
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया.पिछले दिनों आई आंधी-बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट से लोगों को राहत मिली थी लेकिन अब एक बार फिर क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस जाने लगा है. सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
गर्मी का असर केवल आम जनजीवन तक सीमित नहीं है, बल्कि शादी-विवाह के सीजन पर भी इसका स्पष्ट प्रभाव देखने को मिल रहा है। लग्न के मौसम में विवाह समारोहों की तैयारियों में जुटे परिवारों को भीषण गर्मी के बीच विभिन्न व्यवस्थाएं करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों में खरीदारी के लिए निकलने वाले लोग पसीने से तर-बतर नजर आ रहे हैं, वहीं दोपहर के समय सड़कों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ दिखाई दे रही है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
भीषण धूप से बचने के लिए महिलाएं और युवतियां स्टॉल, दुपट्टा और गमछे से अपना चेहरा ढंककर घरों से निकल रही हैं। नगर क्षेत्र में कई युवतियां तेज धूप से बचाव के लिए स्टॉल ओढ़कर आवागमन करती नजर आईं। वहीं बाइक सवार भी सिर और चेहरे को कपड़े से ढंककर सफर करने को मजबूर दिखे।
बेटी की शादी की तैयारी कर रहे राजेश वर्मा ने बताया कि शादी के कार्ड बांटने, खरीदारी करने तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिए लोगों को तेज धूप और उमस के बीच बाहर निकलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जहां आम लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर हैं, वहीं शादी-विवाह के कार्यों के चलते उन्हें लगातार बाहर जाना पड़ रहा है, जिससे काफी दिक्कतें हो रही हैं।
गर्मी के कारण बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहता है। दुकानदारों का कहना है कि सुबह और शाम के समय ही लोग खरीदारी के लिए निकल रहे हैं। चिकित्सकों ने भी लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

