
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य जनपद बलिया सहित पूरे प्रदेश में तेज गति से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) एवं जिला जनगणना अधिकारी अनिल कुमार के मार्गदर्शन में जनपद के मकान सूचीकरण ब्लॉक (एचएलबी) संख्या-109 में जनगणना कार्य संपन्न कराया गया।
इस दौरान प्रगणक दीपक कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी आवास को जनगणना भवन क्रमांक-16 आवंटित करते हुए गणना की प्रक्रिया पूरी की। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्व- गणना (Self Enumeration) आईडी उपलब्ध कराई, जिसके बाद प्रगणक ने उक्त आईडी को एचएलओ (HLO) ऐप में दर्ज किया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इसके साथ ही महज दो मिनट में जनगणना-2027 के प्रथम चरण की कार्रवाई सफलतापूर्वक पूर्ण हो गई। कार्य पूर्ण होने पर जिलाधिकारी ने प्रगणक दीपक कुमार गुप्ता को मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना का कार्य सुचारु एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
जिलाधिकारी ने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से जनगणना कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयावधि में पूरा करने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बलिया सदर श्री अभिनेंद्र सिंह, जनगणना प्रभारी मंदेश चौरसिया तथा नगर पालिका परिषद बलिया के अभिषेक कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

