Ballia-खाद्य विभाग के कथित बाबू पर दबंगई का आरोप, सामान का भुगतान मांगने पर दुकान सील कराने की धमकी

live blog news update breaking

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. नगर पंचायत क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित विनायक इंटर प्राइज के संचालक एवं व्यापारी अरुण कुमार गुप्ता ने खाद्य विभाग के एक कथित बाबू एवं उसके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उभांव थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मामले को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों में भी आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित व्यापारी के अनुसार रविवार को पीयूष सिंह तीन-चार अन्य लोगों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि उक्त लोगों ने दुकान से करीब 12 हजार रुपये का सामान निकलवाकर ठेले पर लदवा लिया। जब व्यापारी ने सामान का भुगतान मांगा तो कथित तौर पर स्वयं को खाद्य विभाग का बाबू बताते हुए भुगतान देने से इनकार कर दिया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

व्यापारी का आरोप है कि पैसा मांगने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा मां-बहन की गालियां दी गईं। इतना ही नहीं, कथित तौर पर उसे धमकाते हुए कहा गया कि यदि सामान देने में आनाकानी की गई तो खाद्य विभाग की कार्रवाई कराकर उसकी दुकान शाम तक सील करा दी जाएगी।

व्यापारी ने आरोप लगाया कि दुकान में रखे सामान को एक्सपायरी बताकर कार्रवाई कराने की धमकी भी दी गई। पीड़ित के मुताबिक, आरोपित पक्ष द्वारा यह भी कहा गया कि शाम तक तुम मेरे पैरों में गिर-गिर कर माफी मांगोगे।” इस कथित धमकी के बाद व्यापारी और उसका परिवार काफी भयभीत हो गया।

घटना के बाद व्यापारी ने अपनी आपबीती का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में व्यापारी ने पूरे घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष निलेश कुमार दीपू को इस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पीड़ित व्यापारी अरुण कुमार गुप्ता के साथ मामले को लेकर उभांव थाने में लिखित तहरीर देकर जांच एवं विधिक कार्रवाई की मांग की है।

उनका कहना है कि यदि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ सकता है।फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। व्यापारियों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.