बांसडीह में लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ, निकली भव्य कलश यात्रा

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. ग्राम पर्वतपुर जयनगर मठिया में आयोजित श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच हुआ। प्रथम दिन पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, कलश यात्रा तथा समुद्र मंथन (रुद्राभिषेक एवं वैदिक अनुष्ठान) कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सुबह यज्ञाचार्यों के निर्देशन में श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली। हाथी-घोड़े, बैंडबाजों और जयघोष के बीच निकली यात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

श्रद्धालु सरयू नदी तट पहुंचे, जहां वैदिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां कलश स्थापना कर महायज्ञ की विधिवत शुरुआत हुई।

यज्ञकर्ता पंडित टुनटुन बाबा तथा यज्ञाधीश संत परमहंस दास के सान्निध्य में आयोजित यह महायज्ञ क्षेत्र में धार्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का संदेश दे रहा है। आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ के साथ ही मंगलवार से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भी शुभारंभ हो गया है। कथा का रसपान विख्यात कथावाचक पंडित अरुण शुक्ला श्रद्धालुओं को कराएंगे।

आयोजकों ने बताया कि भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और मानव जीवन के आदर्श मूल्यों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। कथा एवं यज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

इस अवसर पर अवध किशोर सिंह, परमात्मा सिंह, मोतीचंद्र साहनी, धर्मेंद्र यादव, अनिल यादव, वीरेंद्र साहनी, हवलदार यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.