Ballia-घर के सामने बैठे पर हमला करके मोबाइल व नकदी लूट! पुलिस जांच में जुटी

Sear CHC

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के कुंडैल नियामत अली गांव में सोमवार की शाम एक युवक पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हमला कर मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, रामपुर चंदायल निवासी काशिफ पुत्र जिलानी सोमवार को अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। शाम करीब 4:45 बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। तीनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। आरोप है कि बदमाशों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियार से काशिफ पर अचानक हमला कर दिया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

हमले में घायल होने के बाद बदमाश उसका मोबाइल फोन और करीब 1500 रुपये नकद छीनकर मौके से फरार हो गए।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी तथा घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

सूचना मिलने के लगभग आधे घंटे बाद सीयर पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।समाचार लिखे जाने तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.