Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, बाबा सैदनाथ धाम पहुंच एसडीएम ने भी किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, बाबा सैदनाथ धाम पहुंच एसडीएम ने भी किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बांसडीह क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। भोर की पहली किरण के साथ ही मंदिरों की घंटियां गूंज उठीं और "हर-हर महादेव" व "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
General Desk 10 August, 2026 1 minute read
SDM Bansdih Pooja 1

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बांसडीह क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। भोर की पहली किरण के साथ ही मंदिरों की घंटियां गूंज उठीं और “हर-हर महादेव” व “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

हाथों में जल कलश, गंगाजल, बेलपत्र और पूजन सामग्री लिए श्रद्धालुओं का रेला सुबह से ही शिवालयों की ओर उमड़ पड़ा। दिनभर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का क्रम चलता रहा तथा मंदिर परिसरों में मेले जैसा दृश्य बना रहा।

सैदपुर स्थित बाबा सैदनाथ धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा। इसके अलावा असेगा के शोकहरण नाथ महादेव, बड़सरीं के अवनिनाथ महादेव, छितौनी के बाबा छितेश्वरनाथ, दिउली के बाबा बालखंडी नाथ, पूरा के पूरेश्वरनाथ, बड़ी बाजार बांसडीह के बाबा भूटेश्वर नाथ महादेव, कचहरी स्थित बाबा गरीबानाथ तथा शिवरात्रि पोखरा के रघुबेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहा।

उपजिलाधिकारी डॉ. पुष्कर मिश्रा ने बाबा सैदनाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने बाबा सैदनाथ के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

वहीं प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मंदिरों पर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था देखने को मिली। सैदपुर मंदिर परिसर में चौकी इंचार्ज सूरज पटेल, उपनिरीक्षक अनूप कुमार, महिला पुलिसकर्मियों तथा अन्य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने में जुटे रहे, जिससे पूरे दिन कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी।

मंदिर परिसरों में भजन-कीर्तन, शंखनाद और घंटों की अनुगूंज से भक्तिमय माहौल बना रहा। रंग-बिरंगी सजावट और फूल-मालाओं से सजे शिवालय श्रद्धालुओं को आकर्षित करते रहे। श्रद्धालुओं का मानना है कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। इसी आस्था के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने दूसरे सोमवार को भोलेनाथ का अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह

Post navigation

Previous: बेल्थरारोड- सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं ने किया महादेव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक
Next: 11 अगस्त 1942: जब बलिया की क्रांति शहर से गांवों तक पहुंच गई

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.