Skip to content
28 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-तिरंगा यात्रा में स्कूटी चलाते हुए शामिल हुईं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों युवाओं का उमड़ा हुजूम
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-तिरंगा यात्रा में स्कूटी चलाते हुए शामिल हुईं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों युवाओं का उमड़ा हुजूम

बांसडीह में हाथों में तिरंगा लिए ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा नगर तिरंगे के रंग में रंग गया। विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा बाइक यात्रा और प्रशासन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा ने नगर की सड़कों को राष्ट्रभक्ति के उत्सव में बदल दिया
General Desk 12 August, 2026 1 minute read
Ketki Singh Byke Tiranga Yatraa

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बुधवार को बांसडीह में हाथों में तिरंगा लिए ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा नगर तिरंगे के रंग में रंग गया। विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा बाइक यात्रा और प्रशासन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा ने नगर की सड़कों को राष्ट्रभक्ति के उत्सव में बदल दिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से आसमान गूंज उठा।

सबसे आकर्षक दृश्य तब देखने को मिला जब विधायक केतकी सिंह स्वयं स्कूटी पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लिए सबसे आगे चल रही थीं। उनके पीछे सैकड़ों बाइक सवार युवा, कार्यकर्ता और समर्थक तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे. यह तिरंगा यात्रा प्रतुल ओझा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा के कुशल संचालन में निकली.

यात्रा की शुरुआत ब्लॉक मुख्यालय स्थित स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम शहीद पंडित रामदहीन ओझा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद बाइक रैली नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बड़ी बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पहुंची, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर विधायक केतकी सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के वीर सपूतों के बलिदान, संघर्ष और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।

तिरंगा बाइक यात्रा में पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, अभिजीत तिवारी ‘बबलू’, दुर्गेश मिश्रा, तेजा रावत, ध्रुप तिवारी, अवनीश मिश्रा ‘सिंटू’, शिवम गुप्ता, अखिलेश सिंह, विवेक गुप्ता, गोपाल गुप्ता, शैलेन्द्र शुक्ला, राजेंद्र सिंह, सुशील सिंह, अनिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा शामिल रहे।

विधायक की यात्रा के साथ ही प्रशासनिक अमला भी राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र के संयुक्त नेतृत्व में तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लिए अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता और पुलिसकर्मी पूरे जोश और उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए।

तहसील परिसर से शुरू हुई यह यात्रा प्रथम शहीद पंडित रामदहीन ओझा की प्रतिमा, शहीद स्मारक एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए बड़ी बाजार स्थित गांधी प्रतिमा तक पहुंची। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा ने कहा कि तिरंगा राष्ट्र की अस्मिता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। वहीं क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

प्रशासनिक तिरंगा यात्रा में तहसीलदार नितिन कुमार सिंह, नायब तहसीलदार आशीष सिंह, रजनीश कुमार, तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मुकेश सिंह, अनिल पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय पाल, उपनिरीक्षक अनूप कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, आमरन, रामनाथ सहित तहसील, पुलिस विभाग एवं बार एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह बांसडीह विधायक केतकी सिंह विधायक केतकी सिंह

Post navigation

Previous: हल्दी थाना से निकली तिरंगा यात्रा, लोगों ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ लिया हिस्सा
Next: ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाली जर्जर सड़क ठीक कराने के लिए बीडीओ को सौंपा पत्रक

ये भी पढ़ें

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.