष्य भी पूरा हो चुका है। वहीं 201 डिजिटल लाइब्रेरी के लक्ष्य के सापेक्ष सभी 201 डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा चुकी हैं।

राज्य वित्त आयोग से प्राप्त 46.3 करोड़ रुपये में से 42.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम विभाग की योजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का चयन, बाल विकास परियोजना कार्यालय सह गोदाम निर्माण, लैंगिक लैब और सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने इन कार्यों की जांच के लिए बीडीओ को पत्र भेजने के निर्देश दिए।

दिव्यांगजन विभाग की दुकान निर्माण/दुकान संचालन योजना में 17 तथा शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना में 18 के लक्ष्य की जानकारी दी गई। पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा ओ-लेवल के लिए 401 और सीसीसी के लिए 154 के लक्ष्य की जानकारी दी गई। उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 875 के लक्ष्य के सापेक्ष 600 लाभार्थियों के चयन की जानकारी दी गई। बताया गया कि लाभार्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाता है। अध्यक्ष ने योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित कराने पर जोर दिया।

जल निगम ग्रामीण को सावरा पुलिस चौकी के पास निष्क्रिय पड़ी पानी की टंकी की मरम्मत कराने तथा हनुमानगंज से शंकरपुर तक सड़क में पाइपलाइन डालने का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समिति अध्यक्ष ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए शासन की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक में विधायक फेफना संग्राम सिंह, बैरिया के विधायक जय प्रकाश अंचल, सीडीओ आलोक कुमार, डीडीओ आनंद प्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीएमओ डॉक्टर अभय कुमार राय, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया बाढ़ बलिया समाचार सरयू नदी हिंदी न्यूज़

Post navigation

Previous: Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
Next: Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

ये भी पढ़ें

Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026
Tehsildaar Katan Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी

General Desk 22 October, 2026
FRAUD
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

General Desk 22 October, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी

You may have missed

Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026
Tehsildaar Katan Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी

General Desk 22 October, 2026
FRAUD
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

General Desk 22 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.